By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: लोनी में धूमधाम से मनाया उत्तराखंड स्थापना दिवस,
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > राज्य > उत्तराखंड > लोनी में धूमधाम से मनाया उत्तराखंड स्थापना दिवस,
उत्तराखंडराज्य

लोनी में धूमधाम से मनाया उत्तराखंड स्थापना दिवस,

Adminakhandrashtra
Last updated: November 18, 2025 10:24 am
Adminakhandrashtra
4 months ago
Share
लोनी में धूमधाम से मनाया उत्तराखंड स्थापना दिवस,
SHARE

हिमालय की गोंद में बसा उत्तराखंड भूमंडल की सबसे पवित्र भूमि है– मनोज धामा

लोनी (गाजियाबाद) : लोनी नगर पालिका क्षेत्र के रामपार्क विस्तार स्थित शिव मंदिर प्रांगण में रविवार को उत्तरांचल सांस्कृतिक भ्राता समिति के तत्वावधान में उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस बड़े हर्षोल्लास और भव्य स्तर पर मनाया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मनोज धामा का समिति पदाधिकारियों ने फूलमालाएं, ढोल-नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत और अभिनंदन किया।

जनसमूह को संबोधित करते हुए मनोज धामा ने कहा, हिमालय की गोंद में बसा “उत्तराखंड हमारी देवभूमि होने के नाते भूममंडल की सबसे पवित्र भूमि है। गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ, बद्रीनाथ, हरिद्वार, ऋषिकेश, धारी देवी, गोल्ज्यू जैसे अनगिनत तीर्थ स्थल यहां विराजमान हैं। करोड़ों श्रद्धालु हर साल इन पवित्र स्थलों के दर्शन को आते हैं। उत्तराखंड की संस्कृति, शांति, अतिथि सत्कार और स्वादिष्ट भोजन विश्व प्रसिद्ध हैं। लोनी में बड़ी संख्या में उत्तराखंडी भाई-बहन रहते हैं, यह हम सभी लोनीवासियों का सौभाग्य है कि हमें उनकी संस्कृति को इतने नजदीक से देखने-समझने का अवसर मिलता है।”

कार्यक्रम में छोटे-छोटे बच्चों ने उत्तराखंडी लोक नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिनकी सभी ने खूब तारीफ की। मनोज धामा ने सभी प्रतिभागी बच्चों को अपने हाथों से मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम के अंत में समिति पदाधिकारियों ने मनोज धामा को स्मृति चिन्ह, पटका और पारंपरिक उत्तराखंडी टोपी भेंट कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर समिति अध्यक्ष जयेन्द्र नेगी, उपाध्यक्ष ठाकुर सिंह राणा, महासचिव यशपाल नेगी, राजेंद्र सिंह रावत, शंकर सिंह बिष्ट, संतोष चौहान, देवेंद्र नेगी, हरेंद्र पटवाल, मोहन सिंह बिष्ट, तोताराम भंडारी, कपिल मलिक सहित हजारों की संख्या में महिलाएं, पुरुष और बच्चे उपस्थित रहे।

कार्यक्रम देर रात तक चला और उत्तराखंडी गीत-संगीत व लोक नृत्यों से पूरा पांडाल गूंजता रहा।

मोहम्मद हसन पी.जी. कॉलेज में डी.एल.एड. समर कैंप का भव्य आयोजन
एशिया में कोरोना के नए वेरिएंट JN.1 का खतरा
माइक्रोटेक कॉलेज ऑफ़ मैनेजमेंट एण्ड टेक्नोलॉजी मे अध्ययनरत छात्र-छात्राओं का फेयरवेल पार्टी
आसमानी कहर: मिठाई की दुकान में इनवर्टर बैटरी फटा, लोगों की सांसें थमीं
पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी के प्रयासों से केतकीपाड़ा की टल गई तोड़क कार्रवाई, 
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article कुछ मजबूर होकर…..! कुछ मजबूर होकर…..!
Next Article सीओ प्रतिमा वर्मा ने किया मुंगरा थाने का औचक निरीक्षण, दिया दिशा निर्देश सीओ प्रतिमा वर्मा ने किया मुंगरा थाने का औचक निरीक्षण, दिया दिशा निर्देश
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up