वसई। नालासोपारा पूर्व के दुबे इस्टेट परिवार एवं दुबे इस्टेट परिसर के सभी दुकानदारों द्वारा अमित ओमप्रकाश दुबे के नेतृत्व में उत्तर भारतीय पंचांग के अनुसार श्रावण मास के अंतिम रविवार 3 अगस्त केकी सायंकाल से सोमवार 4 अगस्त की सुबह तक तुंगारेश्वर महादेव मंदिर परिसर में भजन संध्या एवं भंडारा का कार्यक्रम आयोजित किया गया l सायं ठीक 6 बजे से रामधुन अर्थात महामंत्र ( हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे, हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे ) का गायन संपूर्ण साज बाज के साथ शुरु हुआ जो कि रात 9 बजे तक अखंडित चलता रहा l इसके पश्चात भजन गायन का कार्यक्रम आरम्भ हुआ l देर रात और सुबह होते होते मंदिर परिसर में हजारों भक्तों की भीड़ एकत्रित हुई l कार्यक्रम में देश की विभिन्न भाषाओं में भजन गायन चलता रहा जो कि सुबह 8 बजे तक चला l मुंबई तथा आसपास का परिसर एवं देशभर के म्यूजिक इंडस्ट्री के करीब 100 से ज्यादा कलाकारों ने स्वेच्छा से इस कार्यक्रम में सहभाग लेकर भगवान भोलेनाथ के चरणों में अपनी सेवा अर्पित की l कार्यक्रम में आद्या शंकराचार्य जगद्गुरु त्रिकाल भवन्ता सरस्वती जी माता और सत् समाज सदमार्गी अखाड़ा के श्री सुबोधानंद जी महाराज, महंत सुरेशानंद ओझा, शिवेश मिश्रा, संजय तिवारी सफल, मुकेश त्रिपाठी, दीपक सुहाना, अंकिता दुबे, रागिनी प्रजापति, प्रकाश वैश्य, रामानुज पाठक, सुशील कनोजिया आदि आदि सुप्रसिद्ध कलाकार उपस्थित हुए l अमित ओमप्रकाश दुबे के साथ सभी मान्यवरों ने, दुबे इस्टेट के सभी दुकानदारों ने तथा म्यूजिक इंडस्ट्री के सभी कलाकारों ने सपरिवार भगवान तुंगारेश्वर महादेव जी का जलाभिषेक किया. इसके पश्चात अमित दुबे ने सभी मान्यवरों, भक्तों एवं कलाकारों का धन्यवाद ज्ञापन एवं यथोचित सम्मान किया l
संगीत कलाकारों के भजन एवं कीर्तन में डूबा तुंगारेश्वर मंदिर परिसर
ओमकार त्रिपाठी राजनीतिक विश्लेषक है, इसी के साथ
पिछले कई वर्षों से उत्तर प्रदेश की जमीनी राजनीति, प्रशासनिक हलचल और खोजी पत्रकारिता (Crime & Investigative Reporting) में सक्रिय। 19 वर्ष पुराने प्रतिष्ठित अखबार दैनिक अखंड राष्ट्र (Akhand Rashtra) के स्थानीय संपादक है,
Omkar Tripathi विशेष तौर पर निष्पक्ष आवाज और पारदर्शी गवर्नेंस के लिए प्रतिबद्ध है
Leave a Comment
