भायंदर। महानगर की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था समरस फाउंडेशन द्वारा आज वरिष्ठ पत्रकार और हमारा महानगर के कार्यकारी संपादक राघवेंद्र द्विवेदी का सम्मान किया गया। संस्था के महासचिव तथा वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे ने मीरा रोड स्थित उनके आवास पर उनका सम्मान किया। 1992 से पत्रकारिता जगत में सक्रिय राघवेंद्र द्विवेदी विभिन्न अखबारों में प्रतिष्ठित पदों पर काम कर चुके हैं। संस्था के अध्यक्ष डॉ किशोर सिंह ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि पत्रकारिता के क्षेत्र में श्री द्विवेदी प्रशंसनीय कार्य कर रहे हैं और अपनी लेखनी के माध्यम से समाज को जगाने का प्रयास कर रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें कई प्रतिष्ठित पुरस्कार भी प्राप्त हो चुका है।
समरस फाउंडेशन ने किया वरिष्ठ पत्रकार राघवेंद्र द्विवेदी का सम्मान

अपनी भाषा चुने।
You Might Also Like
Leave a Comment
Recent Posts
- विवाह सनातन धर्म की परंपरा के अनुसार ही होना चाहिए : आचार्य विष्णु कांत शास्त्री
- रोहित पवार द्वारा मुख्यमंत्री पर लगे आरोपों को कृपाशंकर ने बताया मनगढ़ंत और निराधार
- NEET paper leak मामले में दिल्ली कोर्ट का बड़ा फैसला, 14 आरोपियों पर चार्ज फ्रेम करने का आदेश
- Rahul Gandhi का अमेरिका में बयान: अर्थव्यवस्था को ‘डिजास्टर’ बताया, भाजपा ने किया पलटवार
- Marital Rape पर सुप्रीम कोर्ट में आज से महत्वपूर्ण सुनवाई शुरू
