By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: उत्तर भारतीय संघ ने धूमधाम से मनाया महाराष्ट्र दिवस
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > राज्य > महाराष्ट्र > उत्तर भारतीय संघ ने धूमधाम से मनाया महाराष्ट्र दिवस
महाराष्ट्रराज्य

उत्तर भारतीय संघ ने धूमधाम से मनाया महाराष्ट्र दिवस

Digital Desk - Lucknow
Last updated: May 1, 2025 12:57 pm
Digital Desk - Lucknow
1 year ago
Share
उत्तर भारतीय संघ ने धूमधाम से मनाया महाराष्ट्र दिवस
SHARE

अपनी भाषा चुने।

100 महिलाओं को दिया सिलाई मशीन का उपहार

मुंबई। उत्तर भारतीयों की प्रमुख सामाजिक संस्था उत्तर भारतीय संघ ने आज बड़े धूमधाम से महाराष्ट्र दिवस मनाया। बांद्रा पूर्व स्थित उत्तर भारतीय संघ भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में महाराष्ट्र की संस्कृति की झलक देखने को मिली और पूरा परिसर ”जय भवानी-जय शिवाजी” के नारों और राज्य गीत ”महाराष्ट्र माझा” से गुंजायमान हो उठा। इस मौके पर उत्तर भारतीय संघ के अध्यक्ष संतोष आरएन सिंह की तरफ से 100 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए सिलाई मशीन का वितरण किया गया। आर्थिक रूप से कमजोर तबके की महिलाएं मुफ्त में सिलाई मशीन पाकर सुकून महसूस करती देखी गई। कार्यक्रम की शुरुआत में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के मृतकों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके बाद उत्तर भारतीय संघ के संस्थापक बांकेराम तिवारी और बाबू आरएन सिंह की तस्वीर पर पुष्पहार चढ़ाकर उन्हें याद किया गया। उत्तर भारतीय संघ के अध्यक्ष संतोष आरएन सिंह ने इस मौके पर उपस्थित सभी लोगों को महाराष्ट्र दिवस और मजदूर दिवस की शुभकामनाएं देते हुए मराठी में कहा कि हम महाराष्ट्र दिवस मनाते हैं और मनाते रहेंगे। हमें महाराष्ट्र ने जो दिया है, वह लौटाने का समय आ गया है। हम सभी को मराठी सीखनी और बोलनी चाहिए। हम सतत समाज की सेवा में लगे हुए हैं। हमें महाराष्ट्र की संस्कृति-परंपरा से खासा लगाव है। बता दें कि बाबू आरएन सिंह के समाज सेवा के काम को संतोष आरएन सिंह लगातार आगे बढ़ाते जा रहे हैं। वर्ष 2024 में महाराष्ट्र दिवस के मौके पर 20 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए घरघंटी (आटा चक्की) का वितरण किया गया। उनका मानना है कि समाज में महिलाओं की स्थिति बेहतर होना आवश्यक है। वर्ष 2023 में महाराष्ट्र दिवस के मौके पर 20 दिव्यांगों को इलेक्ट्रिक साइकिल का वितरण किया गया था। कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व मंत्री कृपाशंकर सिंह ने कहा कि आज हम महाराष्ट्र दिवस, कामगार दिवस मना रहे हैं। हम सभी महाराष्ट्रीयन हैं। जो लोग हिंदी-मराठी भाषियों के बीच दरार पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं, उनके प्रयास कभी सफल नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय बांकेराम तिवारी ने जो जमीन तैयार की और उसमें बाबू आरएन सिंह ने विकास का जो बीज बोया था, संतोष आरएन सिंह उस विरासत को बखूबी आगे बढ़ा रहे हैं।
उत्तर भारतीय संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राधेश्याम तिवारी ने इस अवसर पर कहा कि संतोष आरएन सिंह समाज के हित के जो काम आगे बढ़ा रहे हैं, उसका उत्तर भारतीय समाज और उत्तर भारतीय संघ की कार्यकारिणी का पूरा समर्थन है। बाबू आरएन सिंह की 76वीं जयंती पर 11 जरूरतमंद महिलाओं को सिलाई मशीन का वितरण किया गया था। इस बार 100 सिलाई मशीन का वितरण किया जा रहा है। इसे हर साल बढ़ाया जाएगा और सामाजिक आंदोलन का रूप दिया जाएगा।
इसके पहले उत्तर भारतीय संघ के अध्यक्ष संतोष आरएन सिंह ने पूर्व मंत्री कृपाशंकर सिंह का स्वागत किया। कार्यक्रम का समापन महाराष्ट्र के राज्य गीत ”जय-जय महाराष्ट्र माझा” से हुआ। इस दौरान म्यूजिकल ग्रुप ”उत्‍सव महाराष्ट्राचा” ग्रुप ने एक से एक बढ़कर मराठी गीत पेश करते हुए लोगों को मनोरंजन किया। इस मौके पर मुंबई भाजपा उपाध्यक्ष अमरजीत सिंह, उपाध्यक्ष संजय सिंह, ब्रह्मदेव सिंह, वैजनाथ मिश्रा, कोषाध्यक्ष अजय सिंह, महामंत्री देवेंद्र उपाध्याय, अक्षैबर तिवारी, रमेश बहादुर सिंह, गीता संजय सिंह, ओम प्रकाश सिंह, रामकुमार पाल, विनोद ‍मिश्रा, प्रल्हाद पांडेय, राजेश सिंह, अंतेश सिंह, संजू सिंह, रामनयन शर्मा, सुरेंद्र गिरी, मुकेश सिंह, श्रीनिवास तिवारी, महेश गुप्ता, अशोक कुमार दुबे, डॉ. किशोर सिंह, रेणु मल्लाह, आदित्य दुबे, राजकुमार सिंह, विजय सिंह के अलावा दहिसर शाखा अध्यक्ष जयशंकर पांडेय, लाल बाग शाखा के जसवंत यादव, मीरा रोड शाखा के आलोक सिंह, अनिल गलगली, रत्नेश सिंह, रमाशंकर सिंह, अरुण कुमार पांडेय, शिवदत्त सिंह, इंद्रमणि दुबे, आनंद प्रकाश मिश्रा, सुरेश अवस्थी, करणी सेना महिला अध्यक्ष सुंदरी ठाकुर, राघवेंद्रनाथ द्विवेदी, मनोज दुबे, ‍दिनेश सिंह, आशीष सिंह, सचिन हेडे सहित कार्यकारिणी सदस्य एवं बढ़ी संख्या में उत्तर भारतीय समाज के लोग उपस्थित थे।

