मुंबई। संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ बाबासाहेब आंबेडकर के अपमान के विरोध में पूर्वांचल विकास परिवार ने संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ द्रिगेश यादव के नेतृत्व में आरे कॉलोनी , गोरेगांव पूर्व परिसर में प्रदर्शन किया। उपस्थित लोगों ने बाबा साहेब का अपमान, नहीं सहेगा हिंदुस्तान तथा अमित शाह इस्तीफा दो, का नारा लगाते हुए पूरे परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। इस अवसर पर बोलते हुए डॉ द्रिगेश यादव ने कहा कि भाजपा ने कभी भी संविधान और बाबासाहेब का सम्मान नहीं किया। सत्ता के मद में चूर भाजपा को पता नहीं कि हम लोग बाबासाहेब को भगवान की तरह ही मानते हैं। उनका अपमान संविधान और देशवासियों का अपमान है। उन्होंने कहा कि अहंकार की भाषा बोलने वाले गृह मंत्री अमित शाह को तत्काल इस्तीफा देना चाहिए।हिए। इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव सभाजीत यादव , राष्ट्रीय सचिव कृष्ण कुमार यादव , यूथ विंग के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विमलेश यादव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बृजेश श्रीपति यादव , राष्ट्रीय उपाध्यक्ष झुल्लूर यादव , सुभाष तिवारी , अनिल यादव , मोतीलाल यादव , सुभाष यादव, संतोष यादव, रवि यादव, सुभाष यादव,अशोक यादव, बीना यादव समेत अनेक लोग उपस्थित रहे।
बाबासाहेब आंबेडकर के अपमान के विरोध में पूर्वांचल विकास परिवार ने किया प्रदर्शन

अपनी भाषा चुने।
You Might Also Like
Leave a Comment
Recent Posts
- सिस्टम को स्टूडेंट नहीं, अंधभक्त चाहिए’: इंदौर में राहुल गांधी की हुंकार; 13% होल्ड, पेपर लीक और फर्जीवाड़े पर छात्रों के साक्ष्यों से गरमाई सियासत
- 63 घंटे बाद भी न्याय का इंतजार: विक्रम के परिवार के समर्थन में उठी आवाज, प्रशासन से मुआवजा-नौकरी और पुनर्वास की मांग
- भोर की खामोशी चीखों में बदली: सिजुआ में धंसी धरती, मलबे में दबकर 10 वर्षीय विक्रम की मौत; 25 परिवारों पर टूटा बेघर होने का संकट
- कतरास बाजार में पुलिस का सघन वाहन जांच अभियान, नाबालिगों की बाइक जब्त
- भोर की खामोशी चीखों में बदली: सिजुआ में धंसी धरती, मलबे में दबकर 10 वर्षीय बच्चे की मौत
