By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: तेतुलमारी थाना में रामनवमी को लेकर शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > ताज़ा ख़बरें > तेतुलमारी थाना में रामनवमी को लेकर शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील
ताज़ा ख़बरें

तेतुलमारी थाना में रामनवमी को लेकर शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील

Vivek kumar Upadhyay
Last updated: March 25, 2026 6:55 pm
Vivek kumar Upadhyay
3 months ago
Share
तेतुलमारी थाना में रामनवमी को लेकर शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील
SHARE

थाना प्रभारी विवेक चौधरी ने दिए सख्त निर्देश, जनप्रतिनिधि व बुद्धिजीवियों ने किया सहयोग का आश्वासन

तेतुलमारी (धनबाद): रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने के उद्देश्य से बुधवार, 25 मार्च 2026 को तेतुलमारी थाना परिसर में शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी श्री विवेक चौधरी ने की, जबकि संचालन श्री मदन ठाकुर द्वारा किया गया।

बैठक में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, शांति समिति के सदस्यों एवं पत्रकारों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। थाना प्रभारी ने सभी उपस्थित लोगों से अपील की कि वे आपसी भाईचारे और सहयोग के साथ पर्व को मनाएं तथा किसी भी प्रकार की अफवाह या असामाजिक गतिविधि से दूर रहें।

उन्होंने स्पष्ट रूप से निर्देश दिया कि रामनवमी के दौरान सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट, डीजे का अनियंत्रित उपयोग एवं शराब सेवन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि हुड़दंग करने वालों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -
anaya's kitchenanaya's kitchen

बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं शांति समिति के सदस्यों ने पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया और कहा कि सभी लोग मिलकर क्षेत्र में शांति और सौहार्द बनाए रखेंगे।

इस अवसर पर वार्ड 4 के पार्षद छोटू सिंह, संदीप कुमार, बलदेव यादव, चंदन कुमार महतो, मनोज कुमार, प्रेमा देवी (JMM), बिरजू बावरी, दीपेश चौहान, वीरेंद्र कुमार सिंह, बबलू कुमार बावरी, छोटू चौहान, सूरज चौहान, अरुण चौहान, गोलू कुमार, सुनील निषाद, कन्हैया निषाद, मिथुन कुमार निषाद, शिवम कुमार, विक्की कुमार एवं मोहम्मद शहाबुद्दीन सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

तेतुलमारी थाना में रामनवमी को लेकर शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील

वहीं पुलिस प्रशासन की ओर से थाना प्रभारी विवेक चौधरी के साथ एसआई गुरु दयाल सबर, एसआई रामकृष्ण मारदी, एसआई बलदेव यादव, एएसआई मनदीप कुमार बैठा, एएसआई दीनानाथ मिश्रा एवं महिला हवलदार कलवा देवी मौजूद रहीं।

पत्रकारों में वरीय संवाददाता कृष्णा कुमार नोनीया(अखंड राष्ट्र), पप्पू कुमार गुप्ता (लोकतंत्र की आवाज), मिथिलेश पांडे (इंडियन क्राइम न्यूज़), उदय, अजय एवं जितेंद्र पंडित भी बैठक में शामिल हुए।

अंत में थाना प्रभारी ने सभी से अपील की कि वे प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें और रामनवमी को शांति, सद्भाव और उत्साह के साथ मनाकर क्षेत्र में एक सकारात्मक संदेश दें।

You Might Also Like

बच्चों के शैक्षिक भ्रमण को खंड शिक्षा अधिकारी शिखा मिश्रा ने दिखाई हरी झंडी
युवा भाजपा नेता अमित ओमप्रकाश दुबे का सम्मान
मुंगरा बादशाहपुर में डॉ रामविलास वेदांती महाराज की कथा का भव्य आयोजन
बाबा दुबे ने समाजवादी पार्टी छोड़कर निभाया पड़ोसी धर्म
उत्तर प्रदेश पुलिस का चमत्कार, 99 मुकदमे वाले एक लाख के इनामी बदमाश को सेटिंग से किया गिरफ्तार !
TAGGED:Dhanbad PoliceJharkhand NewsLaw and OrderRam Navami MeetingTetulmari Newsझारखंड पुलिसतेतुलमारी थानाधनबाद न्यूजधनबाद पुलिसरामनवमी 2026रामनवमी सुरक्षाविवेक चौधरीशांति समिति बैठक
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article श्री विश्वनाथ छात्रवृत्ति योजना के तहत 2000 से अधिक छात्र-छात्राओं को वितरित की गई छात्रवृत्ति श्री विश्वनाथ छात्रवृत्ति योजना के तहत 2000 से अधिक छात्र-छात्राओं को वितरित की गई छात्रवृत्ति
Next Article रामनवमी को लेकर धनबाद में हाई अलर्ट, 25 से 28 मार्च तक कंट्रोल रूम सक्रिय रामनवमी को लेकर धनबाद में हाई अलर्ट, 25 से 28 मार्च तक कंट्रोल रूम सक्रिय
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • आसपास बनारस कर लूँ…!
  • Bada Mangal 2026: राष्ट्रीय हिन्दू रक्षा परिषद ने किया ‘सनातनी कवच’ का विमोचन, समाज में स्वच्छता और शुचिता का जागेगा अलख
  • उन्नाव दर्दनाक हादसा: रोड रोलर ने कुचला 10 वर्षीय बच्चे को, शव रखकर परिवार ने हाईवे जाम किया
  • अखिल भारतीय सर्वजन हित पार्टी का “विराट कार्यकर्ता सम्मेलन” संपन्न, ‘मिशन 2027’ का हुआ शंखनाद
  • अवध प्रांत में आतंक का पर्याय बने चार शातिर बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Recent Comments

  1. Akhand Rashtra on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
  2. Akhand Rashtra on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  3. Bhaskar Singh on माता भाग्यलक्ष्मी के दर्शनोपरांत रामराज्य सभा का समापन
  4. Ryan F on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  5. AlyciaH on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

Important Category

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र

Important Links

  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य

Quick Link

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up