By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: *जौनपुर: पक्षकारों के वकीलों से यूपी पुलिस सीधे नहीं कर सकेगी मुलाकात, बन रही गाइडलाइन*
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > उत्तर प्रदेश > *जौनपुर: पक्षकारों के वकीलों से यूपी पुलिस सीधे नहीं कर सकेगी मुलाकात, बन रही गाइडलाइन*
उत्तर प्रदेशराज्य

*जौनपुर: पक्षकारों के वकीलों से यूपी पुलिस सीधे नहीं कर सकेगी मुलाकात, बन रही गाइडलाइन*

Omkar Tripathi
Last updated: July 18, 2025 8:30 pm
Omkar Tripathi
1 year ago
Share
SHARE

अपनी भाषा चुने।

यूपी पुलिस अदालतों में विचाराधीन मुकदमों के विवादित स्थलों पर कोर्ट की अनुमति के बिना नहीं जा सकेगी। न ही वह ऐसे विवादित मामले के पक्षकारों के वकीलों से ही सीधे संपर्क कर सकेगी। राज्य सरकार जल्द ही इस संदर्भ में गाइड लाइन बना जा रही है। उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से अपर महाधिवक्ता ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में यह जानकारी दी है।

अपर महाधिवक्ता ने बताया कि सरकार पुलिसकर्मियों को न्यायालय की अनुमति के बिना मुकदमे के अधीन स्थानों पर जाने और न्यायालय में विचाराधीन मामलों में पक्षकारों का प्रतिनिधित्व करने वाले वकीलों से सीधे संपर्क करने से रोकने के लिए राज्यव्यापी दिशा निर्देश बनाएगी। जौनपुर जिले में मुंगराबादशाहपुर के बड़ागांव में गांवसभा की ज़मीन पर अतिक्रमण के आरोप को लेकर दाखिल जनहित याचिका पर सुनवाई के दौरान यह जानकारी दी गई। याची 92 वर्षीय गौरीशंकर सरोज ने स्थानीय पुलिस अधिकारियों पर याचिका वापस लेने के लिए उन्हें धमकाने का आरोप लगाया था। बाद में उनके वकील विष्णुकांत तिवारी ने भी यह भी आरोप लगाया कि पुलिस ने उनके घर पर छापा मारा था।

मामले की सुनवाई कर रहे न्यायमूर्ति जे जे मुनीर ने इन आरोपों को गंभीरता से लेते हुए कहा था कि वकीलों को उनके पेशेवर कर्तव्यों के पालन के लिए जांच करने का चलन स्वीकार्य नहीं है। इसके बाद एसपी जौनपुर ने व्यक्तिगत हलफनामा दाखिल कर बताया कि जांच लंबित रहने तक दो पुलिस अधिकारी मुंगराबादशाहपुर एसएचओ दिलीप कुमार सिंह और हल्का इंचार्ज इंद्रदेव सिंह को निलंबित कर दिया गया हैं और संबंधित अन्य पुलिसकर्मियों को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

यह भी बताया गया कि एसपी जौनपुर ने गत 12 जुलाई को जिला स्तर पर आदेश भी जारी किया है, जिसमें जौनपुर के सभी थानों को निर्देश दिया गया है कि न्यायालय की अनुमति के बिना मुकदमे से संबंधित स्थानों का दौरा न करें। न्यायालय में विचाराधीन मामलों में आवेदक के अधिवक्ता से सीधे संपर्क न करें। अपर महाधिवक्ता मनीष गोयल ने गाइड लाइन के लिए दस दिन का समय मांगा है। यह अनुरोध स्वीकार करते हुए न्यायालय ने राज्य सरकार और एसपी जौनपुर को आगे हलफनामा दाखिल करने के लिए दस दिन का समय दिया। मामले में अगली सुनवाई 28 जुलाई को होगी।

- Advertisement -
anaya's kitchenanaya's kitchen

You Might Also Like

पूर्वांचल के मिट्टी की खुशबू और लोगों की मेहनत का कोई जवाब नहीं : डॉ द्रिगेश यादव
बोलेरो के धक्के से युवक की मौत
दुर्गा माता मन्दिर के महंत पर शिष्या ने दुश्कर्म करने का लगाया आरोप
संगीतकार और गायक शेखर रवजियानी ने लॉन्च किया “इश्क ए मरीज”
पीवीजी महाविद्यालय में वार्षिक महोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न
Share This Article
Facebook Email Print
Omkar Tripathi
ByOmkar Tripathi
Follow:
ओमकार त्रिपाठी राजनीतिक विश्लेषक है, इसी के साथ पिछले कई वर्षों से उत्तर प्रदेश की जमीनी राजनीति, प्रशासनिक हलचल और खोजी पत्रकारिता (Crime & Investigative Reporting) में सक्रिय। 19 वर्ष पुराने प्रतिष्ठित अखबार दैनिक अखंड राष्ट्र (Akhand Rashtra) के स्थानीय संपादक है, Omkar Tripathi विशेष तौर पर निष्पक्ष आवाज और पारदर्शी गवर्नेंस के लिए प्रतिबद्ध है
Previous Article *हल्की सी बारिश और आसमान में चमक होते ही बिजली कटौती का सिलसिला जारी*
Next Article पत्रकार पर दर्ज मुकदमे की जाँच के लिए सीबीसीआईडी जाँच की मांग उठाई पत्रकार पर दर्ज मुकदमे की जाँच के लिए सीबीसीआईडी जाँच की मांग उठाई
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • धनबाद के स्कूलों में मध्याह्न भोजन के राशन पर सख्ती, गड़बड़ी मिलने पर होगी कड़ी कार्रवाई
  • सस्ते डिस्पोजल के झांसे में 2.5 लाख की लूट: एडीसीपी जितेंद्र दुबे के नेतृत्व में 24 घंटे में 3 बदमाश गिरफ्तार, 1.92 लाख बरामद
  • दिहाड़ी मजदूर की बेटी पूनम बनी प्रेरणा, नीट में शानदार सफलता पर उपायुक्त ने किया सम्मानित
  • लोकतंत्र का शवदाह: 18 जुलाई वो काला दिन और तानाशाही का चरम अहंकार!
  • Delhi जंतर-मंतर पर सोनम वांगचुक के अनशन में पहुंचे पवन खेड़ा और अरविंद केजरीवाल, बोले मोदी को.. .

Recent Comments

  1. Akhand Rashtra on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
  2. Akhand Rashtra on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  3. Bhaskar Singh on माता भाग्यलक्ष्मी के दर्शनोपरांत रामराज्य सभा का समापन
  4. Ryan F on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  5. AlyciaH on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

Important Category

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र

Important Links

  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य

Quick Link

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up