By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: विश्वविद्यालय विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास का है केंद्र-भक्ति पदम स्वामी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > उत्तर प्रदेश > विश्वविद्यालय विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास का है केंद्र-भक्ति पदम स्वामी
उत्तर प्रदेशराज्य

विश्वविद्यालय विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास का है केंद्र-भक्ति पदम स्वामी

Omkar Tripathi
Last updated: August 13, 2025 12:19 am
Omkar Tripathi
11 months ago
Share
विश्वविद्यालय विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास का है केंद्र-भक्ति पदम स्वामी
SHARE

अपनी भाषा चुने।

पूर्वांचल विश्वविद्यालय में ‘भगवद्गीता से नेतृत्व के गुण’ विषय पर संगोष्ठी का हुआ आयोजन 

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति सभागार में इस्कॉन जौनपुर के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को ‘भगवद्गीता से नेतृत्व के गुण’ विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

संगोष्ठी में मुख्य अतिथि इस्कॉन के गुरु भक्ति पदम स्वामी ने कहा कि विश्वविद्यालय व्यक्तित्व निर्माण का केंद्र है। शिक्षक का दायित्व 24 घंटे का होता है और विद्यार्थी का व्यक्तित्व निर्माण पूरी तरह शिक्षक के हाथ में होता है। ऐसे में शिक्षक का व्यक्तित्व ऐसा होना चाहिए कि वह अपने विद्यार्थियों को ऊर्जा और प्रेरणा दे सके। उन्होंने कहा कि छात्र जीवन भर शिक्षक को याद रखते हैं क्योंकि उनसे अनेक भावनाएं जुड़ी होती हैं।

भक्ति पदम स्वामी ने कहा कि विद्यार्थी किसी शिक्षण संस्थान में प्रवेश लेते समय बड़ी आशा लेकर आते हैं। शिक्षक को उनकी आशाओं को पूरा करने में पूरी निष्ठा से योगदान देना चाहिए। उन्होंने ज्ञान, मूल्य और कौशल, इन तीनों को विद्यार्थियों में समाहित करने पर बल दिया। उदाहरण देते हुए कहा कि जैसे वृक्ष स्वयं ताप सहकर छाया देता है, वैसे ही गुरु को भी कठिनाइयाँ सहकर विद्यार्थियों को संरक्षण और मार्गदर्शन देना चाहिए।

- Advertisement -
anaya's kitchenanaya's kitchen

अर्जुन और कृष्ण के संबंधों पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि कृष्ण ने अर्जुन में आत्मविश्वास पैदा किया। उसी प्रकार शिक्षकों को भी अपने विद्यार्थियों में आत्मविश्वास जगाना चाहिए क्योंकि शिक्षकों की प्रगति विद्यार्थियों के विकास से जुड़ी होती है। उन्होंने कहा कि “शिक्षक केवल विषय नहीं पढ़ाता, वह जीवन पढ़ाता है,।”

कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने कहा कि गुरु और शिक्षक में अंतर है. शिक्षक विषय पढ़ाता है जबकि गुरु विद्यार्थी के जीवन को निखारने का कार्य करता है। नई शिक्षा नीति में मेंटर-मेंट्री की अवधारणा भी इसी उद्देश्य से लाई गई है।

संगोष्ठी में जौनपुर के चिकित्सक डॉ. क्षितिज शर्मा ने इस्कॉन संस्था द्वारा ग्रामीण क्षेत्र के विकास के लिए किए जा रहे कार्यों पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम का संचालन प्रो. मानस पांडे ने किया और आभार कुलसचिव डॉ. विनोद कुमार सिंह ने व्यक्त किया। इस अवसर पर दिव्य निताई दास, उपकुलसचिव अमृतलाल, अजीत प्रताप सिंह, बबीता सिंह, प्रो. अजय प्रताप सिंह, प्रो. रामनारायण, प्रो. देवराज सिंह, प्रो. प्रमोद यादव, प्रो. अविनाश, प्रो. रजनीश भास्कर, डॉ. नीरज अवस्थी, डॉ. जाह्नवी श्रीवास्तव, डॉ. दिग्विजय सिंह राठौर, डॉ. सुनील कुमार, कर्मचारी संघ के महामंत्री रमेश यादव समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।

You Might Also Like

जौनपुर में विश्वनाथ प्रताप सिंह बने नए शहर कोतवाल
उत्तर भारतीय संघ भवन में जस्टिस गुमानमल लोढ़ा और प्रेम कंवर लोढ़ा के नाम पर लैब का उद्घाटन
बीएमसी स्कूलों में धूमधाम से मनाया गया प्रवेशोत्सव, बच्चों को बांटी गई शैक्षणिक सामग्री
रामजीत मिश्र कृत दास्तान-ए-उल्फत का लोकार्पण 
गौ-तस्करी के वांछित अभियुक्त के साथ पुलिस मुठभेड़ – घायल अवस्था में गिरफ्तार, असलहा बरामद
Share This Article
Facebook Email Print
Omkar Tripathi
ByOmkar Tripathi
Follow:
ओमकार त्रिपाठी राजनीतिक विश्लेषक है, इसी के साथ पिछले कई वर्षों से उत्तर प्रदेश की जमीनी राजनीति, प्रशासनिक हलचल और खोजी पत्रकारिता (Crime & Investigative Reporting) में सक्रिय। 19 वर्ष पुराने प्रतिष्ठित अखबार दैनिक अखंड राष्ट्र (Akhand Rashtra) के स्थानीय संपादक है, Omkar Tripathi विशेष तौर पर निष्पक्ष आवाज और पारदर्शी गवर्नेंस के लिए प्रतिबद्ध है
Previous Article रैगिंग में संलिप्त पाने पर सख्त कार्रवाई होगी : कुलपति  रैगिंग में संलिप्त पाने पर सख्त कार्रवाई होगी : कुलपति 
Next Article पत्रकार के साथ अभद्रता पर आक्रोशित हुआ जौनपुर पत्रकार संघ पत्रकार के साथ अभद्रता पर आक्रोशित हुआ जौनपुर पत्रकार संघ
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • मुराईडीह खदान के पास 59 टन अवैध कोयला जब्त, CISF की कार्रवाई से कोयला तस्करों में हड़कंप
  • 25 जून से मुहर्रम पर्व की समाप्ति तक 24×7 प्रभावी रहेगा कंट्रोल रूम
  • KEM अस्पताल नामांतरण मामला, किंग एडवर्ड गुलामी के दौर का प्रतीक : मंगल प्रभात लोढ़ा
  • धनबाद में अब तक 74.73% मतदाताओं का मैपिंग संपन्न
  • आसपास बनारस कर लूँ…!

Recent Comments

  1. Akhand Rashtra on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
  2. Akhand Rashtra on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  3. Bhaskar Singh on माता भाग्यलक्ष्मी के दर्शनोपरांत रामराज्य सभा का समापन
  4. Ryan F on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  5. AlyciaH on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

Important Category

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र

Important Links

  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य

Quick Link

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up