By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: बक्शा और सरायहरखू स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव की मांग तेज, सपा जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने दिलाया भरोसा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > उत्तर प्रदेश > बक्शा और सरायहरखू स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव की मांग तेज, सपा जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने दिलाया भरोसा
उत्तर प्रदेशराज्य

बक्शा और सरायहरखू स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव की मांग तेज, सपा जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने दिलाया भरोसा

Omkar Tripathi
Last updated: June 19, 2025 11:56 am
Omkar Tripathi
1 year ago
Share
बक्शा और सरायहरखू स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव की मांग तेज, सपा जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने दिलाया भरोसा
SHARE

अपनी भाषा चुने।

अनशनकारियों को जूस पिलाकर तुड़वाया आमरण अनशन, समाधान हेतु राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को भेजा जाएगा मांगपत्र

जौनपुर।बक्शा एवं सरायहरखू रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर बीते 13 जून से ब्लॉक परिसर स्थित गांधी प्रतिमा के समक्ष आमरण अनशन पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता अमरनाथ साथी एवं क्षेत्रवासियों को समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने जूस पिलाकर अनशन समाप्त कराया।

समस्या के समाधान हेतु सपा जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य, पूर्व विधायक व पूर्व जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने अनशनकारियों से भेंट कर स्थिति की जानकारी ली। इसके पश्चात प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी दिनेश चंद्र से वार्ता कर मांगपत्र सौंपा और ट्रेनों के ठहराव की मांग को गंभीरता से उठाया।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने कहा कि क्षेत्रीय जनता की इस जायज़ मांग को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव तक पहुंचाया जाएगा और ट्रेनों के ठहराव की समस्या का शीघ्र समाधान कराया जाएगा।

- Advertisement -
anaya's kitchenanaya's kitchen

समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष एवं रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य श्याम बहादुर पाल ने भी विभागीय स्तर पर प्रयास कर जल्द निराकरण कराने की बात कही।

गौरतलब है कि बक्शा और सरायहरखू रेलवे स्टेशन क्षेत्र में करीब 70 गांव और 10 प्रमुख बाजार आते हैं, जिनकी कुल आबादी लगभग एक लाख है। इन इलाकों से बड़ी संख्या में लोग व्यवसाय, शिक्षा और अन्य सामाजिक कार्यों के लिए यात्रा करते हैं, लेकिन ट्रेनों के ठहराव न होने से क्षेत्रीय जनता को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

अनशनकारियों ने मांग की कि बक्शा स्टेशन पर शटल ‘वरुणा’ एक्सप्रेस और मेमो एक्सप्रेस, तथा सरायहरखू स्टेशन पर फरक्का व गंगा-जमुना एक्सप्रेस का ठहराव आवश्यक है।

प्रतिनिधिमंडल की पहल पर जिलाधिकारी के निर्देश पर खंड विकास अधिकारी (बक्शा) मौके पर पहुंचे और अनशनकारियों से मांगपत्र लेकर कार्रवाई का आश्वासन दिया।

इस दौरान अनशनकारी अमरनाथ साथी ने कहा कि यदि तीन महीने के भीतर ठहराव की मांग पूरी नहीं हुई, तो आंदोलन को फिर से मजबूती से खड़ा किया जाएगा।

इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष व जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष राज बहादुर यादव, जिला कोषाध्यक्ष सुशील श्रीवास्तव, जिला सचिव गुलाब यादव रीठी, प्रदीप पाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

You Might Also Like

यूपी में तृतीय स्थान प्राप्त कर राहुल एजुकेशन के छात्र ने किया नाम रोशन
2027 में भाजपा फिर प्रचंड बहुमत से बनाएगी सरकार – अजीत प्रजापति
इफ्तार पार्टी में शामिल हुए शिवसेना विधायक प्रकाश सुर्वे
लखनऊ के बिटिया फाउंडेशन ने 21 बेटियों का कन्यादान कर मनाया धूम धाम से विवाह उत्सव
अन्वी सोनकर ने रोलर स्पोर्ट चैंपियनशिप में जीता सिल्वर
Share This Article
Facebook Email Print
Omkar Tripathi
ByOmkar Tripathi
Follow:
ओमकार त्रिपाठी राजनीतिक विश्लेषक है, इसी के साथ पिछले कई वर्षों से उत्तर प्रदेश की जमीनी राजनीति, प्रशासनिक हलचल और खोजी पत्रकारिता (Crime & Investigative Reporting) में सक्रिय। 19 वर्ष पुराने प्रतिष्ठित अखबार दैनिक अखंड राष्ट्र (Akhand Rashtra) के स्थानीय संपादक है, Omkar Tripathi विशेष तौर पर निष्पक्ष आवाज और पारदर्शी गवर्नेंस के लिए प्रतिबद्ध है
Previous Article बिजली विभाग का बड़ा अभियान: जौनपुर नगर में 226 घरों की चेकिंग, 19 कनेक्शन काटे गए, 15.72 लाख की वसूली बिजली विभाग का बड़ा अभियान: जौनपुर नगर में 226 घरों की चेकिंग, 19 कनेक्शन काटे गए, 15.72 लाख की वसूली
Next Article दबंगो ने रोडवेज चालक को पीटा, मामला पहुंचा कोतवाली दबंगो ने रोडवेज चालक को पीटा, मामला पहुंचा कोतवाली
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • मुराईडीह खदान के पास 59 टन अवैध कोयला जब्त, CISF की कार्रवाई से कोयला तस्करों में हड़कंप
  • 25 जून से मुहर्रम पर्व की समाप्ति तक 24×7 प्रभावी रहेगा कंट्रोल रूम
  • KEM अस्पताल नामांतरण मामला, किंग एडवर्ड गुलामी के दौर का प्रतीक : मंगल प्रभात लोढ़ा
  • धनबाद में अब तक 74.73% मतदाताओं का मैपिंग संपन्न
  • आसपास बनारस कर लूँ…!

Recent Comments

  1. Akhand Rashtra on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
  2. Akhand Rashtra on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  3. Bhaskar Singh on माता भाग्यलक्ष्मी के दर्शनोपरांत रामराज्य सभा का समापन
  4. Ryan F on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  5. AlyciaH on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

Important Category

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र

Important Links

  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य

Quick Link

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up