पटना। बिहार की राजधानी पटना में शुक्रवार की रात को हुए कारोबारी गोपाल खेमका हत्याकांड में शूटर उमेश यादव की गिरफ्तारी के बाद देर रात एक अन्य आरोपी विकास उर्फ राजा एसआईटी एवं एसटीएफ के साथ हुई मुठभेड़ में मारा गया। एसएसपी कार्तिकेय शर्मा के अनुसार पुलिस रात करीब पौने 3 बजे मलसलामी थाने से 2 किमी दूर पीर दमरिया घाट के पास दबिश देने गई थी तभी विकास ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी, जवाबी फायरिंग में विकास मारा गया। पुलिस के अनुसार विकास ने ही शूटरों को असलहा उपलब्ध कराए थे। मुठभेड़ स्थल से पिस्टल, कारतूस और खोखा बरामद हुआ है

