By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: बच्चों की रचनात्मक शक्ति को नष्ट करता कृत्रिम बुद्धिमत्ता – डॉ जीतेन्द्र पाण्डेय
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > एक्सक्लूसिव > बच्चों की रचनात्मक शक्ति को नष्ट करता कृत्रिम बुद्धिमत्ता – डॉ जीतेन्द्र पाण्डेय
एक्सक्लूसिव

बच्चों की रचनात्मक शक्ति को नष्ट करता कृत्रिम बुद्धिमत्ता – डॉ जीतेन्द्र पाण्डेय

Akhand Rashtra
Last updated: August 21, 2023 1:46 pm
Akhand Rashtra
3 years ago
Share
SHARE

वर्तमान समय को ‘एआई (कृत्रिम बुद्धिमत्ता) युग’ के रूप में देखा जा रहा है | समय की बचत और उत्पादकता को बढ़ाने के लिए दुनिया के लगभग सभी क्षेत्र इसकी ओर आकर्षित हो रहे हैं | कृत्रिम बुद्धिमत्ता में जमकर निवेश हो रहा है | शिक्षा जगत भी इससे अछूता नहीं है | करोनाकाल में ज़ूम, गूगल, कहुत आदि एप्स का जमकर प्रयोग हुआ | व्यापार, शिक्षा, राजनीति, अर्थव्यवस्था आदि सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध हो गईं | वहीं अब एआई की धमक महसूस की जा रही है | प्रस्तुत लेख एआई की सीमाओं पर केंद्रित है | ये सीमाएं ही हैं जो हमें सतर्क और सावधान करती हैं |

आजकल चैट जीपीटी का प्रयोग अध्यापक एवं छात्र जमकर कर रहे हैं | परियोजना कार्य, वाद विवाद, गृह कार्य, चित्रकला, क्रीडा, हस्तकला आदि में इसका सहारा लिया जा रहा है | नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति में भी एआई का पठन-पाठन प्रारंभ हो चुका है | लोग कयास लगा रहे हैं कि भविष्य में एआई शिक्षकों की जगह ले लेगा | यह निर्विवाद है कि एआई हमारे काम को सुगम तो बना दिया है लेकिन कहीं न कहीं छात्रों की रचनात्मकता को मार रहा है क्योंकि उनका रचनात्मक कार्य एआई कर रहा है | बच्चे अपनी जिम्मेदारी के लिए पूरी तरह इस पर निर्भर हो रहे हैं | एआई की ओर से उन्हें जो भी परोसा जा रहा है उसे आंख बंद करके अपना रहे हैं | उन्हें यह ज्ञात नहीं है कि शायद जीपीटी जैसे ऐप भ्रामक जानकारी दे रहे हैं | ऐसे में अध्यापकों का उत्तरदायित्व दुगुना हो जाता है | उन्हें एआई से प्राप्त आँकड़े, तथ्य, सर्वेक्षण, प्रमाण आदि की पुनः जांच करनी होगी, अन्यथा नई पीढ़ी को किसी भी विषय का पूरा ज्ञान प्राप्त नहीं होगा | कहा गया है अधूरा ज्ञान विनाश की ओर ले जाता है | इस संदर्भ में बेंगलुरु की एआई रिसोर्सपर्सन श्रीमती चारुमति देसाई कहती हैं, ‘इसका प्रयोग करके शिक्षक अपने अधिगम को रुचिकर एवं ग्राह्य बना सकते हैं | यह शिक्षा-जगत के लिए वरदान है |’ जबकि एआई के इस्तेमाल पर शिक्षकों की मिली-जुली राय है | मुंबई के वरिष्ठ शिक्षक श्री दिनेश सिंह का कहना है, “रचनात्मकता और भावनात्मक पहलू के साथ साथ नैतिक मूल्यों का अभाव एआई के उपयोग की सबसे बड़ी चुनौती है । इससे बहुत से क्षेत्रों में बेरोज़गारी बढ़ेगी । इस तकनीक पर वर्ग विशेष का वर्चस्व होगा।”
अमेरिका के ‘द इकोनॉमिस्ट’ के अनुसार कृत्रिम बुद्धिमत्ता में निवेश करने वाले कई फर्म घाटे में चल रहे हैं | बैंकिंग, हेल्थ केयर जैसे सेक्टर, जिन्हें लग रहा था कि एआई की वजह से उनका कारोबार आसान होगा लेकिन वे घाटे में है | उनमें नौकरियों के मौके कम हो रहे हैं | अमेरिका में कंपनियों का इंडेक्स एसएंडपी 500 करीब 20% चढ़ा है, इनमें वही कंपनियां हैं जिनमें एआई का ज्यादा हस्तक्षेप नहीं है | वहीं अमेजन, एप्पल जैसी एआई आधारित टेक कंपनियों ने मुनाफा कमाया है | केमिस्ट चेन सीवीएस हेल्थ और यूबीएस बैंक जैसी वित्तीय संस्थाओं के कुल मुनाफा में कमी आई है, यहां लगभग 5000 कर्मचारियों को अपनी नौकरी खोनी पड़ी | अब धीरे-धीरे एआई के प्रयोग का स्याह सच बाहर आने लगा है | गूगल एल्गोरिदम और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन के अनुसार कुछ मेडिकल संस्थान अपना पोस्ट लिखवाने के लिए एआई का प्रयोग कर रहे हैं | गूगल एल्गोरिदम विशेषज्ञ मेरी हेन्स का कहना है कि भारी मात्रा में कंटेंट बनाकर नाव मेडिकल गूगल को भरोसा दिलाने की कोशिश कर रहा है कि कुछ विषयों में उसकी विशेषज्ञता है | एआई का दुरुपयोग करके लाखों पेज कचरा कंटेंट जनरेट किया जा रहा है | ये कंटेंट गूगल पर गलत जानकारी फैला रहे हैं | ऐसे में एआई से संबंधित अंतरराष्ट्रीय साइबर कानून की महती आवश्यकता है|
एक बहुश्रुत कथन है, ‘विज्ञान एक अच्छा नौकर, किंतु बुरा मालिक है|’ कृत्रिम बुद्धिमत्ता में सब साधु-साधु नहीं है | कुछ ऐसी हानियाँ भी हैं जिन पर ध्यान देकर हम इस तकनीकी का सदुपयोग कर सकते हैं | प्रत्येक भौतिक साधन का प्रयोग मानव- कल्याण को ध्यान में रखकर किया जाना चाहिए| स्वार्थ, अतिशय महत्वाकांक्षा, लालच आदि के वशीभूत होकर किया गया कार्य मानवता के हित में नहीं है | महाकवि जयशंकर प्रसाद जी ने ठीक ही लिखा है – ” अपने में सब कुछ भर कैसे/व्यक्ति विकास करेगा/ यह एकांत स्वार्थ भीषण है/अपना नाश करेगा |” अस्तु |

