By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: समाजसेवा के कार्यों से मन को सुखद अनुभूति : ज्ञान प्रकाश सिंह
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > उत्तर प्रदेश > समाजसेवा के कार्यों से मन को सुखद अनुभूति : ज्ञान प्रकाश सिंह
उत्तर प्रदेशराज्य

समाजसेवा के कार्यों से मन को सुखद अनुभूति : ज्ञान प्रकाश सिंह

Digital Desk - Lucknow
Last updated: January 6, 2025 3:26 am
Digital Desk - Lucknow
2 years ago
Share
समाजसेवा के कार्यों से मन को सुखद अनुभूति : ज्ञान प्रकाश सिंह
SHARE

अपनी भाषा चुने।

जौनपुर पत्रकार संघ द्वारा 200 जरूरतमंदों को कंबल वितरित

जौनपुर। समाजसेवा के कार्यों से मन को जो सुखद अनुभूति मिलती है, उसे शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता। उक्त विचार प्रसिद्ध उद्योगपति एवं समाजसेवी ज्ञानप्रकाश सिंह ने जौनपुर पत्रकार संघ द्वारा आयोजित कंबल वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रकट किया। उन्होंने कहा कि जौनपुर पत्रकार संघ द्वारा कोरोना के समय गरीबों को खाद्यान्न वितरित करके समाजसेवा का जो कार्य किया है वह अत्यंत सराहनीय है। पत्रकारों द्वारा अपने सामाजिक दायित्वों के प्रति अत्यंत सजग है। विशिष्ट अतिथि के रूप में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि जौनपुर पत्रकार संघ द्वारा समाजसेवा का जो उदाहरण प्रस्तुत किया वह अन्य जनपदों में देखने को नहीं मिलती। वैसे पत्रकार केवल समाचार संकलन व प्रकाशन तक ही सीमित रहता है किन्तु यहां के पत्रकार अपने सेवा कार्यों से समाज को प्रेरणा देते हैं।उन्होंने समाजसेवी ज्ञानप्रकाश सिंह की सराहना करते हुए कहा कि वे सामाजिक कार्यों में सम्राट हर्षवर्धन की भांति मुक्त हस्त से धन का दान करते हैं। दूसरे विशिष्ट अतिथि प्रदीप सिंह सफायर ने जौनपुर पत्रकार संघ के सामाजिक कार्यां की सराहना करते हुए यथा संभव सहयोग करने का संकल्प लिया। जौनपुर पत्रकार संघ के संरक्षक ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि गरीबों को परमात्मा का स्वरूप समझकर उनकी सहायता करनी चाहिये। समाजसेवा में व्यय किया गया धन ही उसका सदुपयोग है अन्यथा वह नष्ट हो जाता है। कार्यक्रम के आरंभ में अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जवलन किया गया। आगन्तुकों का अभिवादन जौनपुर जौनपुर पत्रकार संघ के अध्यक्ष शशिमोहन सिंह क्षेम तथा संचालन महामंत्री मधुकर तिवारी ने किया। कार्यक्रम में 200 कंबल वितरित किया गया। उक्त अवसर पर रामदयाल द्विवेदी, लोलारख दूबे, भारतेन्दु मिश्र, वीरेन्द्र मिश्र विराट, रामश्रृंगार शुक्ल गदेला, अर्जुन शर्मा, राधा कृष्ण शर्मा, अनिल पांडेय, राजेश मौर्य, विनोद विश्वकर्मा, रूपा गुप्ता सभासद, प्रकाश चन्द्र शुक्ल, राजन पाल आदि मौजूद रहे।

You Might Also Like

SRA के मुख्य कार्यकारी अधिकारी से प्रकाश सुर्वे ने की मुलाकात
पर्यावरण संरक्षण व फिटनेस को समर्पित जेसीआई जौनपुर चेतना की स्लो साइकिल रेस आयोजित
सड़क हादसे में बाइक सवार की हुई मौत दो गंभीर रूप से घायल
गांव में फिल्म की शूटिंग करने पहुंचा जौनपुर का लाल
रेलवे लाइन पर मिला युवक का शव मचा कोहराम 
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article महाराष्ट्र के बाद अब बीएमसी पर फहरेगा भाजपा का झंडा – एसएम खान महाराष्ट्र के बाद अब बीएमसी पर फहरेगा भाजपा का झंडा – एसएम खान
Next Article मुख्यमंत्री ने यादव संघ मुंबई को भूमि आवंटन करने का दिया आश्वासन मुख्यमंत्री ने यादव संघ मुंबई को भूमि आवंटन करने का दिया आश्वासन
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • 2027 में फिर बनेगी योगी के नेतृत्व में भाजपा सरकार : शकील सैफी
  • “भरपूर नशा हुआ है…..!”
  • लखनऊ विकास प्राधिकरण के अधिवक्ता पैनल में आशुतोष पाण्डेय का हुआ चयन
  • गुरु पूर्णिमा पर डॉ. वेद प्रकाश ने 7 मंदिरों में टेका माथा, महंतों का किया अभिनंदन; रोपे पौधे
  • अपना अरिहन्त कहूँ…..!

Recent Comments

  1. Akhand Rashtra on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
  2. Akhand Rashtra on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  3. Bhaskar Singh on माता भाग्यलक्ष्मी के दर्शनोपरांत रामराज्य सभा का समापन
  4. Ryan F on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  5. AlyciaH on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

Important Category

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र

Important Links

  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य

Quick Link

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up