By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: जौनपुर की अनन्या समर्थ बनी संघर्ष की मिसाल , इंटरनेशनल अवॉर्ड के लिए हुई नामित
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > उत्तर प्रदेश > जौनपुर की अनन्या समर्थ बनी संघर्ष की मिसाल , इंटरनेशनल अवॉर्ड के लिए हुई नामित
उत्तर प्रदेशराज्य

जौनपुर की अनन्या समर्थ बनी संघर्ष की मिसाल , इंटरनेशनल अवॉर्ड के लिए हुई नामित

Omkar Tripathi
Last updated: June 7, 2025 6:18 pm
Omkar Tripathi
1 year ago
Share
जौनपुर की अनन्या समर्थ बनी संघर्ष की मिसाल , इंटरनेशनल अवॉर्ड के लिए हुई नामित
SHARE

अपनी भाषा चुने।

जौनपुर ।”सपने देखना आसान है, लेकिन उन्हें हकीकत में बदलने की कीमत संघर्ष से चुकानी पड़ती है…”

इसी कहावत को सच कर दिखाया है जौनपुर की होनहार बेटी अनन्या समर्थ ने। साधारण परिवार से निकलकर अंतरराष्ट्रीय मंच तक का सफर तय करने वाली अनन्या ने साबित कर दिया कि जज़्बा, जुनून और मेहनत के दम पर कोई भी सपना अधूरा नहीं रह सकता।

लाइन बाजार थाना क्षेत्र निवासी मृदुला श्रीवास्तव व सुदीप कुमार श्रीवास्तव की बेटी अनन्या आज “इंटरनेशनल आइकॉनिक बेस्ट नेगेटिव रोल ऑफ इंडियन टेलीविजन अवॉर्ड 2025” के लिए नामित हुई हैं। यह नामांकन केवल एक व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि पूरे जौनपुर के लिए गर्व और गौरव की बात है।

बिना गॉडफादर, बिना पहचान, बस एक अटूट जिद

- Advertisement -
anaya's kitchenanaya's kitchen

मुंबई की मायानगरी जहां हर कदम पर प्रतिस्पर्धा है, वहां अनन्या ने बिना किसी गॉडफादर, बिना किसी फिल्मी विरासत के खुद को एक कलाकार के रूप में स्थापित किया। न कोई बैकअप, न सिफारिश… केवल मेहनत, संघर्ष और सपना। अनन्या ने अपने अभिनय कौशल और मेहनत के बल पर उस मुकाम को छुआ है, जो हजारों सपने देखने वालों के लिए एक मृगतृष्णा बनकर रह जाता है।

बचपन से ही अनन्या का सपना था एक अभिनेत्री बनने का। पर जौनपुर जैसे छोटे शहर से निकलकर मायानगरी मुंबई में खुद को साबित करना आसान नहीं था। लेकिन अनन्या ने अपने डर से ऊपर उठकर, हर चुनौती का सामना हिम्मत से किया। ना कभी हालात से डरीं, ना कभी खुद पर से विश्वास डगमगाया।

“मिस जौनपुर” से “इंटरनेशनल नॉमिनी” तक का सफर

अपने सफर की शुरुआत “मिस जौनपुर” बनकर करने वाली अनन्या ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। छोटे पर्दे पर कई यादगार भूमिकाएं निभाने के बाद, उन्होंने नकारात्मक किरदारों में अपनी अलग पहचान बनाई और आज वे अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करने जा रही हैं।

अनन्या का संदेश: “डरिए मत, बढ़ते रहिए”

अपनी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर अनन्या ने कहा,

“यह नामांकन केवल मेरा नहीं, मेरे माता-पिता, मेरे शहर और हर उस लड़की का है जो सपने देखने की हिम्मत रखती है। मैं भाग्यशाली हूं कि मेरे परिवार ने मुझे सपनों की उड़ान भरने की पूरी आज़ादी दी।”

आने वाली पीढ़ियों को संदेश देते हुए अनन्या कहती हैं,

“कभी भी अपने सपनों से मत डरिए। हालात चाहे जैसे हों, अगर मेहनत और नीयत सच्ची हो, तो सफलता जरूर मिलेगी। जौनपुर की बेटियों के लिए मेरा यही संदेश है—सपने देखो, मेहनत करो, कभी हार मत मानो।”

अनन्या समर्थ की यह उपलब्धि जौनपुर ही नहीं, पूरे पूर्वांचल के लिए एक प्रेरणास्रोत बन गई है। वह हर उस युवा की आशा की किरण हैं, जो सीमित साधनों के बावजूद असीम ऊंचाइयों तक पहुंचने का सपना देखता है।

You Might Also Like

नारायण ज्ञान धाम में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
25 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियों की सहभागिता सुनिश्चित
स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना अंतर्गत 63 छात्रों को टैबलेट वितरित
मां की सेवा से बढ़कर कोई धर्म नहीं – अनिरुद्धाचार्य महाराज
बलिया में ताजिया जुलूस के बाद हिंसा, दो पुलिसकर्मी निलंबित
Share This Article
Facebook Email Print
Omkar Tripathi
ByOmkar Tripathi
Follow:
ओमकार त्रिपाठी राजनीतिक विश्लेषक है, इसी के साथ पिछले कई वर्षों से उत्तर प्रदेश की जमीनी राजनीति, प्रशासनिक हलचल और खोजी पत्रकारिता (Crime & Investigative Reporting) में सक्रिय। 19 वर्ष पुराने प्रतिष्ठित अखबार दैनिक अखंड राष्ट्र (Akhand Rashtra) के स्थानीय संपादक है, Omkar Tripathi विशेष तौर पर निष्पक्ष आवाज और पारदर्शी गवर्नेंस के लिए प्रतिबद्ध है
Previous Article झांसा देकर शारीरिक शोषण करने के आरोप में पुलिस ने किया गिरफ्तार झांसा देकर शारीरिक शोषण करने के आरोप में पुलिस ने किया गिरफ्तार
Next Article 9 साल बाद विजय माल्या, "किंग ऑफ गुड टाइम्स" ने तोड़ी चुप्पी 9 साल बाद विजय माल्या, “किंग ऑफ गुड टाइम्स” ने तोड़ी चुप्पी
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • मुराईडीह खदान के पास 59 टन अवैध कोयला जब्त, CISF की कार्रवाई से कोयला तस्करों में हड़कंप
  • 25 जून से मुहर्रम पर्व की समाप्ति तक 24×7 प्रभावी रहेगा कंट्रोल रूम
  • KEM अस्पताल नामांतरण मामला, किंग एडवर्ड गुलामी के दौर का प्रतीक : मंगल प्रभात लोढ़ा
  • धनबाद में अब तक 74.73% मतदाताओं का मैपिंग संपन्न
  • आसपास बनारस कर लूँ…!

Recent Comments

  1. Akhand Rashtra on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
  2. Akhand Rashtra on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  3. Bhaskar Singh on माता भाग्यलक्ष्मी के दर्शनोपरांत रामराज्य सभा का समापन
  4. Ryan F on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  5. AlyciaH on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

Important Category

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र

Important Links

  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य

Quick Link

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up