By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: होप फैमिली क्लिनिक पर शिकंजा कसने की तैयारी, जांच टीम गठित
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > उत्तर प्रदेश > होप फैमिली क्लिनिक पर शिकंजा कसने की तैयारी, जांच टीम गठित
उत्तर प्रदेशराज्य

होप फैमिली क्लिनिक पर शिकंजा कसने की तैयारी, जांच टीम गठित

Omkar Tripathi
Last updated: July 4, 2025 11:02 pm
Omkar Tripathi
1 year ago
Share
होप फैमिली क्लिनिक पर शिकंजा कसने की तैयारी, जांच टीम गठित
SHARE

अपनी भाषा चुने।

डॉ. नाजिया बानो व सहयोगी उस्मान पर गंभीर आरोप, पत्रकारों ने उठाई विधिक कार्रवाई की मांग

अमन विश्वकर्मा (अखंड राष्ट्र)

जौनपुर। नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के मल्हनी पड़ाव स्थित “होप फैमिली क्लिनिक” इन दिनों लगातार विवादों में घिरा हुआ है। क्लिनिक की संचालिका डॉ. नाजिया बानो और उनके सहयोगी उस्मान पर अनैतिक व आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त होने के गंभीर आरोप सामने आए हैं, जिससे शहर में सनसनी फैल गई है।

इन खुलासों के बाद डॉ. नाजिया बानो द्वारा राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के जिला अध्यक्ष पत्रकार तामीर हसन उर्फ “शीबू” पर लगाए गए बेबुनियाद और मनगढ़ंत आरोपों ने पूरे प्रकरण को और भी संवेदनशील बना दिया है।

- Advertisement -
anaya's kitchenanaya's kitchen

पत्रकारों की दो टूक – हो निष्पक्ष जांच, हो कार्रवाई

राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद (जौनपुर इकाई) से जुड़े पत्रकारों ने प्रशासन से मांग की है कि डॉ. नाजिया बानो और उस्मान के विरुद्ध लगे गंभीर आरोपों की निष्पक्ष जांच कराते हुए सख्त विधिक कार्रवाई की जाए।

उस्मान पर पहले से दर्ज है छेड़छाड़ का मामला

सूत्रों के अनुसार उस्मान के खिलाफ पूर्व में भी छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज हो चुका है। पत्रकारों का आरोप है कि उसे कुछ प्रभावशाली लोगों का संरक्षण प्राप्त है और वह वसूली गैंग के सहारे कई अवैध गतिविधियों को अंजाम दे रहा है।

प्रशासन की चुप्पी पर उठे सवाल, धरने की चेतावनी

पत्रकारों ने चेतावनी दी है कि यदि इस मामले में शीघ्र न्यायसंगत कार्रवाई नहीं की गई, तो राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद जौनपुर इकाई के सभी सदस्य सड़कों पर उतरकर धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।

सीएमओ ने गठित की जांच टीम

मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. लक्ष्मी सिंह ने तीन सदस्यीय जांच टीम का गठन कर दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि जांच में डॉ. नाजिया बानो दोषी पाई जाती हैं तो उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

पत्रकारों की मांग – अपराध और चिकित्सा क्षेत्र के गठजोड़ पर लगे रोक

पत्रकारों ने कहा कि चिकित्सा जैसी संवेदनशील सेवा को अपराध का जरिया बनाने वालों पर तत्काल कठोर कदम उठाए जाएं, ताकि समाज में कानून का भय बना रहे और पत्रकारों को उनके कार्य के लिए प्रताड़ित न किया जा सके।

You Might Also Like

वेब सीरीज हेलो पूजा ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल
चंद्रवीर यादव ने किया दसवीं के विद्यार्थियों का मार्गदर्शन
एसपी के आदेश पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोपित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज 
जगतगुरु रामभद्राचार्य ने किया दाना पानी कटोरा के पोस्टर का विमोचन
प्रबंधक महासंघ ने दी आंदोलन की चेतावनी
Share This Article
Facebook Email Print
Omkar Tripathi
ByOmkar Tripathi
Follow:
ओमकार त्रिपाठी राजनीतिक विश्लेषक है, इसी के साथ पिछले कई वर्षों से उत्तर प्रदेश की जमीनी राजनीति, प्रशासनिक हलचल और खोजी पत्रकारिता (Crime & Investigative Reporting) में सक्रिय। 19 वर्ष पुराने प्रतिष्ठित अखबार दैनिक अखंड राष्ट्र (Akhand Rashtra) के स्थानीय संपादक है, Omkar Tripathi विशेष तौर पर निष्पक्ष आवाज और पारदर्शी गवर्नेंस के लिए प्रतिबद्ध है
Previous Article जिलाध्यक्ष बनने के बाद दिलीप जैन ने लिया लल्लन तिवारी का आशीर्वाद जिलाध्यक्ष बनने के बाद दिलीप जैन ने लिया लल्लन तिवारी का आशीर्वाद
Next Article भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा टेस्ट: गिल का रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन, भारत की जीत की ओर मजबूत कदम भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा टेस्ट: गिल का रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन, भारत की जीत की ओर मजबूत कदम
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • धनबाद के स्कूलों में मध्याह्न भोजन के राशन पर सख्ती, गड़बड़ी मिलने पर होगी कड़ी कार्रवाई
  • सस्ते डिस्पोजल के झांसे में 2.5 लाख की लूट: एडीसीपी जितेंद्र दुबे के नेतृत्व में 24 घंटे में 3 बदमाश गिरफ्तार, 1.92 लाख बरामद
  • दिहाड़ी मजदूर की बेटी पूनम बनी प्रेरणा, नीट में शानदार सफलता पर उपायुक्त ने किया सम्मानित
  • लोकतंत्र का शवदाह: 18 जुलाई वो काला दिन और तानाशाही का चरम अहंकार!
  • Delhi जंतर-मंतर पर सोनम वांगचुक के अनशन में पहुंचे पवन खेड़ा और अरविंद केजरीवाल, बोले मोदी को.. .

Recent Comments

  1. Akhand Rashtra on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
  2. Akhand Rashtra on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  3. Bhaskar Singh on माता भाग्यलक्ष्मी के दर्शनोपरांत रामराज्य सभा का समापन
  4. Ryan F on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  5. AlyciaH on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

Important Category

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र

Important Links

  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य

Quick Link

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up