By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: सुकन्या समृद्धि योजना में बनारस के डाक कर्मियों ने जीते पुरस्कार: कर्नल विनोद
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > उत्तर प्रदेश > सुकन्या समृद्धि योजना में बनारस के डाक कर्मियों ने जीते पुरस्कार: कर्नल विनोद
उत्तर प्रदेशराज्य

सुकन्या समृद्धि योजना में बनारस के डाक कर्मियों ने जीते पुरस्कार: कर्नल विनोद

Omkar Tripathi
Last updated: September 2, 2025 12:29 am
Omkar Tripathi
10 months ago
Share
सुकन्या समृद्धि योजना में बनारस के डाक कर्मियों ने जीते पुरस्कार: कर्नल विनोद
SHARE

वाराणसी परिक्षेत्र के डाक कर्मियों ने उत्तर प्रदेश में चलाए गए विशेष अभियान में पुरस्कार प्राप्त किये। कर्नल विनोद पीएमजी वाराणसी ने बताया कि बनारस के कुल चार डाक कर्मियों को लखनऊ में मुख्य डाक महाध्यक्ष उत्तर प्रदेश प्रणव कुमार ने पुरस्कृत किया है। 

उन्होंने बताया कि सम्मानित डाक कर्मियों में रविन्द्र कुमार साह सहायक अधीक्षक पश्चिम उपमंडल वाराणसी, अरुण प्रकाश पांडेय बीपीएम धौरहरा चौबेपुर वाराणसी तथा अमित भारती बीपीएम करधना मिर्जामुराद वाराणसी शामिल हैं। 

कर्नल विनोद ने बताया कि वाराणसी परिक्षेत्र में आयोजित विशेष अभियान में सभी अधीक्षकों को घर घर जाकर जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश जारी किए गए थे और साथ ही आशा कार्यकर्ताओं और नर्सिंग होमों में जा कर बच्चों के बारे में सूचना एकत्र करने की ज़िम्मेदारी दी गई थी। इस अभियान के अंतर्गत बनारस के सभी स्कूलों को भी जोड़ा जाना था ताकि सभी दस साल तक की बच्चियों को सुरक्षित भविष्य के लिए सुकन्या समृद्धि योजना के तहत खाता खुलवाया जाए। 

कर्नल विनोद ने वाराणसी परिक्षेत्र के बचत खाता शाखा के अधिकारियों एवं कर्मचारियों विशेष रूप से श्री परमानंद सहायक निदेशक और श्री प्रकाश सहायक को बधाई देते हुए कहा कि यह पुरस्कार मिलना सारे वाराणसी परिक्षेत्र के लिए ख़ुशी और गर्व की अनुभूति की बात है और साथ ही भविष्य में और बेहतर परिणाम प्राप्त करने की प्रेरणा देता है। साथ ही उन्होंने कहा कि सुकन्या समृद्धि योजना के माध्यम से बच्चियों के उज्जवल भविष्य की नींव मजबूत करने की आवश्यकता है ताकि जब बच्ची की जरूरत उच्च शिक्षा जैसे मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई और प्रोफेशनल कोर्स जैसे एमबीए या फिर पत्रकारिता आदि में दाखिला लेने की हो तो उसके लिए एक अच्छी राशि का सृजन किया जाए और वह अपनी पढ़ाई को बेहतर ढंग से संपन्न कर सके। कर्नल विनोद कुमार ने सुकन्या समृद्धि स्कीम के बारे में कहा कि डाक विभाग इस योजना के तहत समाज के बेहतर आर्थिक और सामाजिक जीवन के विकास में योगदान दे रहा है और भारत को एक सशक्त राष्ट्र बनाने की दिशा में आगे बढ़ा रहा है। उन्होंने दस साल से कम उम्र की लड़कियों के अभिभावकों से आग्रह किया कि वे अपनी बेटियों के प्रति सम्मान दिखाएं और निकट के डाक घर में जाकर उनके खाते खुलवायें। कर्नल साहब ने सभी बिज़नेस घरानों, आर्मी यूनिट्स के अधिकारियों और जनता से अपील की है कि वह एक दूसरे को उनकी बच्चियों के लिए सुकन्या खाते भेंट करें ताकि भारत सही अर्थों में नारी सशक्तिकरण का उदाहरण प्रस्तुत कर सके।

- Advertisement -

You Might Also Like

बड़े भाई के देहांत से दुखी छोटे भाई ने भी प्राण त्यागा
शिक्षकों और छात्रों को मिला प्रोत्साहन, बेसिक शिक्षा विभाग की योजनाओं का भव्य शुभारंभ
गाजियाबाद में सोसाइटी के बेसमेंट में जलभराव
विश्वकर्मा समाज के हित की बात करने वालों के साथ खड़ा रहेगा समाज – मनोज विश्वकर्मा
डाक्टर अंकिता शर्मा एटा मेडिकल कॉलेज में भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने वाली प्रथम क्रांतिकारी डॉक्टर
Share This Article
Facebook Email Print
Omkar Tripathi
ByOmkar Tripathi
Follow:
ओमकार त्रिपाठी राजनीतिक विश्लेषक है, इसी के साथ पिछले कई वर्षों से उत्तर प्रदेश की जमीनी राजनीति, प्रशासनिक हलचल और खोजी पत्रकारिता (Crime & Investigative Reporting) में सक्रिय। 19 वर्ष पुराने प्रतिष्ठित अखबार दैनिक अखंड राष्ट्र (Akhand Rashtra) के स्थानीय संपादक है, Omkar Tripathi विशेष तौर पर निष्पक्ष आवाज और पारदर्शी गवर्नेंस के लिए प्रतिबद्ध है
Previous Article तमिलनाडु हिंदी साहित्य अकादमी द्वारा डॉ राकेश पांडेय सम्मानित तमिलनाडु हिंदी साहित्य अकादमी द्वारा डॉ राकेश पांडेय सम्मानित
Next Article कार की टक्कर से ऑटो सवार दो घायल कार की टक्कर से ऑटो सवार दो घायल
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Bada Mangal 2026: राष्ट्रीय हिन्दू रक्षा परिषद ने किया ‘सनातनी कवच’ का विमोचन, समाज में स्वच्छता और शुचिता का जागेगा अलख
  • उन्नाव दर्दनाक हादसा: रोड रोलर ने कुचला 10 वर्षीय बच्चे को, शव रखकर परिवार ने हाईवे जाम किया
  • अखिल भारतीय सर्वजन हित पार्टी का “विराट कार्यकर्ता सम्मेलन” संपन्न, ‘मिशन 2027’ का हुआ शंखनाद
  • अवध प्रांत में आतंक का पर्याय बने चार शातिर बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • उत्तर प्रदेश पुलिस का चमत्कार, 99 मुकदमे वाले एक लाख के इनामी बदमाश को सेटिंग से किया गिरफ्तार !

Recent Comments

  1. Akhand Rashtra on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
  2. Akhand Rashtra on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  3. Bhaskar Singh on माता भाग्यलक्ष्मी के दर्शनोपरांत रामराज्य सभा का समापन
  4. Ryan F on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  5. AlyciaH on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

Important Category

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र

Important Links

  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य

Quick Link

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up