By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: शारदा इंस्टीट्यूट लखनऊ में सम्पन्न हुई बैठक, शिक्षकों में खुशी की लहर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > उत्तर प्रदेश > शारदा इंस्टीट्यूट लखनऊ में सम्पन्न हुई बैठक, शिक्षकों में खुशी की लहर
उत्तर प्रदेशराज्य

शारदा इंस्टीट्यूट लखनऊ में सम्पन्न हुई बैठक, शिक्षकों में खुशी की लहर

Omkar Tripathi
Last updated: May 21, 2025 5:40 pm
Omkar Tripathi
9 months ago
Share
SHARE

जौनपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की प्रांतीय कार्यसमिति की बैठक शनिवार को शारदा इंस्टीट्यूट, लखनऊ में सम्पन्न हुई, जिसमें संगठन के रिक्त पदों के लिए सर्वसम्मति से नए पदाधिकारियों का निर्वाचन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश भर से जनपदों के अध्यक्ष, मंत्री, मांडलिक मंत्री एवं सैकड़ों शिक्षक मौजूद रहे।

बैठक में गोंडा से विनय तिवारी को प्रांतीय अध्यक्ष, सहारनपुर से संदीप पवार को प्रांतीय कोषाध्यक्ष, जौनपुर से अमित सिंह को प्रांतीय संयुक्त मंत्री के पद पर निर्वाचित किया गया। साथ ही रायबरेली से शैलेन्द्र सिंह को प्रांतीय उपाध्यक्ष, प्रयागराज से श्रद्धा श्रीवास्तव ‘क्रांति’ को संगठन मंत्री, सिद्धार्थनगर से अतुल मिश्रा को प्रांतीय संगठन मंत्री एवं अमरोहा से जयवीर सिंह को प्रचार मंत्री नियुक्त किया गया।

सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को एमएलसी विधायक देवेंद्र सिंह ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई और संगठन को ईमानदारी व निष्ठा से संचालित करने की प्रेरणा दी।

बैठक के पूर्व कार्यवाहक अध्यक्ष विश्वनाथ सिंह व प्रांतीय महामंत्री उमाशंकर सिंह ने संगठन की संघर्षगाथा पर प्रकाश डालते हुए रिक्त पदों की घोषणा की।

कार्यक्रम में जौनपुर से जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष सतीश सिंह, संयुक्त मंत्री शैलेन्द्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष राजेश सिंह टोनी, संतोष सिंह, मृत्युञ्जय सिंह, जिला ऑडिटर डॉ. अनुज सिंह, राजीव सिंह लोहिया, मुकेश दुबे सहित अनेक शिक्षक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के चयन पर जनपद जौनपुर के शिक्षकों में हर्ष व्याप्त है।

यह जानकारी जिला मंत्री सतीश पाठक ने दी है।

बीएमसी स्कूलों में धूमधाम से मनाया गया प्रवेशोत्सव, बच्चों को बांटी गई शैक्षणिक सामग्री
आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए करें जल संरक्षण : डॉ दिनेश चंद्र
वैश्विक समरसता और शांति का माध्यम है योग-कुलपति
सुप्रीम कोर्ट ने बिहार में वोटर लिस्ट रिवीजन को दी मंजूरी
राजनाथ सिंह ने किया एड. विनय कुमार दुबे की तेजस भारत पत्रिका का विमोचन
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article न्याय मिलने के बाद केक काटकर जश्न मनाते हुए केराकत के पत्रकार
Next Article कांग्रेसियों ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up