By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: सिजुआ में चैती दुर्गा पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन, आस्था और उत्साह से गूंजा नया श्याम बाजार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > ताज़ा ख़बरें > सिजुआ में चैती दुर्गा पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन, आस्था और उत्साह से गूंजा नया श्याम बाजार
ताज़ा ख़बरें

सिजुआ में चैती दुर्गा पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन, आस्था और उत्साह से गूंजा नया श्याम बाजार

Krishna kumar Noniya
Last updated: March 26, 2026 2:51 pm
Krishna kumar Noniya
7 hours ago
Share
सिजुआ में चैती दुर्गा पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन, आस्था और उत्साह से गूंजा नया श्याम बाजार
SHARE

धनबाद (सिजुआ): नया श्याम बाजार में चैती दुर्गा पूजा के अवसर पर भव्य एवं आकर्षक पंडाल का विधिवत उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक मथुरा महतो द्वारा किया गया। उद्घाटन समारोह के साथ ही पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण और उत्सव का उल्लास देखने को मिला।

कार्यक्रम में वार्ड 6 के पार्षद प्रतिनिधि सुमित कुमार महतो, जोगता थाना प्रभारी पवन सिंह, वार्ड 4 के पार्षद छोटू सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र की सामाजिक एकता, आपसी सौहार्द और सांस्कृतिक परंपरा का प्रतीक बताया।

आयोजन के दौरान प्रशासन की ओर से भी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं, जिससे श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित माहौल मिल सके। वहीं स्थानीय जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी ने कार्यक्रम को और गरिमामय बना दिया।

सिजुआ में चैती दुर्गा पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन, आस्था और उत्साह से गूंजा नया श्याम बाजार

पूजा समिति के अध्यक्ष राहुल चौहान के नेतृत्व में इस वर्ष पंडाल को विशेष रूप से सजाया गया है, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। समिति के सदस्यों—विशाल चौहान, इंद्रदेव भुंइया, सूरजदेव चौहान, बसंत महतो, मनोज महतो, आनंद महतो, नीरज गुप्ता, गुड्डू चौहान, गौतम, संतोष चौहान, राज चौहान, अमन दत्ता एवं कोमल चौहान—की मेहनत से आयोजन सुव्यवस्थित और सफलतापूर्वक संचालित हो रहा है।

श्रद्धालुओं की लगातार उमड़ती भीड़ और मां दुर्गा के जयकारों से पूरा इलाका भक्तिमय माहौल में डूबा नजर आ रहा है। स्थानीय लोगों के सहयोग और सामूहिक प्रयास से यह आयोजन क्षेत्र में एक सकारात्मक संदेश दे रहा है।

– वरीय संवाददाता कृष्णा कुमार नोनिया (अखंड राष्ट्र)

रामनवमी को लेकर सोनारडीह ओपी में शांति समिति की बैठक, पुलिस-जनता ने मिलकर दिया सौहार्द का संदेश
भारत माता के अमर सपूत रहे महाराणा प्रताप – ज्ञान प्रकाश सिंह
कृपाशंकर सिंह का भगीरथ प्रयास, रिंग रोड विकास की नई आस
मीरगंज से निकाली गयी भव्य शौर्य जागरण यात्रा
आवश्यक सूचना!
TAGGED:Dhanbad News
Share This Article
Facebook Email Print
ByKrishna kumar Noniya
Follow:
(अखंड राष्ट्र) ब्यौरों चीफ धनबाद/ झारखणड कृष्णा कुमार नोनिया
Previous Article कतरास में प्रशासन की मजबूत मौजूदगी: सिटी एसपी, ग्रामीण एसपी व एसडीएम के संयुक्त नेतृत्व में फ्लैग मार्च कतरास में प्रशासन की मजबूत मौजूदगी: सिटी एसपी, ग्रामीण एसपी व एसडीएम के संयुक्त नेतृत्व में फ्लैग मार्च
Next Article धनबाद में 30 मार्च से एचपीवी टीकाकरण अभियान, 31 हजार बच्चियों को मिलेगा निःशुल्क टीका धनबाद में 30 मार्च से एचपीवी टीकाकरण अभियान, 31 हजार बच्चियों को मिलेगा निःशुल्क टीका
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up