By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: रामनवमी को लेकर धनबाद में हाई अलर्ट, 25 से 28 मार्च तक कंट्रोल रूम सक्रिय
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > ताज़ा ख़बरें > रामनवमी को लेकर धनबाद में हाई अलर्ट, 25 से 28 मार्च तक कंट्रोल रूम सक्रिय
ताज़ा ख़बरें

रामनवमी को लेकर धनबाद में हाई अलर्ट, 25 से 28 मार्च तक कंट्रोल रूम सक्रिय

Krishna kumar Noniya
Last updated: March 26, 2026 4:57 am
Krishna kumar Noniya
5 hours ago
Share
रामनवमी को लेकर धनबाद में हाई अलर्ट, 25 से 28 मार्च तक कंट्रोल रूम सक्रिय
SHARE

धनबाद, 25 मार्च 2025:
रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारी की है। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन, वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार तथा एडीएम लॉ एंड ऑर्डर हेमा प्रसाद द्वारा संयुक्त आदेश जारी किया गया है।

जारी निर्देश के अनुसार 25 मार्च दोपहर 2 बजे से 28 मार्च सुबह 6 बजे तक जिला नियंत्रण कक्ष सक्रिय रहेगा। आम नागरिक किसी भी आपात स्थिति में 0326-2311807 या 112 पर संपर्क कर सकते हैं। नियंत्रण कक्ष का प्रभार अनुमंडल दंडाधिकारी लोकेश बारंगे को दिया गया है, जबकि पुलिस पक्ष से डीएसपी सीसीआर सुमित कुमार जिम्मेदारी संभालेंगे।

प्रशासन ने पूरे जिले को 7 जोन—कतरास, धनबाद, चिरकुंडा, तोपचांची, झरिया, गोविंदपुर और टुंडी—में बांटते हुए प्रत्येक जोन में दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी की तैनाती की है। सभी थाना और ओपी में भी दंडाधिकारी के साथ पुलिस बल मौजूद रहेगा।

पर्व के दौरान पुलिस का चलंत दस्ता लगातार क्षेत्र में भ्रमण करेगा, वहीं क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) को भी अलर्ट पर रखा गया है। जिले के 47 थाना क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाएगी, जिनमें कई संवेदनशील क्षेत्र भी शामिल हैं।

सोशल मीडिया पर भी प्रशासन की कड़ी नजर रहेगी। मॉनिटरिंग सेल व्हाट्सएप सहित विभिन्न प्लेटफॉर्म पर भ्रामक या आपत्तिजनक सामग्री पर नजर रखेगा। ऐसी गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

इसके अलावा, स्वास्थ्य सेवाओं को भी दुरुस्त रखा गया है। बीसीसीएल के सेंट्रल हॉस्पिटल, एसएनएमएमसीएच एवं सभी स्वास्थ्य केंद्रों में 24 घंटे डॉक्टर, एएनएम और एम्बुलेंस की व्यवस्था रहेगी।

प्रशासन ने पेयजल, साफ-सफाई और बिजली आपूर्ति को लेकर भी संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं, ताकि पर्व के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।

देशवासियों के लिए प्रेरणा बनी 96 वर्षीया हंसा बालकृष्ण मेहता
कसम……!
मां विंध्यवासिनी का दर्शन कर रवि व्यास ने की शांति और खुशहाली की प्रार्थना
ग्राम वासियों के बीच सूरज पांडे ने मनाया जन्मदिन
राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता उप जिलाधिकारी डॉ ज्ञान प्रकाश यादव का सम्मान
TAGGED:Control Room DhanbadDhanbad AdministrationFestival SecurityJharkhand NewsLaw and OrderPolice AlertRam Navami Dhanbad
Share This Article
Facebook Email Print
ByKrishna kumar Noniya
Follow:
(अखंड राष्ट्र) ब्यौरों चीफ धनबाद/ झारखणड कृष्णा कुमार नोनिया
Previous Article तेतुलमारी थाना में रामनवमी को लेकर शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील तेतुलमारी थाना में रामनवमी को लेकर शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील
Next Article धनबाद में सड़क पर चिपकाया गया CM का पोस्टर, गाड़ियों से रौंदे जाने पर JMM ने दर्ज कराई शिकायत धनबाद में सड़क पर चिपकाया गया CM का पोस्टर, गाड़ियों से रौंदे जाने पर JMM ने दर्ज कराई शिकायत
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up