By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: मुलुंड को मिलेगा नया न्यायालय भवन, एड. संतोष दुबे की जनहित याचिका पर HC ने दिया निर्देश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > राज्य > महाराष्ट्र > मुलुंड को मिलेगा नया न्यायालय भवन, एड. संतोष दुबे की जनहित याचिका पर HC ने दिया निर्देश
महाराष्ट्रराज्य

मुलुंड को मिलेगा नया न्यायालय भवन, एड. संतोष दुबे की जनहित याचिका पर HC ने दिया निर्देश

Omkar Tripathi
Last updated: June 28, 2025 5:50 am
Omkar Tripathi
1 year ago
Share
मुलुंड को मिलेगा नया न्यायालय भवन, एड. संतोष दुबे की जनहित याचिका पर HC ने दिया निर्देश
SHARE

अपनी भाषा चुने।

मुंबई। बॉम्बे हाईकोर्ट ने मुलुंड में नए न्यायालय भवन के निर्माण के लिए एक महत्वपूर्ण आदेश पारित करते हुए महाराष्ट्र सरकार को चार सप्ताह के भीतर प्रशासनिक मंजूरी देने और आवश्यक धनराशि आवंटित करने का निर्देश दिया है। यह आदेश एडवोकेट संतोष दुबे द्वारा दाखिल जनहित याचिका (Writ Petition No. 920 of 2024) पर सुनवाई के बाद दिया गया। एड. दुबे ने अपनी याचिका में कहा था कि मुलुंड स्थित वर्तमान न्यायालय भवन 1945 में बना था और अब जर्जर अवस्था में है, जिससे न्यायिक कार्यों के साथ-साथ आम जनता को भी भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में वहां केवल दो न्यायालय कार्यरत हैं, जबकि लंबित मामलों की संख्या 24,000 के पार पहुंच चुकी है। मानकों के अनुसार हर 600 मामलों पर एक न्यायालय की आवश्यकता होती है। मुख्य न्यायमूर्ति अलोक अराड़े और न्यायमूर्ति संदीप मार्ने की खंडपीठ ने मामले की गंभीरता को देखते हुए राज्य सरकार को निर्देशित किया कि वह हाईकोर्ट की बिल्डिंग कमेटी द्वारा अनुमोदित योजना पर त्वरित निर्णय ले और धनराशि उपलब्ध कराए। कोर्ट ने यह भी उल्लेख किया कि 4,356.31 वर्ग मीटर भूमि, जिसका CTS नंबर 676/A/1 और 663 है, मुंबई उपनगर के कलेक्टर द्वारा 5 अप्रैल 2024 को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, एस्प्लेनेड, मुंबई को सौंप दी गई थी। इसके बाद 6 मई 2025 को इस योजना को विधिवत अनुमोदन और बजट आवंटन के लिए भेजा गया था। एडवोकेट दुबे ने बताया कि यह निर्णय न केवल न्यायिक व्यवस्था को सुदृढ़ करेगा, बल्कि क्षेत्र के नागरिकों और अधिवक्ताओं के लिए भी बड़ी राहत लेकर आएगा। उन्होंने इसे अपने वर्षों के संघर्ष और जनहित की जीत करार दिया। यह फैसला मुलुंड में न्यायिक अवसंरचना के विकास की दिशा में एक अहम मील का पत्थर माना जा रहा है, जिससे नागरिकों को समयबद्ध न्याय मिल सकेगा।

You Might Also Like

धूमधाम से मनाया गया रंगों का त्यौहार होली, जमकर उड़े गुलाल
जिले में बोर्ड परीक्षा के लिए पहुंचे दो ट्रकों से प्रश्न पत्र
बदलापुर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, लाइसेंसी रायफल व कारतूस बरामद
सोनभद्र में 25 हजार के इनामी बदमाश की गिरफ्तारी, तमंचा बरामद
पूर्वांचल यूनिवर्सिटी के पूर्व डीन डॉ. पी.सी. विश्वकर्मा का हुआ स्वर्गवास,
Share This Article
Facebook Email Print
Omkar Tripathi
ByOmkar Tripathi
Follow:
ओमकार त्रिपाठी राजनीतिक विश्लेषक है, इसी के साथ पिछले कई वर्षों से उत्तर प्रदेश की जमीनी राजनीति, प्रशासनिक हलचल और खोजी पत्रकारिता (Crime & Investigative Reporting) में सक्रिय। 19 वर्ष पुराने प्रतिष्ठित अखबार दैनिक अखंड राष्ट्र (Akhand Rashtra) के स्थानीय संपादक है, Omkar Tripathi विशेष तौर पर निष्पक्ष आवाज और पारदर्शी गवर्नेंस के लिए प्रतिबद्ध है
Previous Article तिरुमला तिरुपति देवस्थानम के लड्डू प्रसाद में मिलावटी घी मामले में वकीलों ने रखा मजबूत पक्ष तिरुमला तिरुपति देवस्थानम के लड्डू प्रसाद में मिलावटी घी मामले में वकीलों ने रखा मजबूत पक्ष
Next Article उद्योगपति शारदा प्रसाद सिंह के पुत्र भानु प्रताप सिंह का निधन उद्योगपति शारदा प्रसाद सिंह के पुत्र भानु प्रताप सिंह का निधन
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • धनबाद के स्कूलों में मध्याह्न भोजन के राशन पर सख्ती, गड़बड़ी मिलने पर होगी कड़ी कार्रवाई
  • सस्ते डिस्पोजल के झांसे में 2.5 लाख की लूट: एडीसीपी जितेंद्र दुबे के नेतृत्व में 24 घंटे में 3 बदमाश गिरफ्तार, 1.92 लाख बरामद
  • दिहाड़ी मजदूर की बेटी पूनम बनी प्रेरणा, नीट में शानदार सफलता पर उपायुक्त ने किया सम्मानित
  • लोकतंत्र का शवदाह: 18 जुलाई वो काला दिन और तानाशाही का चरम अहंकार!
  • Delhi जंतर-मंतर पर सोनम वांगचुक के अनशन में पहुंचे पवन खेड़ा और अरविंद केजरीवाल, बोले मोदी को.. .

Recent Comments

  1. Akhand Rashtra on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
  2. Akhand Rashtra on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  3. Bhaskar Singh on माता भाग्यलक्ष्मी के दर्शनोपरांत रामराज्य सभा का समापन
  4. Ryan F on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  5. AlyciaH on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

Important Category

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र

Important Links

  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य

Quick Link

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up