You Might Also Like

लालू प्रसाद यादव का 78वां जन्मदिन: जीवन और राजनीतिक सफर
किम जोंग-उन का ईरान को समर्थन: वैश्विक तनाव में नया मोड़
श्री विश्वनाथ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में उमड़ा युवाओं का सैलाब: 25,000 अभ्यर्थियों ने रोजगार मेले में लिया हिस्सा
खुटहन में चोरी की वारदातों का सिलसिला, पुलिस की मुस्तैदी से चोरों पर शिकंजा
इज़राइल युद्ध में तनाव पहुंचा चरम पर
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article साहित्यिक संस्था कोशिश की मासिक काव्य गोष्ठी संपन्न
Next Article मीरा भायंदर में उत्तर भारतीयों का अपना कोई संगठन नहीं – पंडित लल्लन तिवारी
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • दिल्ली की सियासत में ‘महा-बदलाव’: Swati Maliwal ने थामा भाजपा का हाथ, आम आदमी पार्टी के ‘लूट और ड्रामे’ पर बोला जोरदार हमला
  • Varanasi से टोंक तक भाजपा का ‘विजय संकल्प’: काशी विश्वनाथ धाम में नितिन नवीन और सीएम योगी ने की महा-पूजा
  • SCO समिट में भारत की हुंकार: राजनाथ सिंह ने बताया क्या है ‘न्यू वर्ल्ड ऑर्डर’, आतंकवाद पर दिया कड़ा संदेश
  • Telangana में नॉन वेज करी के लिए पत्नी ने की पति की हत्या
  • Rajasthan : दाल-बाटी चूरमा – राजस्थानी सूरमा”: टोंक में नितिन नबीन का जोश, बंगाल चुनाव पर दागे बड़े सियासी गोले

Recent Comments

  1. Akhand Rashtra on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
  2. Akhand Rashtra on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  3. Bhaskar Singh on माता भाग्यलक्ष्मी के दर्शनोपरांत रामराज्य सभा का समापन
  4. Ryan F on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  5. AlyciaH on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
about us

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet.

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up