By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: जौनपुर में साइबर ठगों ने शिक्षक के बैंक खाते से उड़ाए ₹1.01 लाख रुपए, भुक्तभोगी दंग, पुलिस में दर्ज कराई शिकायत,
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > उत्तर प्रदेश > जौनपुर में साइबर ठगों ने शिक्षक के बैंक खाते से उड़ाए ₹1.01 लाख रुपए, भुक्तभोगी दंग, पुलिस में दर्ज कराई शिकायत,
उत्तर प्रदेशराज्य

जौनपुर में साइबर ठगों ने शिक्षक के बैंक खाते से उड़ाए ₹1.01 लाख रुपए, भुक्तभोगी दंग, पुलिस में दर्ज कराई शिकायत,

Omkar Tripathi
Last updated: August 7, 2025 10:17 pm
Omkar Tripathi
12 months ago
Share
SHARE

अपनी भाषा चुने।

*जौनपुर।* जिले में साइबर अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि अब सरकारी कर्मचारियों को भी निशाना बनाया जा रहा है। ताजा मामला शहर के सिविल लाइन स्थित भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा का है, जहां एक शिक्षक के वेतन खाते से बीती रात साइबर ठगों ने दो बार में कुल ₹1,01,989 की रकम उड़ा ली।

लाइन बाजार थाना क्षेत्र के जनक कुमारी इंटर कॉलेज में सहायक अध्यापक पद पर कार्यरत शिक्षक विपनेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि उनका वेतन खाता भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में है। बीती रात लगभग 10:34 बजे उनके खाते से ₹99,989 की निकासी हुई, और कुछ ही मिनट बाद 10:42 बजे पुनः ₹2,000 निकाल लिए गए।

भुक्तभोगी शिक्षक को इसकी जानकारी आज सुबह मोबाइल पर आए बैंक के एसएमएस से हुई, जिसे देखकर वह स्तब्ध रह गए। उन्होंने तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कई बार कॉल करने का प्रयास किया, लेकिन कोई संतोषजनक उत्तर नहीं मिला।

थक-हार कर जब वह जिला साइबर थाना पहुंचे, तो वहां मौजूद अधिकारियों ने उन्हें प्राइवेट साइबर कैफे से ऑनलाइन एफआईआर दर्ज कराने की सलाह दी। इसके बाद उन्होंने स्वयं साइबर कैफे से शिकायत दर्ज कराई जिसका Acknowledgement No. 23108250114842 है, और श्रेणी “फाइनेंशियल फ्रॉड” दर्ज की गई है।

- Advertisement -
anaya's kitchenanaya's kitchen

शिक्षक ने आरोप लगाया कि साइबर थाना से उन्हें किसी प्रकार की ठोस सहायता नहीं मिली और वे पुलिस के लापरवाह रवैये से बेहद आहत हैं।

उन्होंने कहा कि जब आम नागरिक को अपने खून-पसीने की कमाई की सुरक्षा की गारंटी नहीं मिल रही, और साइबर अपराधियों के खिलाफ कोई त्वरित कार्रवाई नहीं हो रही, तो यह सिस्टम पर बड़ा सवाल खड़ा करता है।

शिक्षक की मानें तो अब अन्य बैंक खाताधारकों में भी दहशत फैल गई है कि कहीं अगला नंबर उनका न हो।

इस घटना से यह सवाल उठता है कि एक तरफ जहां देश डिजिटल क्रांति की ओर अग्रसर है, वहीं दूसरी ओर साइबर अपराध लगातार पुलिस व प्रशासन की चुनौती बनते जा रहे हैं।

You Might Also Like

नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में ईओ के कुर्सी पर बैठी रही छोटी बच्ची
मकरसंक्रांति पर खिचड़ी के साथ गरीबों को कंबल वितरित
रामधारी सिंह दिनकर सेवा समिति ने अब तक लगाए 510 वृक्ष
Bengal Election: “4 मई के बाद चुन-चुन कर होगा हिसाब”, कूचबिहार में PM मोदी का ममता सरकार पर बड़ा हमला; संदेशखाली और घुसपैठ को बनाया मुद्दा
विज्ञान शिक्षक के रूप में चयनित होने पर धर्मेंद्र यादव का ग्रामवासियों ने किया सम्मान
Share This Article
Facebook Email Print
Omkar Tripathi
ByOmkar Tripathi
Follow:
ओमकार त्रिपाठी राजनीतिक विश्लेषक है, इसी के साथ पिछले कई वर्षों से उत्तर प्रदेश की जमीनी राजनीति, प्रशासनिक हलचल और खोजी पत्रकारिता (Crime & Investigative Reporting) में सक्रिय। 19 वर्ष पुराने प्रतिष्ठित अखबार दैनिक अखंड राष्ट्र (Akhand Rashtra) के स्थानीय संपादक है, Omkar Tripathi विशेष तौर पर निष्पक्ष आवाज और पारदर्शी गवर्नेंस के लिए प्रतिबद्ध है
Previous Article मक्का विकास योजनान्तर्गत श्रीअन्न मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम के तहत कृषि विज्ञान केन्द्र बक्शा पर आयोजित हुआ कार्यक्रम
Next Article मुलताई में बिना पार्किंग के चल रहे बैंक और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, यातायात व्यवस्था पर संकट
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • धनबाद के स्कूलों में मध्याह्न भोजन के राशन पर सख्ती, गड़बड़ी मिलने पर होगी कड़ी कार्रवाई
  • सस्ते डिस्पोजल के झांसे में 2.5 लाख की लूट: एडीसीपी जितेंद्र दुबे के नेतृत्व में 24 घंटे में 3 बदमाश गिरफ्तार, 1.92 लाख बरामद
  • दिहाड़ी मजदूर की बेटी पूनम बनी प्रेरणा, नीट में शानदार सफलता पर उपायुक्त ने किया सम्मानित
  • लोकतंत्र का शवदाह: 18 जुलाई वो काला दिन और तानाशाही का चरम अहंकार!
  • Delhi जंतर-मंतर पर सोनम वांगचुक के अनशन में पहुंचे पवन खेड़ा और अरविंद केजरीवाल, बोले मोदी को.. .

Recent Comments

  1. Akhand Rashtra on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
  2. Akhand Rashtra on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  3. Bhaskar Singh on माता भाग्यलक्ष्मी के दर्शनोपरांत रामराज्य सभा का समापन
  4. Ryan F on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  5. AlyciaH on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

Important Category

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र

Important Links

  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य

Quick Link

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up