नौपेड़वा(जौनपुर) स्थानीय बाजार में स्थित गोरियापुर विद्युत उपकेंद्र पर बुधवार को दरियावगंज सुल्तानपुर फीडर की बेहद खराब विद्युत आपूर्ति से नाराज सैकड़ो ग्रामीणों ने उपकेंद्र का घेराव कर नारेबाजी की। उपकेंद्र पर पहुँचे एसडीओ एवं जेई के समक्ष सैकड़ो ग्रामीणों ने खराब विद्युत आपूर्ति को लेकर विरोध जताया। ग्रामीणों का कहना तो की या तो आपूर्ति में सुधार करें नही तो तालाबंदी की जाएगी। अधिकारियों ने विद्युत सुधार हेतु उपभोक्ताओ से तीन दिन में सुधार लाने की लिखित आश्वासन दिया। बारिश न होने के कारण विद्युत ओवरलोड के कारण दरियावगंज सुल्तानपुर फीडर की स्थिति बेहद खराब हो चुकी है। उपभोक्ताओ की माने तो इधर तीन चार दिन से दो से पांच मिनट में आपूर्ति ट्रिप कर जा रही है। कर्तिहा गांव के प्रधान कासिद ने बताया कि पानी की टँकी भरने के लिए सारी रात जागरण करना पड़ रहा है तो खेत की सिंचाई कहां सम्भव है। मौके पर मौजूद सुल्तानपुर गांव के प्रधान सुशील कुमार विश्वकर्मा ने बताया की ऊर्जा मंत्री से गांव के लिए एक 100 केवीए तथा दूसरा 250 केवीए के ट्रांसफार्मर की स्टीमेट रिपोर्ट चार महीने बाद भी अधिकारियों द्वारा आज नही दी जा सकी है। दरियावगंज निवासी उपभोक्ता शैलेश यादव ने बताया ट्रान्सफार्मर की खूंटी तक जल जाने पर चंदा एकत्रित कर दिया जा रहा है। उपकेंद्र पर पहुँचे उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा किया इस दौरान ग्रामीणों का गुस्सा जेई पर ज्यादा दिखा। एसडीओ अमरनाथ यादव एवं जेई राजेन्द्र सिंह के लिखित आश्वासन पर 26 जुलाई तक विद्युत ब्यवस्था में सुधार करने की बात पर भीड़ घरों को रवाना हुई। एसडीओ ने बताया प्रमुख समस्या ओवरलोड है जिसका निदान जल्द से जल्द किया जाएगा। इस दौरान पूर्व प्रधान अमित सिंह, राणा प्रताप सिंह, अवनीश दूबे, राजू सिंह, सर्वेश दूबे, राहुल यादव, अभय राय, मोनू यादव, सुभाष बीडीसी, पिंटू चौहान, छोटू चौहान सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहें।

