By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: तमिलनाडु हिंदी साहित्य अकादमी द्वारा डॉ राकेश पांडेय सम्मानित
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > राज्य > तमिलनाडु हिंदी साहित्य अकादमी द्वारा डॉ राकेश पांडेय सम्मानित
राज्यसाहित्य

तमिलनाडु हिंदी साहित्य अकादमी द्वारा डॉ राकेश पांडेय सम्मानित

Omkar Tripathi
Last updated: September 2, 2025 12:28 am
Omkar Tripathi
10 months ago
Share
तमिलनाडु हिंदी साहित्य अकादमी द्वारा डॉ राकेश पांडेय सम्मानित
SHARE

चेन्नई: हिंदी पत्रकारिता की 200 वर्षों का गौरवशाली इतिहास है। इस संदर्भ में तमिलनाडु हिंदी साहित्य अकादमी चेन्नई की ओर से एक राष्ट्रीय सेमिनार और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में देश के हिंदी पत्रकारिता से संबंधित अनेक पत्रकारों को सम्मानित किया गया। दक्षिण भारत के हिंदी पत्रकारों के विशेष योगदान को रेखांकित किया गया। अमेठी निवासी प्रवासी संसार के संपादक डॉ राकेश पाण्डेय के अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हिंदी पत्रकारिता के प्रयासों को सम्मानित किया गया। 

डॉ राकेश पांडेय को तमिलनाडु हिंदी साहित्य अकादमी की अध्यक्ष डॉ. निर्मला एस मौर्य एवं महासचिव ईश्वर करुण सहित अन्य गणमान्य मंचासीन लोगों ने अंगवस्त्र एवं सम्मान चिन्ह देखकर सम्मानित किया। हिन्दी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने के संदर्भ में आयोजित राष्ट्रीय सेमिनार का केंद्रीय विषय “हिन्दी पत्रकारिता का वैश्विक परिदृश्य”पर मुख्यातिथि के रूप में अपने विचार व्यक्त करते हुए डॉ राकेश पाण्डेय ने कहा कि हम “उदंत मार्तंड” की चर्चा करते हुए यह तो चर्चा कर रहे हैं कि 200 वर्ष हिन्दी पत्रकारिता की पूरे हुए,लेकिन क्या जिन कारणों से “उदंत मार्तंड” बंद हो गया,वे कारण क्या हिंदी पत्रकारिता से समाप्त हो गए? या आज भी उन कारणों से हिन्दी पत्रकारिता को जूूझना पर रहा है?

उन्होंने यह भी बताया की पत्रकारिता “मिशन” है, जबकि अखबार निकालना एक उद्योग है।यही कारण है कि बहुत सारे अखबारों के बंद हो जाने के बाद भी उससे जुड़े पत्रकार कहीं ना कहीं अपनी सेवा पत्रकारिता जगत को दे रहे हैं।

इस वर्ष अकादमी ने चार महिला हिन्दी सेवियों को सम्मानित किया, जिसमें हिन्दी प्रचारक के रूप में लंबी सेवा देने के लिए श्रीमती पी. भाग्यलक्ष्मी को “श्रीमती सुजान देवी स्मृति जीवनोपलब्धि सम्मान, अनुवाद में महत्वपूर्ण सेवा देने के लिए श्रीमती आर पार्वती को “श्री बिनोद कुमार अग्रवाल स्मृति जीवनोपलब्धि सम्मान, हिन्दी प्रचारक प्रशिक्षण महाविद्यालय में प्राचार्य रूप में महत्वपूर्ण सेवा देने के लिए डॉ मीना कृष्णन को “श्रीमती वेद कुमारी-चन्द्रावती जीवनोपलब्धि सम्मान 

- Advertisement -
anaya's kitchenanaya's kitchen

और हिन्दी टीवी सीरियल और फिल्म के माध्यम से हिन्दी के प्रचार-प्रसार में उल्लेखनीय योगदान देेने के लिए श्री जयगोपाल गाड़ोदिया स्मृति जीवनोपलब्धि सम्मान प्रदान किया गया।

इस अवसर पर विशेष रूप से पाँच पत्रकारों को अकादमी का “विशेष पत्रकारिता सम्मान” प्रदान किया गया, जिसमें डॉ राकेश पाण्डेय, प्रवासी संसार, दिल्ली, श्री बी. रमेश, उप संपादक, डेली हिंदी मिलाप, हैदराबाद, श्री टी. राघवन, वरिष्ठ संपादक, इंडिया टीवी बेंगलुरु, डॉ विजयराघवन, संपादक, राजस्थान पत्रिका चेन्नै संस्करण को उनकी सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। किसी कारणवश दक्षिण से प्रकाशित दक्षिण भारत राष्ट्रमत के संपादक श्री श्रीकांत पराशर सम्मान लेने नहीं पहुँच पाए। भोपाल के डॉ॰ जवाहर कर्नावट को भी सम्मानित किया गया।

इसके साथ ही इस सत्र में दक्षिण भारत के विद्वानों ने अपने शोध पूर्ण आलेख भी प्रस्तुत किए,जिनमें श्रीमती रानी- रानीपेट (तमिलनाडु), डॉ गुरुमर्ति चेन्न, श्री अभिमन्यु, युवा छात्र चेन्नै, श्रीमती निधि गौतम, चेन्नै एवं अन्य विद्वानों ने आलेख प्रस्तुत किया।सत्र का आरंभ मैसूर से पधारी डॉ कृष्णा मणिश्री के हिन्दी गीत से हुआ। इस सत्र का संचालन श्रीमती कुमुद वार्ष्णेय ने किया और धन्यवाद ज्ञापन डॉ गुरुमूर्ति ने किया।

