जफराबाद।पुलिस ने नवरात्र महाष्टमी के दिन नगर पंचायत कचगांव में पुलिस बूथ का भूमि पूजन किया। भूमि पूजन के दौरान उनके साथ चेयरमैन फिरोज खान भी बैठे नजर आये। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि इस पुलिस बूथ बनने के बाद से पुलिस की लोगों तक पहुंच बढ़ जायेगी। और पुलिस का रेसपांस टाइम भी घटेगा। यहां बता दें कि कचगांव नगर पंचायत अन्तर्गत कुल 12 वार्ड आते हैं और क्षेत्रफल की दृष्टि से भी यह नगर पंचायत बहुत बड़ा है, ऐसे में सूचना के बाद पुलिस को घटनास्थल तक पहुंचने में थोड़ा वक्त तो लग ही जाता था। अब नई व्यवस्था के बन जाने के बाद लोगों को त्वरित पुलिस व्यवस्था मिल सकेगी। इस अवसर पर उपनिरीक्षक धनुषधारी पाण्डेय, अमित कुमार, कृष्णा सिंह, डी.के.सिह आदि मौजूद रहे।
पुलिस बूथ का हुआ भूमि पूजन

अपनी भाषा चुने।
You Might Also Like
Leave a Comment
Recent Posts
- परिश्रम द्वारा आयोजित नेत्र चिकित्सा शिविर का 500 जरूरतमंद लोगों ने उठाया लाभ
- ज्योतिरादित्य इंस्टिट्यूट ऑफ़ फार्मेसी ने निकाली जागरूकता रैली
- सनातन थीम की टाउनशिप विकसित करने पर निवेशक करें विचार : रविंद्र जायसवाल
- डॉ जिज्ञासा तिवारी ने किया जौनपुर का नाम रोशन
- SIR विवाद में भूचाल: 13 करोड़ नाम हटने पर बवाल, ECI में 14 बार आंतरिक मतभेद का खुलासा; मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, CJP का CEC ज्ञानेश कुमार को 48 घंटे का अल्टीमेटम
