मुंबई। ठाकुर कालेज आफ साइंस एंड कामर्स, कांदिवली पूर्व मुंबई की तरफ से चार दिवसीय ‘लिटरेरी फेस्ट’ का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न कार्यक्रमों में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। आखिरी दिन कॉलेज के आडिटोरियम में पुरस्कार वितरण समारोह और हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। शिक्षण संस्थान के ट्रस्टी ठाकुर जीतेंद्र सिंह, प्राचार्या डाक्टर चैताली चक्रवर्ती, ठाकुर मनोज सिंह, ठाकुर सूरज सिंह के कर कमलों से विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गये। इस अवसर पर हास्य सम्राट सुरेश मिश्र के सफल संचालन में हास्य कवि महेश दूबे , लाफ्टर चैंपियन फेम सुनील सावरा,शायरा राना तबस्सुम, गीतकार एड्. राजीव मिश्रा ने अपनी कविताओं से श्रोताओं को लोटपोट कर दिया। समारोह में लिटरेरी क्लब के दोनों अध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह, डाक्टर प्रवेश सिंह, उप-प्राचार्य डाक्टर निशिकांत झा,डा.एस डी अजगेकर, ममता शेट्टी,योगेश वारिया,वीणा सावंत,डा.विनीत वैद्य, दीपक तिवारी लिटरेरी क्लब के सदस्य डा.नेहा मिश्रा,श्रेया मिश्रा, उपासना भट्टाचार्य, रेणुका जाधव,रोहन कदम,रसिका सेल, एकता जाधव, सुविधा शर्मा,सुश्री अमृता सहित हजारों विद्यार्थी व शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे।अंत में प्रवेश सिंह ने सबके प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *