मुंबई। डोंबिवली से चार बार विधायक तथा शिंदे सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुके रविंद्र चव्हाण को भाजपा का महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने का स्वागत करते हुए महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री तथा लोकप्रिय उत्तर भारतीय नेता कृपाशंकर सिंह ने कहा कि श्री चव्हाण जनता और जमीन से जुड़े हुए लोकप्रिय नेता हैं। एक सामान्य कार्यकर्ता से प्रदेश अध्यक्ष तकका उनका सफर उपलब्धियां से भरा हुआ है। उनकी सादगी, विनम्रता तथा प्रेरणादायक कार्य शैली से पार्टी को पूरे प्रदेश में एक नई ताकत मिलेगी। कृपाशंकर ने कहा कि श्री चव्हाण एक सुलझे हुए अनुभवी नेता हैं, जिसका पूरा लाभ पार्टी संगठन को मिलेगा। कल जब रविंद्र चव्हाण ने नामांकन किया था तब केंद्रीय मंत्री एवं महाराष्ट्र चुनाव प्रभारी किरण रिजिजू, राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण के साथ कृपाशंकर सिंह भी उपस्थित रहे।
रविंद्र चव्हाण जनता और जमीन से जुड़े लोकप्रिय नेता: कृपाशंकर सिंह
ओमकार त्रिपाठी राजनीतिक विश्लेषक है, इसी के साथ
पिछले कई वर्षों से उत्तर प्रदेश की जमीनी राजनीति, प्रशासनिक हलचल और खोजी पत्रकारिता (Crime & Investigative Reporting) में सक्रिय। 19 वर्ष पुराने प्रतिष्ठित अखबार दैनिक अखंड राष्ट्र (Akhand Rashtra) के स्थानीय संपादक है,
Omkar Tripathi विशेष तौर पर निष्पक्ष आवाज और पारदर्शी गवर्नेंस के लिए प्रतिबद्ध है
Leave a Comment
