By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: शिक्षकों के आत्मसम्मान को पहुंचाई जा रही ठेस को बर्दाश्त नहीं करेगा संगठन – अनिल यादव
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > ताज़ा ख़बरें > शिक्षकों के आत्मसम्मान को पहुंचाई जा रही ठेस को बर्दाश्त नहीं करेगा संगठन – अनिल यादव
ताज़ा ख़बरें

शिक्षकों के आत्मसम्मान को पहुंचाई जा रही ठेस को बर्दाश्त नहीं करेगा संगठन – अनिल यादव

Akhand Rashtra
Last updated: September 17, 2023 1:56 pm
Akhand Rashtra
3 years ago
Share
शिक्षकों के आत्मसम्मान को पहुंचाई जा रही ठेस को बर्दाश्त नहीं करेगा संगठन – अनिल यादव
SHARE

अपनी भाषा चुने।

जौनपुर। प्राथमिक शिक्षक संघ 1160 की मासिक बैठक संत रविदास आश्रम, जौनपुर में संपन्न हुई , जिसमें शिक्षकों से सम्बन्धित समस्याओं पर विस्तार से ब्लॉकवार चर्चा हुई I बैठक की अध्यक्षता प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेशीय महामंत्री /जिला अध्यक्ष अनिल यादव ने की I उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि शिक्षकों का नकारात्मकता के साथ निरीक्षण किया जा रहा है I जबकि महानिदेशक ने सपोर्टिंग सुपरविजन की बात कही है।इस नकारात्मकता के साथ किए गए निरीक्षण से शिक्षकों के आत्मसम्मान को ठेस पहुँच रही है, जो बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा I जिला मंत्री डॉ. भानु प्रताप राव ने बैठक का कुशल संचालन किया I जिला उपाध्यक्ष प्रमोद यादव ने कहा कि चयन वेतनमान, अंतर्जनपदीय स्थानांतरण से आये शिक्षकों के वेतन जारी करने के संबंध में संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया गया है I जिला उपाध्यक्ष बृजेश निगम ने कहा कि अन्तःजनपदीय शिक्षकों के स्थानांतरण से सम्बन्धित शेष प्रकिया शीघ्र कराने एवं शिक्षकों से सम्बन्धित अन्य समस्याओं के सम्बंध में महानिदेशक बेसिक शिक्षा को शीघ्र ज्ञापन दिया जाएगा I बदलापुर अध्यक्ष उमेश चंद्र मिश्र ने कहा कि बेसिक शिक्षा परिषद को विद्यालयवार क्लर्कों की नियुक्ति करनी चाहिए, ताकि पठन – पाठन प्रभावित न हो I प्रदेशीय उपाध्यक्ष /मंत्री बदलापुर राय साहब यादव ने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं का शीघ्र निस्तारण नहीं हुआ तो संघ धरना देने के लिए बाध्य होगा I अध्यक्ष केराकत शिव बचन यादव ने कहा कि शिक्षक हितों से संघ कतई समझौता नहीं करेगा I महराजगंज अध्यक्ष उमानाथ यादव, बक्सा अध्यक्ष विजय प्रकाश यादव ने अपने-अपने ब्लाकों में शिक्षकों से संबंधित समस्याओं से अवगत कराया I बैठक में राम मिलन यादव, राधेश्याम, सत्य नारायण ए.आर.पी., जंग बहादुर, सच्चिदानंद, अमित चौरसिया, विनय कुमार मिश्र, आशीष लोहिया, अध्यक्ष अटेवा महराजगंज संदीप यादव, धर्मेंद्र कुमार, रोहित, अनुराग सहित विभिन्न ब्लॉकों के सैकड़ों शिक्षक शामिल हुए I बैठक में रिक्त हुए जिला मीडिया प्रभारी पद पर सर्वसम्मति से गौरव यादव का निर्वाचन हुआ I

You Might Also Like

‘बाप-बेटी क्षेत्र में नहीं दिखते’, सपा समर्थक ने ही सांसद प्रिया सरोज के खिलाफ खोला मोर्चा; पोस्ट वायरल
UP New DGP: उत्तर प्रदेश पुलिस कमान में ‘कार्यवाहक दौर’ का अंत, 1991 बैच के IPS राजीव कृष्ण बने नए स्थायी पुलिस प्रमुख
मानसिक, शारीरिक और सामाजिक विकास के लिए खेल महत्वपूर्ण – ज्ञान प्रकाश सिंह
दिल्ली में प्रदूषण पर आर-पार की जंग: CM रेखा गुप्ता ने लॉन्च किया ‘एक्शन प्लान-2026’, अब बिना PUC नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल
शरीर और आत्मा के लिए योग तोहफा – कृपाशंकर सिंह
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article राष्ट्रीय जागरुकता मंच द्वारा हिंदी दिवस पखवाड़ा मनाया गया राष्ट्रीय जागरुकता मंच द्वारा हिंदी दिवस पखवाड़ा मनाया गया
Next Article स्वामी रामभद्राचार्य के अमृत महोत्सव को लेकर आचार्य रामचंद्र दास ने की बैठक स्वामी रामभद्राचार्य के अमृत महोत्सव को लेकर आचार्य रामचंद्र दास ने की बैठक
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Ram Mandir चंदा गबन मामला: SIT अगले 24 से 48 घंटे में सौंप सकती है फाइनल रिपोर्ट
  • India की 1st Green Hydrogen ट्रेन ट्रैक पर दौड़ने को तैयार, बिना धुएं और शोर के होगा सफर
  • India में इलेक्ट्रॉनिक्स क्रांति: 10 वर्षों में मिले 25 लाख रोजगार, मोबाइल निर्माण में 70% महिलाएं
  • कोयला चोरी पर सख्ती: BCCL धनबाद इकाई के सहायक कमांडेंट समेत चार CISF अधिकारी निलंबित
  • मानहानि के ₹10 करोड़ सिक्कों में चुकाने का एलान, हंजलाबीन हक बोले—जनता से मांगेंगे भिक्षा

Recent Comments

  1. Akhand Rashtra on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
  2. Akhand Rashtra on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  3. Bhaskar Singh on माता भाग्यलक्ष्मी के दर्शनोपरांत रामराज्य सभा का समापन
  4. Ryan F on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  5. AlyciaH on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

Important Category

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र

Important Links

  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य

Quick Link

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up