By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: ट्रेन में चोर उठा ले गया मां की अस्थियां, विसर्जित करने के लिए हरिद्वार ले जा रहा था बेटा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > मध्य प्रदेश > ट्रेन में चोर उठा ले गया मां की अस्थियां, विसर्जित करने के लिए हरिद्वार ले जा रहा था बेटा
मध्य प्रदेशराज्य

ट्रेन में चोर उठा ले गया मां की अस्थियां, विसर्जित करने के लिए हरिद्वार ले जा रहा था बेटा

Digital Desk - Lucknow
Last updated: July 22, 2025 9:54 pm
Digital Desk - Lucknow
1 year ago
Share
ट्रेन में चोर उठा ले गया मां की अस्थियां, विसर्जित करने के लिए हरिद्वार ले जा रहा था बेटा
SHARE

अपनी भाषा चुने।

इंदौर। ट्रेनों में चोरी की घटनाएं अब इस हद तक पहुंच चुकी हैं कि चोर अब मृत परिजनों की अस्थियां तक नहीं बख्श रहे। ऐसा ही एक चौंकाने वाला मामला इंदौर के भाजपा नेता देवेंद्र ईनाणी के साथ हुआ, जब एक चोर ट्रेन में उनकी मां की अस्थियों का डिब्बा लेकर भागने लगा। संयोग से समय रहते उनकी नींद खुल गई और उन्होंने चोर को रंगे हाथों पकड़ लिया।

यह घटना 20-21 जुलाई की रात की है। देवेंद्र ईनाणी अपनी मां की अस्थियां विसर्जित करने योगनगरी ऋषिकेश जा रहे थे। वे परिवार सहित लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन से दोपहर 3.30 बजे ऋषिकेश एक्सप्रेस में सवार हुए। रात करीब 3:30 से 4 बजे के बीच मुरैना और ग्वालियर के बीच जब सभी यात्री गहरी नींद में थे, ईनाणी की अचानक नींद खुली और उन्होंने देखा कि एक युवक उनकी सीट के पास से अस्थियों की थैली लेकर भाग रहा है।

उन्होंने तुरंत उसे पकड़ लिया। जब डांटा और पूछताछ की तो युवक ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। उसके पास तीन चोरी के मोबाइल और कुछ नकदी भी मिली। यात्रियों में हड़कंप मच गया और अन्य डिब्बों से लोग मदद के लिए पहुंचने लगे। ईनाणी ने यात्रियों से आग्रह किया कि वे अपने मोबाइल पर कॉल करें ताकि उन्हें भी उनकी चीजें वापस मिल सकें। इसी दौरान एक महिला ने बताया कि शौचालय में दो खाली पर्स पड़े हैं।

यात्रियों ने चोर की जमकर पिटाई की और जीआरपी आगरा को उसे सौंप दिया। हालांकि, पुलिस ने तब तक कार्रवाई करने से इनकार कर दिया जब तक कोई औपचारिक शिकायत न की जाए। काफी मुश्किल से एक यात्री ने रुककर एफआईआर दर्ज करवाई। ईनाणी ने नाराजगी जताते हुए कहा कि सब कुछ पुलिस की आंखों के सामने हुआ, फिर भी रिपोर्ट दर्ज करने से बचा जा रहा था।

- Advertisement -
anaya's kitchenanaya's kitchen

ईनाणी ने भावुक होते हुए कहा ‘मां की कृपा से मेरी नींद खुल गई, नहीं तो चोर अस्थियां लेकर चला जाता। मैं भगवान के सामने क्या जवाब देता?’ उन्होंने ट्रेन के स्लीपर कोच में सुरक्षा व्यवस्था की कमी को भी उजागर किया, जहां कोई गार्ड तक मौजूद नहीं था।

You Might Also Like

सिक्किम के राज्यपाल ओमप्रकाश माथुर का गणपत कोठारी ने किया सम्मान
*यूपी रेरा के ईमानदार अध्यक्ष संजय भूसरेड्डी के बेटे की कमेटी में शामिल किये जाने पर सभी हैरान*
छत के रास्ते घर में घुसकर चोरों ने उड़ाए लाखों के गहने व नकदी
जम्मू कश्मीर में आतंक की कमर तोड़ने वाले डीआईजी डॉ शैलेंद्र मिश्र को मिलेगा दक्षता पुरस्कार
14 सूत्रीय मांगों को लेकर 1 मई को देंगे बीएसए कार्यालय पर शिक्षक धरना
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article झारखण्डे महादेव धाम में शिवभक्तों ने किया बाबा का जलाभिषेक झारखण्डे महादेव धाम में शिवभक्तों ने किया बाबा का जलाभिषेक
Next Article 15 अगस्त को रिलीज होगा मुकेश मासूम का देशभक्ति गीत 15 अगस्त को रिलीज होगा मुकेश मासूम का देशभक्ति गीत
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • धनबाद के स्कूलों में मध्याह्न भोजन के राशन पर सख्ती, गड़बड़ी मिलने पर होगी कड़ी कार्रवाई
  • सस्ते डिस्पोजल के झांसे में 2.5 लाख की लूट: एडीसीपी जितेंद्र दुबे के नेतृत्व में 24 घंटे में 3 बदमाश गिरफ्तार, 1.92 लाख बरामद
  • दिहाड़ी मजदूर की बेटी पूनम बनी प्रेरणा, नीट में शानदार सफलता पर उपायुक्त ने किया सम्मानित
  • लोकतंत्र का शवदाह: 18 जुलाई वो काला दिन और तानाशाही का चरम अहंकार!
  • Delhi जंतर-मंतर पर सोनम वांगचुक के अनशन में पहुंचे पवन खेड़ा और अरविंद केजरीवाल, बोले मोदी को.. .

Recent Comments

  1. Akhand Rashtra on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
  2. Akhand Rashtra on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  3. Bhaskar Singh on माता भाग्यलक्ष्मी के दर्शनोपरांत रामराज्य सभा का समापन
  4. Ryan F on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  5. AlyciaH on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

Important Category

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र

Important Links

  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य

Quick Link

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up