चंडीगढ़: वर्ष 2027 में होने वाले Punjab Election के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपने 40 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इस पहली सूची में मुख्यमंत्री भगवंत मान को उनकी पारंपरिक सीट धूरी से, विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवां को कोटकपूला से और वर्तमान में जेल में बंद कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा को लुधियाना वेस्ट से चुनावी मैदान में उतारा गया है।
अरविंद केजरीवाल के आवास पर PAC की बैठक में मुहर
शनिवार को दिल्ली में AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के निवास पर आयोजित राजनीतिक मामलों की समिति (PAC) की उच्च स्तरीय बैठक में इन नामों पर अंतिम मुहर लगाई गई। बैठक में अरविंद केजरीवाल, मुख्यमंत्री भगवंत मान, पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया, वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
प्रमुख मंत्रियों और दिग्गजों के नाम शामिल
सूची में पार्टी के कई प्रमुख मंत्रियों और विधायकों के नाम शामिल हैं:
भगवंत मान: धूरी
कुलतार सिंह संधवां: कोटकपूला
संजीव अरोड़ा: लुधियाना वेस्ट
कुलदीप सिंह धालीवाल: अजनाला
बलकार सिंह: करतारपुर
जय कृष्ण सिंह रोड़ी: गढ़शंकर
कुलवंत सिंह: एसएएस नगर (मोहाली)
लाभ सिंह उगोके: भदौड़
अमनदीप कौर अरोड़ा: मोगा
अमनशेर सिंह (शेरी कलसी): बटाला
डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर: अमृतसर साउथ
The Aam Aadmi Party hereby announces the following candidates for the Punjab Legislative Assembly Elections, 2027. https://t.co/dsbqLTNwLa
— AAP (@AamAadmiParty) October 31, 2026
“फिर एक बार भगवंत मान”—केजरीवाल और सिसोदिया ने दी बधाई
उम्मीदवारों की सूची जारी होने के बाद अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर सभी प्रत्याशियों को शुभकामनाएं दीं। सिसोदिया ने लिखा, “सभी 40 उम्मीदवारों को बधाई! यह जनता के विश्वास को और मजबूत करने की जिम्मेदारी है। हर घर जाएं, लोगों के सुख-दुख सुनें और समृद्ध पंजाब के लिए अपनी पूरी ताकत लगा दें। फिर एक बार भगवंत मान!”
Also Read- PM Modi का स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर राष्ट्रीय एकता दिवस कार्यक्रम


