By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाएं शासन की हेरा फेरी में भी बना कागज़ी घोड़ा – 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > उत्तर प्रदेश > क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाएं शासन की हेरा फेरी में भी बना कागज़ी घोड़ा – 
उत्तर प्रदेशराज्य

क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाएं शासन की हेरा फेरी में भी बना कागज़ी घोड़ा – 

Adminakhandrashtra
Last updated: May 5, 2025 3:27 am
Adminakhandrashtra
11 months ago
Share
SHARE

मांग बना विधवा का रूदन

सिर्फ मंचों पर बजता है स्वास्थ्य संबंधित डंका

मुंगराबादशाहपुर।क्षेत्र में वर्तमान परिदृश्य में स्वास्थ्य संबंधित सेवाओं का अभाव एक लंबे अरसे से यहां की प्रमुख समस्या बन गई है। इसको चलते जनता में असंतोष बढ़ता जा रहा है।तो वहीं कोपभाजन के रूप में इसके समाधान के लिए वादा खिलाफी करने वाले बड़बोला जनप्रतिनिधियों के कद को छोटा करने व परिवर्तन करने की कवायद भी शुरू हो गई है। जनमानस की अन्तर्वेदना का परिणीति रहा कि शासन प्रशासन की हेरा फेरी में भी यह क्षेत्र की बुनियादी समस्या आज भी विधवा के रूदन के समान यथावत बना हुआ है। इसको लेकर जनमानस में त्राहिमाम त्राहिमाम मचा हुआ है। मंचों से भले ही स्वास्थ्य संबंधित सेवाओं में नेताओं की गर्जना सरीखे डंका बजते सुनाई देती हो, किंतु जमीन पर ऐसा कुछ नहीं दिखाई पड़ता है। कहने को तो तीन  जनपदों में प्रयागराज,जौनपुर व प्रतापगढ के बीच में मुंगराबादशाहपुर स्थापित है।यहां पर ब्रिटिश   हुकूमत  में खोला गया एक सरकारी अस्पताल  है।किन्तु उस पर स्वास्थ्य संबंधित सुविधाओं का लगातार अभाव बना हुआ है।सच तो यह  है कि यहां पर स्वास्थ्य संबंधित सुविधाएं  केवल कागजी घोड़ा बनकर कार्यालय में दौड़ रही है। यही हाल औद्योगिक क्षेत्र सतहरिया में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की भी है।जिसके चलते मरीजों को निजी अस्पतालों व निजी जांच सेंटरों पर जा कर धन दोहन का शिकार होना पड़ रहा है।उद्यमियों ने कई बार यहां पर ट्रामा सेंटर को खोलवाने की मांग को उठाया। किंतु उस पर अमली जामा पहनाने के बजाय वह ठंडे बस्ते में आराम फरमा रहा है। उद्यमियों का कहना है कि सतहरिया औद्योगिक क्षेत्र चार जनपदों में प्रयागराज,जौनपुर भदोही व प्रतापगढ़ के बीच में स्थित है।जिला मुख्यालय  से दूरी 50 किलोमीटर है। हाइवे व औद्योगिक क्षेत्र के अंदर अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती है।जो तत्काल इलाज के अभाव में दम तोड़ देते है।ट्रामा सेन्टर खोलवाने के संबंध में एक प्रतिनिधिमंडल इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष बृजेश कुमार यादव के नेतृत्व में प्रदीप यादव, महेन्द्र यादव,गुलाब पाण्डेय व शत्रुघ्न मौर्या आदि के साथ जिला प्रशासन से लेकर तत्तकालीन नेताओं के चौखट पर परिक्रमा लगाने के बाद भी नतीजा सिफर रहा। तत्कालीन विधायक डॉ सुषमा पटेल ने इसे गंभीरता से लेते हुए 50 बेड का ट्रामा सेंटर यहां खोलवाने के लिए विधानसभा में भी इस मांग को उठाया था।लेकिन वह भी अधर में लटका हुआ है।जबकि पीएचसी मुंगरा व सीएचसी सतहरिया में इसके लिए पर्याप्त जमीन उपलब्ध है।

हनुमान जी की सेवा भक्ति अतुलनीय : कृपाशंकर सिंह
अभिनय सम्राट दिलीप कुमार को कपिल कला केंद्र ने दी श्रद्धांजलि
COMEDK UGET 2025 परिणाम घोषित, काउंसलिंग 9 जून से
जौनपुर में ससुराल जा रहे बाइक सवार की अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से मौत 
बेखौफ चोरों ने थाना परिसर से सटे दो स्थानों पर चोरी की घटना को दिया अंजाम, पुलिस कर्मियों की सक्रियता पर उठ रहे सवाल!
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article नेशनल हाइवे-135 पर गड्ढे बने हादसों के कारण नेशनल हाइवे-135 पर गड्ढे बने हादसों के कारण
Next Article विवाहिता का अपहरण कर दुष्कर्म करने का आरोपित गिरफ्तार
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up