ठाणे । साहित्यिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक राष्ट्रीय पंजी. संस्था नव कुंभ साहित्य सेवा संस्थान के तत्वाधान में सोमवार दिनांक 12 मई 2025 को गुरुपूर्णिमा के शुभ अवसर पर अचीवर्स कॉलेज कल्याण पश्चिम के सभागृह में कवि गोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।जिसकी अध्यक्षता डॉ सीए महेश भिंवडीकर प्राचार्य अचिव्हर्स कालेज ने किया तथा मुख्य अतिथि के रूप में गजलकार निर्माता,निर्देशक गुलशन मदान एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में गज़लकार डॉ लक्ष्मण शर्मा वाहिद एवं वरिष्ठ साहित्यकार डॉ कनकलता तिवारी उपस्थित थे।कार्यक्रम में सम्मान मूर्ति के रुप में वरिष्ठ पत्रकार एवं साहित्यकार राजेश विक्रांत तथा वरिष्ठ कवि सत्यदेव सिंह विजय उपस्थित थे।मंच का खूबसूरत संचालन वरिष्ठ साहित्यकार रामप्यारे सिंह रघुवंशी एवं साहित्यकार पवन तिवारी ने किया।कविगोष्ठी एवं सम्मान समारोह का शुभारंभ संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार राही के सरस्वती वंदना एवं राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी विनय शर्मा दीप के स्वागत गीत से किया गया।उपस्थित सभी अतिथियों का सम्मान अंगवस्त्र, वेदमाता गायत्री मंत्र पट्टी,प्रशस्ति पत्र, मोमेंटो प्रतिक चिन्ह,रामचरितमानस गुटका एवं नवकुंभ एक संकल्प त्रैमासिक पत्रिका देकर किया गया।समारोह में उपस्थित साहित्यकारों में प्रोफेसर संतोष तिवारी,गजलकार मैकस,वरिष्ठ साहित्यकार नंदलाल क्षितिज,डॉ रामस्वरूप साहू, मदनगोपाल गुप्ता, कवियत्री बिट्टू जैन सना, अनूप बिंदल, कवियत्री मीनाक्षी शर्मा पंकज, श्रीमती निशा शर्मा,श्रीमती सत्यभामा सिंह जिया,शिव कुमार सिंह, मनोज शर्मा उरई, अधिवक्ता अनिल शर्मा, नरसिंह बी. सिंह जौनपुरी,सदाशिव चतुर्वेदी, दीलिप कुमार व्योम,अस्मिता सिन्हा, रेशमा शेख,कीर्ति नाचट,अस्मिता वैराट,कीर्ति कुमारी एवं शषि शेखर उपस्थित थे।उपस्थित सभी साहित्यकारों का सम्मान नवकुंभ एक संकल्प त्रैमासिक पत्रिका एवं वेद माता गायत्री मंत्र पट्टी देकर किया गया।राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार राही ने संस्था के विस्तार को लेकर राष्ट्रीय मिडिया प्रभारी विनय शर्मा दीप को महाराष्ट्र राज्य अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी तो वहीं उत्कृष्ट युवा साहित्यकार राजेश यादव को राष्ट्रीय प्रवक्ता तथा राष्ट्रीय संगठन मंत्री के रूप में दिलीप कुमार व्योम के नाम की घोषणा करते हुए सम्मानित किया। कार्यक्रम का आयोजन पत्रिका ‘ नव कुम्भ एक संकल्प ‘ के द्वारा सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अंत में राजेश यादव द्वारा सभी अतिथियों एवं साहित्यकारों का आभार व्यक्त करते हुए राष्ट्रगीत के साथ समारोह का समापन किया।

