By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: घायल युवक 4 घण्टे तक उपचार के लिये तरसता रहा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > उत्तर प्रदेश > घायल युवक 4 घण्टे तक उपचार के लिये तरसता रहा
उत्तर प्रदेशराज्य

घायल युवक 4 घण्टे तक उपचार के लिये तरसता रहा

Omkar Tripathi
Last updated: June 10, 2025 4:56 pm
Omkar Tripathi
10 months ago
Share
SHARE

जलालपुर, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के लालपुर गांव निवासी 24 वर्षीय युवक तालिब पर सोमवार सुबह जलालपुर चौराहे पर स्थित पुलिस बूथ के सामने आधा दर्जन दबंगों ने जानलेवा हमला कर दिया। पीड़ित के अनुसार आरोपितों ने लात-घूंसे और ईंटों से उस पर तब तक हमला किया, जब तक वह लहूलुहान होकर ज़मीन पर नहीं गिर पड़ा। घटना के समय पुलिस बूथ पर कोई भी पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था। तालिब सहायता के लिए चीखता-चिल्लाता रहा लेकिन न कोई सुरक्षा कर्मी सामने आया और न ही मौके पर मौजूद लोगों में से किसी ने हस्तक्षेप करने की हिम्मत दिखाई।

बुरी तरह घायल तालिब किसी तरह स्थानीय लोगों की मदद से थाने पहुंचा और चिकित्सा सहायता की मांग की। हालांकि पीड़ित का आरोप है कि पुलिस ने उसकी गंभीर हालत के बावजूद तत्काल उपचार मुहैया नहीं कराया और उसे घंटों थाने में ही बैठाए रखा। उसका कहना है कि आरोपियों की स्थानीय पुलिस से सांठगांठ है जिसके चलते पुलिस ने कार्रवाई से परहेज किया।

करीब 4 घंटे की देरी के बाद पीड़ित को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेहटी भेजा गया जहां चिकित्सकों ने उसके सिर में कई टांके लगाए और अन्य चोटों का इलाज किया। डॉक्टरों के मुताबिक समय पर इलाज न मिलने से उसकी स्थिति और भी गंभीर हो सकती थी। तालिब ने बताया कि वह टेम्पो चालक है और घटना की शुरुआत सवारी बैठाने को लेकर एक जीप चालक से मामूली कहासुनी के बाद हुई थी। जीप चालक ने अपने साथियों को बुलाकर उस पर हमला करवा दिया।

भावना शर्मा जैन कांग्रेस की निष्ठावान सिपाही है –हर्षवर्धन सपकाल
*रक्षाबंधन पर महिलाओं को बड़ी राहत: जौनपुर में 97 रोडवेज बसें फ्री*
*जगतनारायण तिवारी इंस्टीट्यूट आफ नर्सिंग के बच्चों में राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी के हाथों वितरित किया गया टैबलेट।*
गीता के उपदेशों पर चलकर ही विश्व का कल्याण संभव–कुणाल महाराज
BSVS प्रीमियर लीग ट्रॉफी पर पवन शूज महल ने किया कब्जा
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article राजा सुहेलदेव जी का किया गया स्मरण
Next Article निजामुद्दीन को विधानसभा अध्यक्ष बनाये जाने पर हुआ जोरदार स्वागत निजामुद्दीन को विधानसभा अध्यक्ष बनाये जाने पर हुआ जोरदार स्वागत
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up