By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: मागाठाणे के 200 झोपड़ाधारकों को गणेशोत्सव का तोहफा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > राज्य > महाराष्ट्र > मागाठाणे के 200 झोपड़ाधारकों को गणेशोत्सव का तोहफा
महाराष्ट्र

मागाठाणे के 200 झोपड़ाधारकों को गणेशोत्सव का तोहफा

Akhand Rashtra
Last updated: September 28, 2023 1:50 pm
Akhand Rashtra
3 years ago
Share
SHARE

विधायक प्रकाश सुर्वे के प्रयासों से मिला ढाई करोड़ रुपए किराया

मुंबई। शिवसेना विधायक प्रकाश दादा सुर्वे के प्रयासों के चलते मागाठाणे विधानसभा के 200 झोपड़ाधारकों को गणेश उत्सव पर्व पर एक महीना के किराया के रूप में ढाई करोड रुपए का शानदार तोहफा मिला है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस विधानसभा के वार्ड नंबर 12 के देवीपाड़ा एसआरए और महाकाली एसआरए में
झोपड़ावासियों को पिछले आठ से दस वर्षों से घर का किराया नहीं मिला है। इससे नागरिकों को भीषण परेशानी हो रही थी। झोपड़ा धारकों मे से तीन ने तो आत्महत्या भी कर ली। बुधवार को अमनेस्टी स्कीम के तहत झोपड़ावासियों को उनके गणेशोत्सव को और भी खुशनुमा बनाने के लिए 200 झोपड़ाधारकों को मागाठाणे के विधायक एवं विभाग प्रमुख प्रकाश सुर्वे के हाथों एक वर्ष का किराए के रूप में ढ़ाई करोड़ रूपए के चेक सौंपे गए। विधायक प्रकाश सुर्वे ने इस अवसर पर कहा कि झोपड़ाधारकों को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे द्वारा गणेशोत्सव पर्व के अवसर पर दिया गया अमूल्य तोहफा है। गौरतलब हो कि देवी पाड़ा एवं महाकाली एसआरए के प्रभावित झोपड़ावासियों का मुद्दा विधिमंडल के मानसून सत्र में जोर-शोर से मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के समक्ष उठाया था। जिसे तत्वरित संज्ञान में लेते हुए मुख्यमंत्री ने डेवलपर को एक वर्ष का किराया अमनेस्टी स्कीम के तहत देने का आदेश दिया था। मुख्यमंत्री के आदेश का पालन करते हुए डेवलपर ने 200 झोपड़ा धारकों को किराए के रूप में ढाई करोड़ रुपए दिए गए, जिसे गणेशोत्सव के शुभ मुहूर्त में विधायक प्रकाश सुर्वे के हाथों सुपुर्द किया गया। उन्होंने यह भी बताया कि शेष झुग्गीवासियों को मकान का किराया अगले आठ दिनों में धीरे-धीरे आरटीजीएस के माध्यम से उनके खाते में भुगतान कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि सरकार के माध्यम से महाकाली एसआरए योजना को पूरा किया जाएगा। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के आदेश के क्रियान्वयन और मकान का किराया मिलने से नागरिकों में काफी खुशी और उत्साह का माहौल है। विधायक प्रकाश सुर्वे के प्रयासों से डेवलपर विजय पारेख द्वारा दिए गए घर के किराए से लोगों में खुशी व्याप्त है, और सभी ने एसआरए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सतीश लोखंडे, विधायक प्रकाश सुर्वे एवं डेवलपर विजय पारेख का आभार व्यक्त किया है। सरकार की ओर से महाकाली एसआरए योजना पूरी होने से लोगों के घर का सपना साकार होता दिखाई दे रहा है।

You Might Also Like

नैसर्गिक विकलांग सेवा संघ का 21वा वार्षिक समारोह संपन्न
महायुति को उत्तरभारतीय संघ ने दिया समर्थनउत्तरभारतीय उम्मीदवारों को जिताने की अपील
नवकुंभ द्वारा श्रीराम स्वागत में हुआ राष्ट्रीय कवि सम्मेलन
भाजपा नेता एड. रूद्रमणि पांडे को मिली बड़ी जिम्मेदारी
आदर्श शिक्षक आलोक प्रताप सिंह का सेवा संपूर्ति सम्मान समारोह संपन्न
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article समरस फाउंडेशन ने किया समाजसेवी राम जियावन तिवारी का सम्मान
Next Article युवा प्रतिष्ठान की तरफ से गणेश भक्तों के लिए वडा पाव और शरबत
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Prayagraj के समोसे को मिला नया मुकाम, UP सरकार की योजना में बना जिले की ‘सिग्नेचर डिश’
  • Supreme Court से TMC को करारा झटका: नलिन कोहली का तीखा प्रहार, बोले – ‘अपनी हर हार पर राजनीति करती है ममता की पार्टी
  • AIIMS की ऐतिहासिक पहल: एम्स नई दिल्ली में भारत की पहली पोर्टेबल बेडसाइड MRI प्रणाली हुई शुरू
  • West Bengal Election 2026: सुप्रीम कोर्ट से TMC को बड़ा झटका, मतगणना में केंद्रीय कर्मचारियों की तैनाती पर दखल देने से किया इनकार
  • Chhattisgarh के कांकेर में बड़ा हादसा: IED ब्लास्ट में DRG के 3 जवान शहीद, तलाशी अभियान के दौरान हुई घटना

Recent Comments

  1. Akhand Rashtra on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
  2. Akhand Rashtra on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  3. Bhaskar Singh on माता भाग्यलक्ष्मी के दर्शनोपरांत रामराज्य सभा का समापन
  4. Ryan F on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  5. AlyciaH on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
about us

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet.

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up