सुरत। बिंद समाज विकास संघ सूरत गुजरात इकाई द्वारा पिछले सप्ताह जय अंबे मां ब्यूटी पार्लर के सामने देवेंद्र नगर गेट नंबर चार पांडेसरा सूरत गुजरात में, महिला प्रदेश अध्यक्ष बिंदु बिंद एवं जिला प्रदेश के कार्यकर्ताओं एवं सहयोगियों द्वारा होली स्नेह सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें सूरत के अलग-अलग हिस्सों से समाज के स्वजातिय बंधुओ ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया हजारों की संख्या में आए हुए तमाम वक्तागणों ने अपना अपना वक्तव्य देते हुए कहा कि बिंद समाज विकास संघ सभी स्वजातिय संगठनों में सर्वश्रेष्ठ संगठन है जो बेहतरीन स्वास्थ्य, शिक्षा, जागरूकता,महिला सशक्तिकरण, रोटी बेटी, रोजी रोटी तमाम विषयों पर काम कर रहा है।हम सभी को इस संघ के साथ तन मन धन से समाज के हर कार्यों में सहयोग करते हुए ,सूरत महानगर में,जिला इकाई, प्रदेश इकाई, शाखा इकाई, को गठन करके, संघ के नीति और नियमों के आधार पर काम करना होगा।संत रघुवर दास ने कहा कि संघ को हर संभव मदद करने का प्रयास करेंगे।बतौर मुख्य अतिथि बिंद समाज के सामाजिक गुरु डॉ शेषधर बिंद ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं एवं सहयोगियों पदाधिकारियों,आए हुए सभी महिला, पुरुषों को धन्यवाद,देते हुए, उनके सुख दुख में शामिल होकर, देश और समाज के विकास में अपना योगदान देते रहेंगे।कार्यक्रम में शामिल, जिला अध्यक्ष संजय कुमार बिंद जिला सचिव चंद्रशेखर बिंद, जिला कोषाध्यक्ष राजकुमार बिंद, राकेश कुमार बिंद,सुरेश कुमार बिंद ,भीम केवट फूलचंद बिंद, गुलाबचंद बिंद, दीनानाथ बिंद, जिला जीत बिंद,आर्मी क्राइम ब्रांच में कार्यरत अनिल कुमार बिंद, महिला जिला अध्यक्ष, संजना बिंद, सचिन शाखा अध्यक्ष ज्योति बिंद ,रेखा केवट, सुनीता, शीतल निषाद अर्चना निषाद पूनम बिंद ,पिंकी बिंद, हिरानी बिंद,संगीता बिंद, तमाम महिलाओं पुरुषों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया संघ को सहयोग किया।मुंबई से पहुंचे पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं में मानखुर्द शाखा अध्यक्ष जयकिशन बिंद, राष्ट्रीय सचिव विनोद कुमार बिंद,राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष अध्यक्ष अजय कुमार बिंद, युवासेना अध्यक्ष दिनेश कुमार बिंद, बी एस वी एस रिपोर्टर अरविंद कुमार बिंद,भिवंडी से अशोक कुमार बिंद, उर्मिला बिंद आदि उपस्थित थे।
बिंद समाज विकास संघ द्वारा होली स्नेह मिलन एवं सम्मान समारोह संपन्न

अपनी भाषा चुने।
You Might Also Like
Leave a Comment
Recent Posts
- जौनपुर में आचार्य शांतनु महाराज की कथा का तीसरा दिन, ज्ञान प्रकाश सिंह के धर्मपरायणता की सराहना
- कपूरपुर में श्रीराम कथा के प्रथम दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़
- दैनिक जागरण के जिला प्रतिनिधि सर्वेश मिश्रा का सम्मान
- विक्रोली में अखिल भारतीय विराट हास्य कवि सम्मेलन व रामलीला भव्यता के साथ सम्पन्न
- महा हड़ताल एवं धरना प्रदर्शन में पहुंचे जौनपुर साधन सहकारी समिति के सचिव
Recent Comments
No comments to show.
