सुल्तानपुर। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता तथा वरिष्ठ पत्रकार प्रेम शुक्ल की माता सुरजादेवी रामराज शुक्ल का शनिवार की सुबह लगभग 83 वर्ष की आयु में निधन हो गया। अपने पैतृक निवास, उत्तर प्रदेश सुल्तानपुर जिले के कादीपुर के पास स्थित ग्राम बनभोकार में उन्होंने अंतिम सांसें ली। उनका अंतिम संस्कार पवित्र गोमती नदी के तट, गौरी शंकर, देवाढ़ घाट पर किया गया जहां उनके बड़े सुपुत्र विद्याशंकर शुक्ल ने मुखाग्नि दी। वे अपने पीछे दो पुत्र और एक पुत्री तथा नाती पोतों से भरापूरा परिवार छोड़ गई हैं। श्रीमती सुरजा देवी के निधन की खबर सुनकर राजनीति, पत्रकारिता और समाज सेवा से जुड़े लोगों में शोक की लहर फैल गई। महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह, राहुल एजुकेशन के चैयरमैन लल्लन तिवारी, उत्तर भारतीय संघ के अध्यक्ष संतोष सिंह, डॉ राधेश्याम तिवारी, डॉ किशोर सिंह, डॉ ओमप्रकाश दुबे, भाजपा नेता चित्रसेन सिंह, पत्रकार केसी दुबे, अनिल तिवारी, मंगलेश्वर त्रिपाठी, अभय मिश्रा, पुष्पराज मिश्रा, आदित्य दुबे, चंद्रकांत दुबे, अरुण उपाध्याय, राजदेव तिवारी, शिवपूजन पांडे, राजकुमार सिंह, राजेश उपाध्याय, भाजपा प्रवक्ता उदय प्रताप सिंह, भाजपा नेता जयप्रकाश सिंह, शिवसेना (यूबीटी) प्रवक्ता आनंद दुबे, अनील गलगली, एडवोकेट राजकुमार मिश्रा, एडवोकेट रवि व्यास, भाजपा नेता सुरेश सिंह , कांग्रेसी नेता कमला प्रसाद तिवारी समेत अनेक गणमान्य लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उनकी आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की है। श्राद्ध एवं त्रयोदशाह विधि गांव में ही वैदिक विधि विधान से की जाएगी।
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ल की मां सुरजा देवी का निधन

अपनी भाषा चुने।
You Might Also Like
Leave a Comment
Recent Posts
- असली Joker कौन? अभिजीत दीपके और CJP पर शिवसेना का तीखा हमला
- CJP Press Conference: 48 घंटे का अल्टीमेटम, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग और ‘जंतर-मंतर 2.0’ का ऐलान
- सिस्टम को स्टूडेंट नहीं, अंधभक्त चाहिए’: इंदौर में राहुल गांधी की हुंकार; 13% होल्ड, पेपर लीक और फर्जीवाड़े पर छात्रों के साक्ष्यों से गरमाई सियासत
- 63 घंटे बाद भी न्याय का इंतजार: विक्रम के परिवार के समर्थन में उठी आवाज, प्रशासन से मुआवजा-नौकरी और पुनर्वास की मांग
- भोर की खामोशी चीखों में बदली: सिजुआ में धंसी धरती, मलबे में दबकर 10 वर्षीय विक्रम की मौत; 25 परिवारों पर टूटा बेघर होने का संकट
