By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: धनबाद में पुलिस और प्रिंस खान गैंग के बीच मुठभेड़, तीन बदमाश गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > ताज़ा ख़बरें > धनबाद में पुलिस और प्रिंस खान गैंग के बीच मुठभेड़, तीन बदमाश गिरफ्तार
ताज़ा ख़बरें

धनबाद में पुलिस और प्रिंस खान गैंग के बीच मुठभेड़, तीन बदमाश गिरफ्तार

Vivek kumar Upadhyay
Last updated: March 16, 2026 1:36 pm
Vivek kumar Upadhyay
2 months ago
Share
SHARE

भागाबांध ओपी क्षेत्र में रांची–धनबाद पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, दो को गोली लगी, एक को भागते समय पैर टूटा

धनबाद, 16 मार्च: झारखंड के धनबाद में सोमवार सुबह पुलिस और गैंगस्टर प्रिंस खान गैंग के बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस कार्रवाई के बाद पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में घायल हुए तीनों आरोपियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना पुटकी थाना क्षेत्र के भागाबांध ओपी इलाके की है, जहां रांची और धनबाद पुलिस की संयुक्त टीम ने विशेष अभियान चलाया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गिरोह के दो अपराधियों के पैर में गोली लगी, जबकि एक अन्य बदमाश भागने के दौरान खंडरनुमामा से कूदने पर पैर टूटने के दौरान घायल हो गया

गिरफ्तार अपराधियों की पहचान कुबेर, विक्की डोम और अमन अफजल के रूप में हुई है। तीनों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है और पुलिस की निगरानी में रखा गया है।

बताया जा रहा है कि हाल के दिनों में रांची में वर्चुअल नंबरों से रंगदारी मांगने और एक रेस्टोरेंट में गोलीबारी की घटना के बाद रांची और धनबाद पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन शुरू किया था। तकनीकी जांच में यह बात सामने आई कि कुबेर नाम का अपराधी धनबाद में छिपकर रांची के कारोबारियों को धमकी दे रहा था।

सूचना की पुष्टि होते ही पुलिस की विशेष टीम ने भागाबांध इलाके की घेराबंदी कर दी। खुद को घिरता देख अपराधियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान कुबेर और विक्की डोम को गोली लगी, जबकि अमन अफजल भागने के दौरान एक खण्डहरनुमा के ऊपर से कूदने का दौरान पैर टूट गया और घायल हो गया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, इन गिरफ्तारियों से हाल ही में रांची एयरपोर्ट क्षेत्र में होटल कर्मचारी की हत्या के मामले में भी अहम सुराग मिले हैं। मुठभेड़ के बाद पूरा भागाबांध इलाका पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है और धनबाद के एसएसपी स्वयं मौके पर कैंप कर रहे हैं।

पुलिस अब गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों और उनके नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है। साथ ही अपराधियों के पास से बरामद मोबाइल फोन और दस्तावेजों के आधार पर प्रिंस खान के अंतरराष्ट्रीय लिंक और स्थानीय नेटवर्क की भी जांच की जा रही है।

You Might Also Like

Bihar Politics: बिहार में ‘सम्राट’ युग की शुरुआत! नीतीश कुमार की विदाई के बाद सम्राट चौधरी बने राज्य के पहले BJP मुख्यमंत्री
US-Iran War: बातचीत की मेज से हटा ईरान, अमेरिका की 15 शर्तें ठुकराईं; क्या अब कभी खत्म नहीं होगी ये जंग?
जनसेवा दिवस के रुप में मनाया जायेगा कृपाशंकर सिंह का जन्मदिन
मुकदमा दर्ज न होने पर पीड़िता ने एसपी से लगायी गुहार
पीठाधीश्वर शक्ति महाराज को जान से मारने की धमकी .
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article धनबाद–रांची पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में प्रिंस खान गिरोह पर बड़ा एक्शन, दो गुर्गों को लगी गोली
Next Article सुल्तानपुर: यादव परिवार के विवाद में पूर्व राज्यमंत्री राणा अजीत सिंह गिरफ्तार, थाने में “खातिरदारी” का वीडियो हुआ वायरल
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Delhi-NCR में मौसम ने ली करवट: झमाझम बारिश और ओलों ने दी भीषण गर्मी से राहत, IMD ने जारी किया अलर्ट
  • दिल्ली की सियासत में ‘महा-बदलाव’: Swati Maliwal ने थामा भाजपा का हाथ, आम आदमी पार्टी के ‘लूट और ड्रामे’ पर बोला जोरदार हमला
  • Varanasi से टोंक तक भाजपा का ‘विजय संकल्प’: काशी विश्वनाथ धाम में नितिन नवीन और सीएम योगी ने की महा-पूजा
  • SCO समिट में भारत की हुंकार: राजनाथ सिंह ने बताया क्या है ‘न्यू वर्ल्ड ऑर्डर’, आतंकवाद पर दिया कड़ा संदेश
  • Telangana में नॉन वेज करी के लिए पत्नी ने की पति की हत्या

Recent Comments

  1. Akhand Rashtra on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
  2. Akhand Rashtra on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  3. Bhaskar Singh on माता भाग्यलक्ष्मी के दर्शनोपरांत रामराज्य सभा का समापन
  4. Ryan F on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  5. AlyciaH on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
about us

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet.

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up