By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने निरीक्षण में लापरवाह पाए गए शिक्षकों का वेतन व मानदेय किया अवरुद्ध, गुणवत्तापूर्ण कार्य के लिए प्रशंसा भी की
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > उत्तर प्रदेश > जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने निरीक्षण में लापरवाह पाए गए शिक्षकों का वेतन व मानदेय किया अवरुद्ध, गुणवत्तापूर्ण कार्य के लिए प्रशंसा भी की
उत्तर प्रदेशराज्य

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने निरीक्षण में लापरवाह पाए गए शिक्षकों का वेतन व मानदेय किया अवरुद्ध, गुणवत्तापूर्ण कार्य के लिए प्रशंसा भी की

Omkar Tripathi
Last updated: July 27, 2025 12:03 am
Omkar Tripathi
1 year ago
Share
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने निरीक्षण में लापरवाह पाए गए शिक्षकों का वेतन व मानदेय किया अवरुद्ध, गुणवत्तापूर्ण कार्य के लिए प्रशंसा भी की
SHARE

अपनी भाषा चुने।

जौनपुर | जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल द्वारा 26 जुलाई 2025 को विकासखंड सिकरारा, मछलीशहर एवं महराजगंज के परिषदीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण का उद्देश्य शिक्षा की गुणवत्ता, शिक्षक उपस्थिति, छात्रों की उपस्थिति, मध्यान्ह भोजन की स्थिति एवं भौतिक संसाधनों की वास्तविक स्थिति का प्रत्यक्ष मूल्यांकन करना था।

*कंपोजिट विद्यालय मानसाहपुर, सिकरारा* का निरीक्षण प्रातः 8ः00 बजे जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा किया गया। विद्यालय में बीएसए द्वारा प्रार्थना सभा आयोजित कराई गई। विद्यालय में प्रभारी प्रधानाध्यापक अशोक कुमार, सहायक अध्यापक राजेन्द्र प्रताप सिंह एवं शैलेश कुमार सिंह निरीक्षण के समय अनधिकृत रूप से अनुपस्थित पाए गए। उनका निरीक्षण तिथि का वेतन अवरुद्ध कर दिया गया। श्रीमती मंजुला मौर्य एवं राजन सिंह 8ः05 पर विद्यालय में उपस्थित हुए, जिन्हें कारण बताओ नोटिस निर्गत की गई। विद्यालय में स्वच्छता की कमी, टूटे हैंडवॉश, क्षतिग्रस्त झूला, तथा 84 नामांकित छात्रों में केवल 30 की उपस्थिति पाई गई। विद्यालय में प्राप्त उक्त गंभीर कमियों  के कारण प्रभारी प्रधानाध्यापक का वेतन अग्रिम आदेश तक रोका गया एवं सभी कमियों के सुधार हेतु साक्ष्य सहित स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया। विद्यालय परिसर में जर्जर भवन चिन्हांकित कर उसे हटाने/प्रयोग से वर्जित करने हेतु संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया गया।

*कंपोजिट विद्यालय डमरूआ, सिकरारा* का निरीक्षण समयः 8ः45 बजे किए जाने पर शैलेन्द्र कुमार सिंह, अरविंद कुमार सिंह (सहायक अध्यापक) एवं वरुण कुमार (अनुदेशक) अनधिकृत रूप से अनुपस्थित मिले। उनका वेतन/मानदेय अवरुद्ध किया गया। विद्यालय में 308 में से 154 छात्र उपस्थित थे। रु0 75,000 की कंपोजिट धनराशि का आय-व्यय विवरण अद्यतन नहीं पाया गया। संबंधित प्रधानाध्यापक को सभी कमियों के सुधार हेतु निर्देशित किया गया।

*प्राथमिक विद्यालय सकलदेलहा (सिकरारा)* का निरीक्षण समय 9ः45 बजे किए जाने पर विद्यालय की समस्त व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। केवल छात्र उपस्थिति बढ़ाने हेतु निर्देश दिए गए।

- Advertisement -
anaya's kitchenanaya's kitchen

*प्राथमिक विद्यालय विश्वपालपुर (मछलीशहर)* का निरीक्षण समयः 10ः05 बजे किए जाने पर विद्यालय में गुंबदाकार भवन प्रयोग में नहीं उपयोग किए जाने के संबंध में प्रधानाध्यापक एवं खंड शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया गया कि उक्त भवन की स्थिति के संबंध में आवश्यक कार्रवाई तत्काल प्रभाव से की जाए।

