By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: रामनवमी को लेकर धनबाद प्रशासन का भरोसेमंद कदम: उपायुक्त–एसएसपी के नेतृत्व में निकला भव्य फ्लैग मार्च
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > ताज़ा ख़बरें > रामनवमी को लेकर धनबाद प्रशासन का भरोसेमंद कदम: उपायुक्त–एसएसपी के नेतृत्व में निकला भव्य फ्लैग मार्च
ताज़ा ख़बरें

रामनवमी को लेकर धनबाद प्रशासन का भरोसेमंद कदम: उपायुक्त–एसएसपी के नेतृत्व में निकला भव्य फ्लैग मार्च

Vivek kumar Upadhyay
Last updated: March 26, 2026 9:14 pm
Vivek kumar Upadhyay
3 months ago
Share
रामनवमी को लेकर धनबाद प्रशासन का भरोसेमंद कदम: उपायुक्त–एसएसपी के नेतृत्व में निकला भव्य फ्लैग मार्च
SHARE

अपनी भाषा चुने।

धनबाद, 26 मार्च 2026: रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारी का संदेश दिया है। इसी कड़ी में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन एवं वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार के संयुक्त नेतृत्व में संध्या समय पुलिस कंट्रोल रूम से भव्य फ्लैग मार्च निकाला गया।

मोटरसाइकिल पर सवार अधिकारियों और जवानों का यह फ्लैग मार्च शहर के कई प्रमुख एवं संवेदनशील इलाकों—कोर्ट मोड़, बेकारबांध, भूली, वासेपुर, बैंक मोड़, जोड़ाफाटक, धनसार सहित विभिन्न क्षेत्रों से गुजरा। इस दौरान प्रशासन की सक्रिय मौजूदगी ने आम लोगों के बीच सुरक्षा और विश्वास का माहौल मजबूत किया।

फ्लैग मार्च के दौरान उपायुक्त आदित्य रंजन ने लोगों से अपील की कि रामनवमी जैसे पावन पर्व को आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द के साथ मनाएं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अफवाह फैलाने या माहौल बिगाड़ने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

वहीं एसएसपी प्रभात कुमार ने बताया कि पूरे जिले में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल, क्यूआरटी, दंगा नियंत्रण बल एवं सादे लिबास में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। साथ ही कंट्रोल रूम से 24 घंटे निगरानी रखी जा रही है, ताकि किसी भी स्थिति से तुरंत निपटा जा सके।

- Advertisement -
anaya's kitchenanaya's kitchen

फ्लैग मार्च में ग्रामीण एसपी कपील चौधरी, सिटी एसपी ऋतविक श्रीवास्तव, अनुमंडल दंडाधिकारी लोकेश बारंगे, डीएफओ विकास पालीवाल सहित कई वरीय पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में पुलिस बल शामिल रहे।

खास बात यह रही कि प्रशासन ने केवल सुरक्षा का प्रदर्शन ही नहीं किया, बल्कि आम लोगों के बीच संवाद स्थापित कर यह भरोसा दिलाया कि हर नागरिक की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।

स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन के इस कदम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयासों से त्योहारों के दौरान न केवल सुरक्षा का एहसास होता है, बल्कि सामाजिक सौहार्द भी मजबूत होता है।वरीय संवाददाता कृष्ण कुमार नोनिया (अखंड राष्ट्र)

– वरीय संवाददाता कृष्णा कुमार नोनिया (अखंड राष्ट्र)

You Might Also Like

मेरी पहचान…..!
207 सीटों के प्रचंड बहुमत के साथ Suvendu Adhikari ने ली CM पद की शपथ: PM modi ने जनता को झुक कर किया नमन
श्रीराम कथा संपूर्ण विश्व के लिए प्रेरणा स्रोत – डॉ मदन मोहन मिश्र
अहमदाबाद में जौनपुर महोत्सव 2024 का भव्य आयोजन
होर्मुज में नया रास्ता खुला! युद्ध के बीच जहाजों को मिला ‘सेफ पैसेज’, ईरान की घेराबंदी को मात देकर निकले भारतीय और विदेशी जहाज
TAGGED:Aditya Ranjan DCBank More DhanbadDhanbad NewsDhanbad PoliceDhanbad UpdateFestival Security IndiaFlag March DhanbadJharkhand PolicePolice AlertPrabhat Kumar SSPRam Navami 2026Ram Navami SecurityWasseypur News
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article रामनवमी को लेकर कतरास सर्किल इंस्पेक्टर, बाघमारा थाना एवं बरोरा थाना प्रभारी के नेतृत्व में बाघमारा एवं बरोरा थाना क्षेत्र मे फ्लैग मार्च रामनवमी को लेकर कतरास सर्किल इंस्पेक्टर, बाघमारा थाना एवं बरोरा थाना प्रभारी के नेतृत्व में बाघमारा एवं बरोरा थाना क्षेत्र मे फ्लैग मार्च
Next Article सिजुआ में चैती दुर्गा पूजा का शुभारंभ, डिप्टी मेयर अरुण चौहान ने किया उद्घाटन सिजुआ में चैती दुर्गा पूजा का शुभारंभ, डिप्टी मेयर अरुण चौहान ने किया उद्घाटन
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • मुराईडीह खदान के पास 59 टन अवैध कोयला जब्त, CISF की कार्रवाई से कोयला तस्करों में हड़कंप
  • 25 जून से मुहर्रम पर्व की समाप्ति तक 24×7 प्रभावी रहेगा कंट्रोल रूम
  • KEM अस्पताल नामांतरण मामला, किंग एडवर्ड गुलामी के दौर का प्रतीक : मंगल प्रभात लोढ़ा
  • धनबाद में अब तक 74.73% मतदाताओं का मैपिंग संपन्न
  • आसपास बनारस कर लूँ…!

Recent Comments

  1. Akhand Rashtra on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
  2. Akhand Rashtra on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  3. Bhaskar Singh on माता भाग्यलक्ष्मी के दर्शनोपरांत रामराज्य सभा का समापन
  4. Ryan F on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  5. AlyciaH on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

Important Category

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र

Important Links

  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य

Quick Link

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up