जौनपुर। यूपी सरकार द्वारा विद्यार्थियों को शिक्षा में सहयोग के लिए चलाई जा रही निशुल्क टैबलेट/स्मार्टफोन योजना के अन्तर्गत आज जिले में स्थिति जगतनारायण तिवारी इन्स्टीटयूट आफ नर्सिंग स्कूल के विद्यार्थियों में राज्ससभा सांसद सीमा द्विवेदी के हाथों टेबलेट वितरित का कार्य किया गया। इस दौरान संबोधित करते हुए सांसद जी ने कहा शिक्षा में तकनीकी सहयोग से विद्यार्थियों को सुगमता और सरलता मिलने के साथ लक्ष्य प्राप्त करने में निश्चित ही यह साधन (टैबलेट) बहुत सहयोगी होगा, यूपी सरकार ने विद्यार्थियों के शिक्षा ब्यवस्था में अति प्रशंसनीय सहयोग किया है।
इस दौरान जिले के जानेमाने हड्डी रोग विशेषज्ञ एंव विद्यालय के प्रबंधक डॉ. विनय कुमार तिवारी, योगेश कुमार शुक्ला, तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रीय एंव विद्यालय परिवार के लोग उपस्थित रहे।

