मुंबई- बृहन्मुंबई महानगरपालिका शिक्षण विभाग द्वारा संचालित कुरार गांव मुंबई पब्लिक स्कूल क्रमांक 2 हिंदी के आदर्श शिक्षक राजेश सिंह का सेंट जॉर्ज हाई स्कूल के सभागृह में कल सत्कार सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व उप शिक्षण अधिकारी अशोक मिश्रा ने अपने वक्तव्य में कहा कि राजेश सिंह एक कर्तव्य निष्ठ, शिक्षा के प्रति समर्पित शिक्षक के रूप में विभाग में 31 वर्ष तक शैक्षिक कार्य किये। इन्होंने अपने कर्तव्यों का पूरी तरह निर्वहन करते हुए 1 मार्च से सेवानिवृत हो गए। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में भूमिहार समाज के अध्यक्ष अनिल राय, पूर्व विभाग निरीक्षक रामराज पाल, मुख्याध्यापिका फूला देवी जयसवाल, सरिता चौहान, वीरेंद्र प्रताप सिंह,ईश्वर देव पाल,अजय सिंह,लव कुमार मिश्रा, रामसिंह, आचार्य गुलाब शास्त्री सहित अनेकों गणमान्य लोग उपस्थित रहे। मंच संचालन शिक्षक सभा के जनरल सेक्रेटरी शरद सिंह और गीत संगीत की प्रस्तुति राजेश सिंह द्वारा प्रस्तुत किया गया। वरिष्ठ शिक्षक सुधीरानंद पांडे,अमर बहादुर सिंह प्रदीप सिंह,सभा शंकर सिंह, लालचंद पांडे ने गौरव मूर्ति शिक्षक राजेश सिंह को सेवानिवृत्ति की शुभकामनाएं दी।
मनपा शिक्षक राजेश सिंह का सम्मान समारोह संपन्न

अपनी भाषा चुने।
You Might Also Like
Leave a Comment
Recent Posts
- असली Joker कौन? अभिजीत दीपके और CJP पर शिवसेना का तीखा हमला
- सिस्टम को स्टूडेंट नहीं, अंधभक्त चाहिए’: इंदौर में राहुल गांधी की हुंकार; 13% होल्ड, पेपर लीक और फर्जीवाड़े पर छात्रों के साक्ष्यों से गरमाई सियासत
- 63 घंटे बाद भी न्याय का इंतजार: विक्रम के परिवार के समर्थन में उठी आवाज, प्रशासन से मुआवजा-नौकरी और पुनर्वास की मांग
- भोर की खामोशी चीखों में बदली: सिजुआ में धंसी धरती, मलबे में दबकर 10 वर्षीय विक्रम की मौत; 25 परिवारों पर टूटा बेघर होने का संकट
- कतरास बाजार में पुलिस का सघन वाहन जांच अभियान, नाबालिगों की बाइक जब्त
