महराजगंज, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के बरहुपुर गांव में गुरुवार की रात आयी बरात में कूलर की हवा को लेकर बारातियों और घरातियों के बीच मारपीट हो गयी जिसमें एक बाराती की मौत हो गई जबकि 3 अन्य लोग घायल हो गये। जानकारी के अनुसार बरहूपुर गांव निवासी रामकुमार मौर्य की पुत्री खुशबू की शादी सुनील मौर्य पुत्र रामजी मौर्य के साथ तय हुई थी। गुरुवार को बारात द्वारचार और भोज के बाद जयमाल मंच पर पहुंची। गर्मी के कारण वहां लगे पंखे (कूलर) का रुख अपनी ओर करने को लेकर प्रतापगढ़ निवासी कमल कुमार उर्फ शानू (30 वर्ष) और उसके साथियों की घरातियों से कहासुनी हो गयी। बात बढ़ते-बढ़ते मारपीट में बदल गयी। इस घटना में कमल कुमार समेत तीन बाराती गम्भीर रूप से घायल हो गये। सभी को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया जहां उपचार के दौरान कमल की मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अरविन्द पाण्डेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किये। पुलिस की निगरानी में जयमाल और विवाह की अन्य रस्में पूरी करायी गयीं। शुक्रवार सुबह लड़की की विदाई भी शांतिपूर्वक करायी गयी। इस बाबत पूदे जाने पर थानाध्यक्ष अरविन्द पाण्डेय ने बताया कि पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर प्राप्त हुई है। आगे विधिक कार्यवाही की जा रही है।
शादी में मारपीट के चलती हुई 1 की मौत, पुलिस की मौजूदगी में विवाह हुआ सम्पन्न
ओमकार त्रिपाठी राजनीतिक विश्लेषक है, इसी के साथ
पिछले कई वर्षों से उत्तर प्रदेश की जमीनी राजनीति, प्रशासनिक हलचल और खोजी पत्रकारिता (Crime & Investigative Reporting) में सक्रिय। 19 वर्ष पुराने प्रतिष्ठित अखबार दैनिक अखंड राष्ट्र (Akhand Rashtra) के स्थानीय संपादक है,
Omkar Tripathi विशेष तौर पर निष्पक्ष आवाज और पारदर्शी गवर्नेंस के लिए प्रतिबद्ध है
Leave a Comment
