सिकरारा, जौनपुर। स्थानीय थाने पर आयोजित समाधान दिवस में शनिवार को जिलाधिकारी के साथ मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खड़िया पहुंचे। उन्होंने फरियादियों की समस्याओं को सुना। 20 प्रार्थना पत्र में 5 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया जबकि शेष 15 के निस्तारण हेतु पुलिस व राजस्व विभाग की टीम को मौके पर जाकर मामले को निस्तारण करने का निर्देश दिया। साथ ही कहा कि दो दिनों में कम से कम 10 मामलों का निस्तारण मौके पर जाकर निस्तारित करे जिससे लोगों को बार—बार थाना व अधिकारियों के यहां चक्कर लगाना न पड़े।जिलाधिकारी के सामने अधिकतर मामले जमीन संबंधित ही आया। हरीरामपुर गांव रामचन्द्र निषाद ने बताया कि मेरे रिहायशी मड़हे के ऊपर से पड़ोसी के नीम के पेड़ की मोटी डालियां गुजरी हैं जिससे कभी भी मेरे परिवार पर बड़ा हादसा हो सकता है। उन्होंने थानाध्यक्ष को निर्देशित किया कि मौके पर जाकर उक्त समस्या का तुरंत निस्तारण करे। साथ ही नाली, आवास न बनवाने, रास्ता संबंधी मामले आए थे। कुछ लोगों ने यह भी बताया कि पासपोर्ट बनवाने हेतु थाने का दौड़ लगाना पड़ता है। थानाध्यक्ष ने कहा कि आप आवश्यक कागजात दें। आपका कार्य तत्काल हो जाएगा। इस दौरान राजस्व विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।
जौनपुर जिलाधिकारी ने समस्याओं का मौके पर जाकर करें निस्तारण

अपनी भाषा चुने।
You Might Also Like
Leave a Comment
Recent Posts
- सिस्टम को स्टूडेंट नहीं, अंधभक्त चाहिए’: इंदौर में राहुल गांधी की हुंकार; 13% होल्ड, पेपर लीक और फर्जीवाड़े पर छात्रों के साक्ष्यों से गरमाई सियासत
- 63 घंटे बाद भी न्याय का इंतजार: विक्रम के परिवार के समर्थन में उठी आवाज, प्रशासन से मुआवजा-नौकरी और पुनर्वास की मांग
- भोर की खामोशी चीखों में बदली: सिजुआ में धंसी धरती, मलबे में दबकर 10 वर्षीय विक्रम की मौत; 25 परिवारों पर टूटा बेघर होने का संकट
- कतरास बाजार में पुलिस का सघन वाहन जांच अभियान, नाबालिगों की बाइक जब्त
- भोर की खामोशी चीखों में बदली: सिजुआ में धंसी धरती, मलबे में दबकर 10 वर्षीय बच्चे की मौत
