लखनऊ। तीर्थराज प्रयाग में दिव्य और भव्य महाकुंभ के अविस्मरणीय आयोजन के लिए महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्य मंत्री तथा जौनपुर लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि 60 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने बिना किसी भेदभाव के पवित्र त्रिवेणी संगम में स्नान किया और एक नया विश्व रिकॉर्ड बनाया यह संख्या दुनिया के अनेक देशों की आबादी से ज्यादा है। महाकुंभ में घाटों की सफाई का अभियान चलाने में करीब 15 हजार सफाई कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। यह सबसे बड़ा नदी सफाई अभियान का वर्ल्ड रिकॉर्ड है। कृपाशंकर ने महाकुंभ के अभूतपूर्व और अविस्मरणीय शानदार आयोजन के लिए मुख्यमंत्री को बधाई दी।
महाकुंभ के भव्य आयोजन के लिए कृपाशंकर सिंह ने किया मुख्यमंत्री का अभिनंदन

अपनी भाषा चुने।
You Might Also Like
Leave a Comment
Recent Posts
- वरिष्ठ पत्रकार श्रीनारायण तिवारी को मिलेगा आज का कर्मवीर अवार्ड
- मुख्यमंत्री करेंगे रोजगार महाकुंभ का उद्घाटन,लाड़ली बहनों के लिए विशेष रोजगार मेला
- आंखों में आंसू और दिल में श्रद्धा के साथ लोढ़ा परिवार ने किया बप्पा की विदाई
- उत्तर मध्य मुंबई युवक कांग्रेस ने निखिल रूपारेल के नेतृत्व में की गणेश भक्तों की सेवा
- विदाई से पहले मानसून का रौद्र रूप: मौसम में अचानक बदलाव ने बढ़ाई आफत, कई जिलों में बाढ़ का खतरा