*प्राथमिक विद्यालय पोखरा (महराजगंज)* के निरीक्षण में विद्यालय में सभी शिक्षक उपस्थित, 116 नामांकित में से 101 छात्र उपस्थित मिले। विद्यालय स्वच्छ, एमडीएम मीनू के अनुसार, पंक्तिबद्ध भोजन व्यवस्था, रंगाई-पुताई उत्तम एवं टीएलएम का प्रभावी प्रयोग किया जा रहा था। कक्षा 5 के छात्र से गणित के प्रश्न पूछे जाने पर छात्र द्वारा प्रश्नों का सही उत्तर दिया गया। बीएसए द्वारा प्रधानाध्यापक सहित समस्त स्टाफ की खुले मंच पर प्रशंसा की गई। 

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल द्वारा *कंपोजिट विद्यालय कठार, महराजगंज* का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में कार्यरत समस्त शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित पाए गए। विद्यालय में कुल 113 नामांकित छात्रों में से 75 छात्र उपस्थित मिले। मध्यान्ह भोजन योजना माह के निर्धारित मीनू के अनुसार संचालित पाया गया। निरीक्षण के समय विद्यालय परिसर में एक जर्जर भवन पाया गया। सुरक्षा की दृष्टि से बीएसए डॉ. पटेल द्वारा खंड शिक्षा अधिकारी महराजगंज एवं जिला समन्वयक (निर्माण) को स्थल पर ही भवन के चिन्हांकन एवं तकनीकी मूल्यांकन हेतु तत्काल कार्यवाही प्रारंभ करने तथा आगे की आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान ग्राम प्रधान भी विद्यालय में उपस्थित मिले। शिक्षा के प्रति उनके सकारात्मक रुझान एवं सक्रिय सहयोग को देखते हुए, संबंधित प्रधानाध्यापक को उनके साथ समन्वय बनाकर विद्यालय विकास के लिए कार्य करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल ने स्पष्ट कहा कि “शिक्षा की गुणवत्ता एवं उत्तरदायित्व में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जहाँ लापरवाही मिलेगी, वहाँ कार्रवाई होगी, और जहाँ समर्पण व गुणवत्ता दिखेगी, वहाँ सम्मान भी मिलेगा।“

You Might Also Like

क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति का सदस्य बने डॉ मनोज दुबे
वाराणसी विकास प्राधिकरण के साथ मिलकर व्यवसाय विकास करेगा इंडिया पोस्ट: कर्नल विनोद
‘यह जीत बदले की नहीं, बदलाव की है’ – PM मोदी ने West Bengal में ऐतिहासिक जीत पर दिया बड़ा संदेश
पॉक्सो ऐक्ट का आरोपी गिरफ्तार
जिलाधिकारी ने बशारतपुर गौशाला का किया औचक निरीक्षण
Share This Article
Facebook Email Print
Omkar Tripathi
ByOmkar Tripathi
Follow:
ओमकार त्रिपाठी राजनीतिक विश्लेषक है, इसी के साथ पिछले कई वर्षों से उत्तर प्रदेश की जमीनी राजनीति, प्रशासनिक हलचल और खोजी पत्रकारिता (Crime & Investigative Reporting) में सक्रिय। 19 वर्ष पुराने प्रतिष्ठित अखबार दैनिक अखंड राष्ट्र (Akhand Rashtra) के स्थानीय संपादक है, Omkar Tripathi विशेष तौर पर निष्पक्ष आवाज और पारदर्शी गवर्नेंस के लिए प्रतिबद्ध है
Previous Article बहु उपयोगी है सहजन का पेड़  बहु उपयोगी है सहजन का पेड़ 
Next Article स्व.बांकेराम तिवारी का अमूल्य योगदान हम सबके लिए प्रेरणा : संतोष सिंह स्व.बांकेराम तिवारी का अमूल्य योगदान हम सबके लिए प्रेरणा : संतोष सिंह
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • धनबाद के स्कूलों में मध्याह्न भोजन के राशन पर सख्ती, गड़बड़ी मिलने पर होगी कड़ी कार्रवाई
  • सस्ते डिस्पोजल के झांसे में 2.5 लाख की लूट: एडीसीपी जितेंद्र दुबे के नेतृत्व में 24 घंटे में 3 बदमाश गिरफ्तार, 1.92 लाख बरामद
  • दिहाड़ी मजदूर की बेटी पूनम बनी प्रेरणा, नीट में शानदार सफलता पर उपायुक्त ने किया सम्मानित
  • लोकतंत्र का शवदाह: 18 जुलाई वो काला दिन और तानाशाही का चरम अहंकार!
  • Delhi जंतर-मंतर पर सोनम वांगचुक के अनशन में पहुंचे पवन खेड़ा और अरविंद केजरीवाल, बोले मोदी को.. .

Recent Comments

  1. Akhand Rashtra on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
  2. Akhand Rashtra on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  3. Bhaskar Singh on माता भाग्यलक्ष्मी के दर्शनोपरांत रामराज्य सभा का समापन
  4. Ryan F on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  5. AlyciaH on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

Important Category

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र

Important Links

  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य

Quick Link

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up