अंतिम सत्र कवि सम्मेलन सत्र के मुख्य अतिथि बेंगलुरु के युवा कवि बृजेंद्र मिश्र ज्ञासु ने अपनी महत्वपूर्ण रचनाएँ सुनाई। कवि सम्मेलन की अध्यक्षता श्री आर के कुलश्रेष्ठ, पूर्व महाप्रबंधक, दक्षिण रेलवे ने की। इस सत्र के विशिष्ट अतिथि श्रीमती मानसी कुलश्रेष्ठ (चेन्नै) डॉ पी के झा प्रेम (दलसिंहसराय, बिहार) डॉ कृष्ण मुरारी झा (जमशेदपुर, झारखंड) थे।

कवि सम्मेलन सत्र के लिए स्वागत भाषण श्री आलोक जायसवाल, ग्रंथपाल, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, गिल नगर, चेन्नै ने किया। कवि सम्मेलन का संचालन तमिल भाषी श्रीमती श्रीदेवी एवं श्रीमती आर पार्वती ने किया।

काव्य पाठ करनेवालों में डॉ सुनीता जाजोदिया, डॉ के चेल्लम, एस गीता,डॉ कृष्णा मणिश्री, डॉ के पद्मिनी, प्रणव तिवारी, आर श्रीदेवी,डॉ गुरुमूर्ति, आर पार्वती, कुमुद वार्ष्णेय, आलोक जायसवाल, तेजराज गहलोत, जयंतिलाल जागरूक, मिट्ठू मिठास, चन्द्र प्रकाश गोयन्का, के निकिता, सरला विजय सिंह, डॉ राकेश पाण्डेय, डॉ निर्मला मौर्य, मानसी कुलश्रेष्ठ, रवि रंजना सिंह, रितिका राजपुरोहित, कोमल, डॉ पी के झा प्रेम, डॉ कृष्ण मुरारी झा, देवानंद झा,डॉ मधु विनय, डॉ पी बी वनिता, नवीन जी, ईश्वर करुण आदि थे।

धन्यवाद ज्ञापन कोषाध्यक्ष श्री प्रणव तिवारी ने किया।

You Might Also Like

वरिष्ठ समाजसेवी जियालाल शर्मा का किया गया सम्मान 
राम आगमन पर नवकुंभ द्वारा गीत संगीत कवि सम्मेलन संपन्न
औद्यानिक खेती का मिला लक्ष्य, समृद्ध होंगे किसान
भाजपा नेता एड. रूद्रमणि पांडे को मिली बड़ी जिम्मेदारी
सतीश महाना ने किया अपना पूर्वांचल महासंघ के कैलेंडर 2025 का विमोचन
Share This Article
Facebook Email Print
Omkar Tripathi
ByOmkar Tripathi
Follow:
ओमकार त्रिपाठी राजनीतिक विश्लेषक है, इसी के साथ पिछले कई वर्षों से उत्तर प्रदेश की जमीनी राजनीति, प्रशासनिक हलचल और खोजी पत्रकारिता (Crime & Investigative Reporting) में सक्रिय। 19 वर्ष पुराने प्रतिष्ठित अखबार दैनिक अखंड राष्ट्र (Akhand Rashtra) के स्थानीय संपादक है, Omkar Tripathi विशेष तौर पर निष्पक्ष आवाज और पारदर्शी गवर्नेंस के लिए प्रतिबद्ध है
Previous Article डॉ विजय पंडित की अध्यक्षता में हुआ कवि सम्मेलन मुशायरा डॉ विजय पंडित की अध्यक्षता में हुआ कवि सम्मेलन मुशायरा
Next Article सुकन्या समृद्धि योजना में बनारस के डाक कर्मियों ने जीते पुरस्कार: कर्नल विनोद सुकन्या समृद्धि योजना में बनारस के डाक कर्मियों ने जीते पुरस्कार: कर्नल विनोद
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • आसपास बनारस कर लूँ…!
  • Bada Mangal 2026: राष्ट्रीय हिन्दू रक्षा परिषद ने किया ‘सनातनी कवच’ का विमोचन, समाज में स्वच्छता और शुचिता का जागेगा अलख
  • उन्नाव दर्दनाक हादसा: रोड रोलर ने कुचला 10 वर्षीय बच्चे को, शव रखकर परिवार ने हाईवे जाम किया
  • अखिल भारतीय सर्वजन हित पार्टी का “विराट कार्यकर्ता सम्मेलन” संपन्न, ‘मिशन 2027’ का हुआ शंखनाद
  • अवध प्रांत में आतंक का पर्याय बने चार शातिर बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Recent Comments

  1. Akhand Rashtra on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
  2. Akhand Rashtra on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  3. Bhaskar Singh on माता भाग्यलक्ष्मी के दर्शनोपरांत रामराज्य सभा का समापन
  4. Ryan F on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  5. AlyciaH on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

Important Category

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र

Important Links

  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य

Quick Link

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up