मुंबई। जौनपुर लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी का प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद बीती रात मुंबई पहुंचने पर एयरपोर्ट पर महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री तथा लोकप्रिय उत्तर भारतीय नेता कृपाशंकर सिंह का जोरदार स्वागत और सम्मान किया गया। उत्तर भारतीय समाज की तरफ से समाजसेवी जयप्रकाश (बब्बन) सिंह, आदिनाथ पांडे, एडवोकेट आर पी पांडे, उत्तर भारतीय युवा नेता अखिलेश सिंह, राजबहादुर सिंह,सुरेंद्र सिंह समेत अनेक गणमान्य लोगों ने उनका स्वागत करते हुए ढेर सारी शुभकामनाएं और बधाई दी। कृपाशंकर सिंह ने कहा कि उत्तर भारतीय समाज के असीम आशीर्वाद के चलते भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें जौनपुर लोकसभा सीट से टिकट दिया है। जौनपुर की जनता जनार्दन के आशीर्वाद से उन्हें अपनी मातृभूमि की सेवा करने का गौरवशाली अवसर प्राप्त होगा।
मुंबई पहुंचने पर कृपाशंकर सिंह का जोरदार स्वागत

अपनी भाषा चुने।
You Might Also Like
Leave a Comment
Recent Posts
- असली Joker कौन? अभिजीत दीपके और CJP पर शिवसेना का तीखा हमला
- CJP Press Conference: 48 घंटे का अल्टीमेटम, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग और ‘जंतर-मंतर 2.0’ का ऐलान
- सिस्टम को स्टूडेंट नहीं, अंधभक्त चाहिए’: इंदौर में राहुल गांधी की हुंकार; 13% होल्ड, पेपर लीक और फर्जीवाड़े पर छात्रों के साक्ष्यों से गरमाई सियासत
- 63 घंटे बाद भी न्याय का इंतजार: विक्रम के परिवार के समर्थन में उठी आवाज, प्रशासन से मुआवजा-नौकरी और पुनर्वास की मांग
- भोर की खामोशी चीखों में बदली: सिजुआ में धंसी धरती, मलबे में दबकर 10 वर्षीय विक्रम की मौत; 25 परिवारों पर टूटा बेघर होने का संकट
