By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: पूर्व सैनिकों ने थाना प्रभारी के विरुद्ध डीएम से पीएम तक की शिकायतथाना प्रभारी ने धमकी देते हुए कहा “तुम्हें जूते से मारूंगा”
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > उत्तर प्रदेश > पूर्व सैनिकों ने थाना प्रभारी के विरुद्ध डीएम से पीएम तक की शिकायतथाना प्रभारी ने धमकी देते हुए कहा “तुम्हें जूते से मारूंगा”
उत्तर प्रदेशराज्य

पूर्व सैनिकों ने थाना प्रभारी के विरुद्ध डीएम से पीएम तक की शिकायतथाना प्रभारी ने धमकी देते हुए कहा “तुम्हें जूते से मारूंगा”

Digital Desk - Lucknow
Last updated: March 25, 2025 6:02 pm
Digital Desk - Lucknow
1 year ago
Share
पूर्व सैनिकों ने थाना प्रभारी के विरुद्ध डीएम से पीएम तक की शिकायतथाना प्रभारी ने धमकी देते हुए कहा "तुम्हें जूते से मारूंगा"
SHARE

अपनी भाषा चुने।

जौनपुर। देश के दुश्मनों से लोहा लेने के लिये सीमा पर अपनी जान की बाजी लगाकर सुरक्षा में लगे जवानों को जहां पूरा देश सलाम करता है और हृदय से सम्मान करता है, वहीं अपने ही देश में कभी—कभी इन्हीं जवानों को इस तरह बेइज्जत किया जाता है जैसे वह फौजी नहीं, बल्कि बहुत बड़े अपराधी हैं। इसी तरह का एक मामला जनपद के धर्मापुर क्षेत्र में देखने को मिला है जहां पुलिसकर्मियों द्वारा एक भूतपूर्व सैनिक के घर पहुंचकर उनकी अनुपस्थिति में बूढ़ी मां एवं छोटे बच्चों के सामने हर उस शब्द से नवाजा गया जो किसी बड़े अपराधी के साथ सुनने एवं देखने को मिलता है।
बता दें कि धर्मापुर विकास खण्ड क्षेत्र के पौना गांव निवासी दिनेश यादव देश के विभिन्न सीमाओं पर सेवा के बाद अवकाश ग्रहण करके इस समय घर पर बूढ़ी मां, पत्नी एवं बच्चों के साथ रहकर सामाजिक सरोकारों से लगे रहते हैं। बीते 18 मार्च की सायं पौने 6 बजे जफराबाद थाने के प्रभारी जय प्रकाश यादव एवं उपनिरीक्षक संजय कुमार अपने साथ कई पुलिसकर्मियों के साथ उनके घर उस समय पहुंचे जब वह किसी कार्य से जिला मुख्यालय आये थे।
सोशल मीडिया पर वायरल वाइस रिकार्डिंग के अनुसार निरीक्षक जय प्रकाश यादव एवं उपनिरीक्षक संजय कुमार साफ शब्दों में कह रहे हैं कि कहां गया…। कह देना कि मिल ले, अन्यथा….। मुर्गा बनाकर उड़ा दूंगा। जूता—जूता मारूंगा। इतना ही नहीं, ऐसे मुकदमे में फंसाकर जेल भेज दूंगा कि कोई बचाने वाला…. नहीं मिलेगा। भूत बना दूंगा। थाने पर भेज देना, अन्यथा 8 माह तक देख नहीं पाओगी। इसके अलावा तमाम ऐसे शब्दों से नवाजा गया जो एक फौजी को कहना एकदम उचित नहीं था। फिलहाल उपरोक्त धमकी से फौजी की मां, छोटे बच्चों सहित पूरा परिवार सहम गया है जो दहशत में जी रहा है।
उपरोक्त पुलिसिया धमकी एवं बदतमीजी से आहत पूर्व सैनिक दिनेश यादव ने पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमण्डल के साथ जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक से मिलकर लिखित शिकायत किया। साथ ही कहा कि उपरोक्त प्रकरण की वाइस रिकार्डिंग के अलावा अपने स्तर से जांच कराते हुये थाना प्रभारी जय प्रकाश यादव सहित मौके पर गये सभी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्यवाही की जाय।
इस बाबत पूछे जाने पर पूर्व सैनिक दिनेश यादव ने बताया कि इसकी शिकायत उन्होंने जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के अलावा महामहिम राष्ट्रपति भारत, प्रधानमंत्री भारत, रक्षा मंत्री भारत सरकार, रक्षा राज्यमंत्री भारत सरकार, थल सेना अध्यक्ष भारत, मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश, प्रमुख सचिव उत्तर प्रदेश शासन, पुलिस महानिदेशक लखनऊ, पुलिस उपमहानिदेशक वाराणसी, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को भेजकर उपरोक्त पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग किया गया है।
भूतपूर्व सैनिक कल्याण समिति जौनपुर के बैनर तले उपरोक्त लोगों से शिकायत करने के दौरान जिलाध्यक्ष अनिल यादव, उपाध्यक्ष कमलेश यादव, उपाध्यक्ष सुबाष चन्द्र, उपाध्यक्ष हवलदार यादव, उपाध्यक्ष संतोष कुमार, उपाध्यक्ष आशीष कुमार, उपाध्यक्ष केके दुबे, महासचिव ओम प्रकाश राजभर, सचिव भुवनेश्वर मौर्य, पीड़ित पूर्व सैनिक दिनेश यादव सहित तमाम पूर्व सैनिक मौजूद रहे।

