जौनपुर । थाना लाइनबाजार पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए अवैध पिस्टल के साथ एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराधियों के खिलाफ अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।अपर पुलिस अधीक्षक नगर के दिशा निर्देशन और क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में, प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार सिंह के मार्गदर्शन में गठित टीम ने यह गिरफ्तारी की। चेकिंग के दौरान उपनिरीक्षक सुरेश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक जितेन्द्र गुप्ता, हेड कांस्टेबल श्यामजी भारती, सुखराज और अनिल कुमार सिंह की संयुक्त टीम ने पानी टंकी के पास से एक संदिग्ध युवक को दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अवैध 0.32 बोर पिस्टल बरामद हुई।गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान विकास यादव पुत्र स्व. जोखु यादव, निवासी तिवारी कुद्दूपुर, थाना लाइनबाजार, जनपद जौनपुर, उम्र 28 वर्ष के रूप में हुई है। उसके खिलाफ थाना लाइनबाजार में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा मु0अ0सं0 190/25, धारा 3/25 पंजीकृत किया गया है।
शातिर अभियुक्त गिरफ्तार को अवैध पिस्टल के साथ किया गिरफ्तार

अपनी भाषा चुने।
You Might Also Like
Leave a Comment
Recent Posts
- SIR विवाद में भूचाल: 13 करोड़ नाम हटने पर बवाल, ECI में 14 बार आंतरिक मतभेद का खुलासा; मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, CJP का CEC ज्ञानेश कुमार को 48 घंटे का अल्टीमेटम
- असली Joker कौन? अभिजीत दीपके और CJP पर शिवसेना का तीखा हमला
- सिस्टम को स्टूडेंट नहीं, अंधभक्त चाहिए’: इंदौर में राहुल गांधी की हुंकार; 13% होल्ड, पेपर लीक और फर्जीवाड़े पर छात्रों के साक्ष्यों से गरमाई सियासत
- 63 घंटे बाद भी न्याय का इंतजार: विक्रम के परिवार के समर्थन में उठी आवाज, प्रशासन से मुआवजा-नौकरी और पुनर्वास की मांग
- भोर की खामोशी चीखों में बदली: सिजुआ में धंसी धरती, मलबे में दबकर 10 वर्षीय विक्रम की मौत; 25 परिवारों पर टूटा बेघर होने का संकट