You Might Also Like

LEADS 2025 में हासिल किया ‘Exemplar’ दर्जा: उत्तर प्रदेश ने मारी बाजी
अपने नन्हें क़दमों से अवनी शिंदे करेगी दर्शकों को मंत्रमुग्ध
डॉ बाबासाहेब अंबेडकर ने न्याय और समानता की दिशा में किया समर्पित काम – प्रकाश सुर्वे
जापान के महावाणिज्य दूत की पुस्तक को डॉ. मंजू लोढ़ा ने बताया धार्मिक सेतु
चांदीवली में युवा संघ मित्र मंडल द्वारा घटस्थापना
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article संत शिरोमणि सेनजी महराज की मनाई गई जयंती संत शिरोमणि सेनजी महराज की मनाई गई जयंती
Next Article मजदूर दिवस पर कुलियों को व्हीलचेयर का वितरण मजदूर दिवस पर कुलियों को व्हीलचेयर का वितरण
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • धनबाद के स्कूलों में मध्याह्न भोजन के राशन पर सख्ती, गड़बड़ी मिलने पर होगी कड़ी कार्रवाई
  • सस्ते डिस्पोजल के झांसे में 2.5 लाख की लूट: एडीसीपी जितेंद्र दुबे के नेतृत्व में 24 घंटे में 3 बदमाश गिरफ्तार, 1.92 लाख बरामद
  • दिहाड़ी मजदूर की बेटी पूनम बनी प्रेरणा, नीट में शानदार सफलता पर उपायुक्त ने किया सम्मानित
  • लोकतंत्र का शवदाह: 18 जुलाई वो काला दिन और तानाशाही का चरम अहंकार!
  • Delhi जंतर-मंतर पर सोनम वांगचुक के अनशन में पहुंचे पवन खेड़ा और अरविंद केजरीवाल, बोले मोदी को.. .

Recent Comments

  1. Akhand Rashtra on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
  2. Akhand Rashtra on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  3. Bhaskar Singh on माता भाग्यलक्ष्मी के दर्शनोपरांत रामराज्य सभा का समापन
  4. Ryan F on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  5. AlyciaH on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

Important Category

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र

Important Links

  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य

Quick Link

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up