You Might Also Like

मड़वादोदक प्रधान पर लगाए गए आरोप को डीएम ने किया खारिज
शुभांशु शुक्ला: अंतरिक्ष में भारत का गौरव
भगवान श्रीराम, माता जानकी और हनुमान जी निकाली गई दर्शनार्थ झांकी
भारती प्रसार परिषद, मुंबई के 49 वें स्थापना वर्ष पर दिग्गजों का सम्मान
जिला चिकित्सालय जौनपुर में सी०टी० स्कैन मशीन की स्थापना उद्घाटन 23 जून को 
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article परिवहन की बसों के कारण हो रही है यातायात में समस्या, शहरों में लग रहे हैं लम्बे जाम परिवहन की बसों के कारण हो रही है यातायात में समस्या, शहरों में लग रहे हैं लम्बे जाम
Next Article मुनीम पर 35 लाख की हेर फेर का आरोपतहरीर मिलने पर पुलिस मामले की जांच में जुटी
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • धनबाद के स्कूलों में मध्याह्न भोजन के राशन पर सख्ती, गड़बड़ी मिलने पर होगी कड़ी कार्रवाई
  • सस्ते डिस्पोजल के झांसे में 2.5 लाख की लूट: एडीसीपी जितेंद्र दुबे के नेतृत्व में 24 घंटे में 3 बदमाश गिरफ्तार, 1.92 लाख बरामद
  • दिहाड़ी मजदूर की बेटी पूनम बनी प्रेरणा, नीट में शानदार सफलता पर उपायुक्त ने किया सम्मानित
  • लोकतंत्र का शवदाह: 18 जुलाई वो काला दिन और तानाशाही का चरम अहंकार!
  • Delhi जंतर-मंतर पर सोनम वांगचुक के अनशन में पहुंचे पवन खेड़ा और अरविंद केजरीवाल, बोले मोदी को.. .

Recent Comments

  1. Akhand Rashtra on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
  2. Akhand Rashtra on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  3. Bhaskar Singh on माता भाग्यलक्ष्मी के दर्शनोपरांत रामराज्य सभा का समापन
  4. Ryan F on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  5. AlyciaH on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

Important Category

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र

Important Links

  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य

Quick Link

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up