By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: बहन से तेज आवाज में बात करने पर फूटा साले का गुस्सा, फिर जीजा के सर का उखाड़ ले गया बाल, घटना ने मचाया हडकंप।
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > उत्तर प्रदेश > बहन से तेज आवाज में बात करने पर फूटा साले का गुस्सा, फिर जीजा के सर का उखाड़ ले गया बाल, घटना ने मचाया हडकंप।
उत्तर प्रदेशराज्य

बहन से तेज आवाज में बात करने पर फूटा साले का गुस्सा, फिर जीजा के सर का उखाड़ ले गया बाल, घटना ने मचाया हडकंप।

Omkar Tripathi
Last updated: July 30, 2025 10:56 pm
Omkar Tripathi
12 months ago
Share
SHARE

अपनी भाषा चुने।

कभी-कभी सुलह की राह पर निकले रिश्ते भी झगड़े में तब्दील हो जाते हैं. ऐसा ही कुछ हुआ देवरिया के महिला थाने के बाहर. जहां पति-पत्नी के बीच समझौते की कोशिश थाने के अंदर हुई और थाने से बाहर निकलते ही पूरे परिवार की लड़ाई सबके सामने आ गई. अपनी बहन से तेज आवाज में बात करने से नाराज भाई ने जीजा के छोटे भाई को जमकर पीट दिया बल्कि उसका बिग (नकली बाल) तक उखाड़ ले गया,

महिला थाने के बाहर ही हुआ हंगामा…. मामला गांव बहोर के सूरज सोनकर और उनकी पत्नी के बीच पारिवारिक विवाद से जुड़ा है. कुछ दिन पहले आपसी कहासुनी के बाद पत्नी, अपने मायके देवरिया शहर लौट आई थी. उसने अपने पति सूरज पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए महिला थाने में लिखित शिकायत दी थी. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दोनों पक्षों को मंगलवार को थाने बुलाकर समझौते की प्रक्रिया शुरू की. पुलिस की मध्यस्थता के बाद सूरज की पत्नी फिर से ससुराल जाने के लिए राजी हो गई. थाने के भीतर सब कुछ शांतिपूर्वक चला. लेकिन जैसे ही दोनों पक्ष थाने से बाहर निकले, सूरज ने पत्नी से तेज आवाज में कुछ कह दिया. बस फिर क्या था. महिला के पिता, भाई और अन्य परिजन भड़क उठे.

अस्पताल में किया गया भर्ती….महिला पक्ष के लोगों ने देखते ही देखते सूरज के छोटे भाई संदीप सोनकर, जो कि ग्राम प्रधान हैं, पर हमला कर दिया. जमकर पिटाई की गई. संदीप ने बताया कि कि उनके सिर से उनका बिग खींचकर निकाल लिया गया और लात-घूंसे बरसाए गए. भीड़ में मौजूद लोगों ने प्रधान को जमीन पर गिराकर पीटा. इस घटना में संदीप सोनकर को गंभीर चोटें आईं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया.

पुलिस पर मूकदर्शक बने रहने का आरोप….पीड़ित संदीप सोनकर ने आरोप लगाया है कि यह पूरी घटना महिला थाने के ठीक बाहर हुई, जहां कुछ पुलिसकर्मी मौजूद थे. लेकिन किसी ने बीच-बचाव नहीं किया. हमलावर हमला कर भाग निकले और पुलिस मूकदर्शक बनी रही. थाने की सीमा में ऐसी घटना और पुलिस की निष्क्रियता ने कानून व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं.

- Advertisement -
anaya's kitchenanaya's kitchen

कानूनी कार्रवाई शुरू, FIR दर्ज….घटना की सूचना मिलने के बाद सदर कोतवाली की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और पीड़ित पक्ष से जानकारी जुटाई. संदीप सोनकर की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने महिला के पिता, भाई सहित तीन नामजद लोगों के खिलाफ मारपीट, अभद्रता और शांति भंग करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया.

सब कुछ चला गया….घायल ग्राम प्रधान संदीप सोनकर ने मीडिया से बातचीत में कहा कि मैं अपने भाई के साथ समझौते की मंशा से महिला थाने आया था. हमने पुलिस की मौजूदगी में समझदारी दिखाई, लेकिन थाने के बाहर निकला तो बहन के भाई और उसके घरवालों ने मारा-पीटा. सदर कोतवाली के एक अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. पीड़ित की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है. CCTV फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं, जिससे आरोपियों की पहचान की जा रही है।

You Might Also Like

अम्बे माइनिंग आउटसोर्सिंग नहीं कर रहे है DGMS का आदेश का पालन
रेल मंत्री को पत्र देते हुए सीमा द्विवेदी ने दो ट्रेनों के ठहराव कि मांग की
गणेश विसर्जन में सहायता की मिसाल
चैत्र नवरात्र में नवकुंभ द्वारा आयोजित विशेष कविगोष्ठी संपन्न
मीडिया आत्मनिर्भर , सशक्त,और संरक्षित हो,तभी पत्रकार संगठन की सार्थकता
Share This Article
Facebook Email Print
Omkar Tripathi
ByOmkar Tripathi
Follow:
ओमकार त्रिपाठी राजनीतिक विश्लेषक है, इसी के साथ पिछले कई वर्षों से उत्तर प्रदेश की जमीनी राजनीति, प्रशासनिक हलचल और खोजी पत्रकारिता (Crime & Investigative Reporting) में सक्रिय। 19 वर्ष पुराने प्रतिष्ठित अखबार दैनिक अखंड राष्ट्र (Akhand Rashtra) के स्थानीय संपादक है, Omkar Tripathi विशेष तौर पर निष्पक्ष आवाज और पारदर्शी गवर्नेंस के लिए प्रतिबद्ध है
Previous Article जौनपुर: प्रख्यात समाजसेवी छोटेलाल पाठक का निधन, पुत्र आशीष पाठक को पितृ शोक
Next Article सावधान हो कर जायेगा करें शौचालय, कमोड में फन उठाकर खड़ा हो गया कोबरा… बाथरूम में ये नजारा देखते ही दहशत में भागा शख्स।
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • धनबाद के स्कूलों में मध्याह्न भोजन के राशन पर सख्ती, गड़बड़ी मिलने पर होगी कड़ी कार्रवाई
  • सस्ते डिस्पोजल के झांसे में 2.5 लाख की लूट: एडीसीपी जितेंद्र दुबे के नेतृत्व में 24 घंटे में 3 बदमाश गिरफ्तार, 1.92 लाख बरामद
  • दिहाड़ी मजदूर की बेटी पूनम बनी प्रेरणा, नीट में शानदार सफलता पर उपायुक्त ने किया सम्मानित
  • लोकतंत्र का शवदाह: 18 जुलाई वो काला दिन और तानाशाही का चरम अहंकार!
  • Delhi जंतर-मंतर पर सोनम वांगचुक के अनशन में पहुंचे पवन खेड़ा और अरविंद केजरीवाल, बोले मोदी को.. .

Recent Comments

  1. Akhand Rashtra on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
  2. Akhand Rashtra on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  3. Bhaskar Singh on माता भाग्यलक्ष्मी के दर्शनोपरांत रामराज्य सभा का समापन
  4. Ryan F on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  5. AlyciaH on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

Important Category

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र

Important Links

  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य

Quick Link

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up