By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: खेल कुम्भ में ABVP ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > उत्तर प्रदेश > खेल कुम्भ में ABVP ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित
उत्तर प्रदेशराज्य

खेल कुम्भ में ABVP ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित

Adminakhandrashtra
Last updated: March 3, 2025 4:42 am
Adminakhandrashtra
1 year ago
Share
खेल कुम्भ में ABVP ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित
SHARE

जौनपुर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) सभागार में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा आयोजित नगर खेल कुंभ कार्यक्रम में खिलाड़ियों का सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि खेल एवं युवा कल्याण मंत्री गिरीश चंद्र यादव एवं विशिष्ट अतिथि विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह, आभाविप प्रांत सह मंत्री नमन श्रीवास्तव, नगर मंत्री सचिन सिंह रहे जिन्होंने ज्ञान की देवी मां सरस्वती व युवाओं के प्रेरणाश्रोत स्वामी विवेकानन्द जी के समक्ष द्वीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
सर्वप्रथम युवा साथियों का हर्ष बढ़ाते हुए भारत माता की जय के उद्घोष के साथ प्रांत सह मंत्री नमन ने अपनी बात रखी। साथ ही कहा कि खेलेगा युवा जीतेगा भारत का अर्थ सिर्फ भारत को ओलंपिक तक देखना ही नहीं है, अपितु जहां आज का युवा कूप मंडुकता की ओर बढ़ रहा है, उस विधा से बाहर निकलकर खेल के माध्यम से भारतीयता को और सामाजिकता को समझेगा तब जीतेगा भारत।
तत्पश्चात विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह ने अपनी बात से युवाओं का हर्ष बढ़ाते हुए कहा कि मुझे बहुत हर्ष है कि मैं आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यक्रम में उपस्थित हूं। यह बहुत ही हर्ष का विषय है कि अभाविप पूरे देश में युवा समस्या से लेकर जागरूकता, स्वास्थ्य, पठन—पाठन एवं खेल तक में युवाओं का भविष्य सुनिश्चित कर रहा है। ऐसे संगठन की समाज को विशेष आवश्यकता है।
खेल मंत्री गिरीश यादव ने अपनी बात रखते हुए बताया कि अभाविप आज से नहीं, अपितु सन् 1949 से युवाओं के बीच कार्य करती आ रही है और जब जब समाज को जैसी आवश्यकता हुई है। अभाविप में समाज को एक अच्छी दिशा देने का कार्य किया है। मैं अपने विद्यार्थी जीवन से ही अभाविप की कार्यशैली से प्रभावित रहा हूं। खेल के बीच खेलो भारत के माध्यम से कार्य कर रही इस युवा तरुणायी के उज्वल भविष्य की कामना करता हूं और आशा करता हूं कि अभावी आगे भी समाज को अच्छी दिशा देने का कार्य करेगी।
तत्पश्चात खेल कुंभ में प्रतिभाग किये खिलाड़ियों के टीम को ट्राफी एवं मेडल, सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। नगर मंत्री सचिन सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। संगठन सर्वोपरि बताते हुए कहा कि एक सामान्य कार्यकर्ता भी मंच पर बैठे ये अभाविप जैसे संगठन में ही संभव है। मैं आजीवन आभारी रहूंगा।
कार्यक्रम में अभाविप विभाग संगठन मंत्री जी की विशेष उपस्थित रही। साथ में प्रांत सहमंत्री शिवांगी कौशल, प्रांत एग्रिविजन सह संयोजक शानू सिंह, प्रांत कार्यसमिति सदस्य नमन, जिला संयोजक शिवम, प्रांत कार्यकारणी सदस्य रिया सिंह, दिव्या, शनि मौर्य, राम प्रताप समेत तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

मनपा जी-दक्षिण विभाग में मेरी मिट्टी मेरा देश पंचप्रण सपथ के साथ संपन्न
बाबासाहेब आंबेडकर के अपमान के विरोध में पूर्वांचल विकास परिवार ने किया प्रदर्शन
प्रशिक्षणार्थियों ने जन्म एवं मृत्यु रजिस्ट्रेशन का लिया प्रशिक्षण
गो सेवा में लगे जिलाधिकारी अब लगवाएंगे नेपियर घास 
सुमित कृष्ण महाराज की शिव महापुराण कथा में भक्तों की भारी भीड़
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article रमजान का महीना शुरू होते ही, मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में बढ़ी चहल-पहल रमजान का महीना शुरू होते ही, मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में बढ़ी चहल-पहल
Next Article ट्रासंफार्मर से 3680 लीटर तेल हुआ चोरी ट्रासंफार्मर से 3680 लीटर तेल हुआ चोरी
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up