By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: बीएसएनएल की तकनीकी समस्या से प्रभावित हुई नगर निगम की शिकायत हेल्पलाइन, जल्द होगी बहाल : सहायक नगर आयुक्त प्रसून कौशिक
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > DHANBAD NEWS > बीएसएनएल की तकनीकी समस्या से प्रभावित हुई नगर निगम की शिकायत हेल्पलाइन, जल्द होगी बहाल : सहायक नगर आयुक्त प्रसून कौशिक
DHANBAD NEWS

बीएसएनएल की तकनीकी समस्या से प्रभावित हुई नगर निगम की शिकायत हेल्पलाइन, जल्द होगी बहाल : सहायक नगर आयुक्त प्रसून कौशिक

Krishna Kumar Noniya
Last updated: July 1, 2026 4:56 pm
Krishna Kumar Noniya
6 hours ago
Share
बीएसएनएल की तकनीकी समस्या से प्रभावित हुई नगर निगम की शिकायत हेल्पलाइन, जल्द होगी बहाल : सहायक नगर आयुक्त प्रसून कौशिक
SHARE

अपनी भाषा चुने।

बारिश के कारण नेटवर्क बाधित होने से टोल-फ्री नंबर पर संपर्क में आ रही दिक्कत, नागरिक QR कोड के माध्यम से भी दर्ज करा सकते हैं शिकायत


धनबाद 1 जुलाई। धनबाद नगर निगम द्वारा शहरवासियों की सुविधा के लिए जारी ऑनलाइन शिकायत व्यवस्था के तहत प्रचारित टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1800 890 4160 पर संपर्क करने में आ रही असुविधा के संबंध में नगर निगम प्रशासन ने स्थिति स्पष्ट की है।

इस विषय मे अखंड राष्ट्र के वरीय संवाददाता कृष्णा कुमार नोनीया के द्वारा कई बार हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन प्रत्येक बार नंबर उपलब्ध नहीं होने का संदेश प्राप्त हुआ। इसके बाद इस संबंध में सहायक नगर आयुक्त प्रसून कौशिक से संपर्क कर जानकारी ली गई।

सहायक नगर आयुक्त प्रसून कौशिक ने बताया कि लगातार हो रही बारिश के कारण बीएसएनएल नेटवर्क में तकनीकी समस्या उत्पन्न हुई है, जिसके चलते शिकायत हेल्पलाइन अस्थायी रूप से प्रभावित हुई है। उन्होंने कहा कि संबंधित एजेंसी से समन्वय कर समस्या के समाधान की प्रक्रिया जारी है और बहुत जल्द हेल्पलाइन सेवा पुनः सुचारु रूप से शुरू कर दी जाएगी।

- Advertisement -
anaya's kitchenanaya's kitchen

उन्होंने नागरिकों से अपील की कि इस अस्थायी तकनीकी समस्या से घबराने की आवश्यकता नहीं है। नगर निगम जनसुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार कार्य कर रहा है तथा शिकायत निवारण प्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने के प्रयास जारी हैं। उन्होंने यह भी बताया कि नागरिक प्रचार सामग्री में दिए गए QR कोड एवं ऑनलाइन माध्यम का उपयोग कर अपनी शिकायतें दर्ज कर सकते हैं।

नगर निगम का उद्देश्य शहरवासियों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है। सफाई, जलापूर्ति, सड़क-नाली, स्ट्रीट लाइट सहित अन्य नागरिक सुविधाओं से संबंधित शिकायतों के शीघ्र निस्तारण के लिए निगम लगातार व्यवस्था को मजबूत कर रहा है।

नगर निगम प्रशासन ने विश्वास दिलाया है कि तकनीकी समस्या दूर होते ही हेल्पलाइन सेवा पूरी क्षमता के साथ पुनः उपलब्ध करा दी जाएगी, जिससे नागरिकों को निर्बाध रूप से शिकायत दर्ज कराने की सुविधा मिल सके।

You Might Also Like

लोकप्रिय समाजसेवी वशिष्ठ चौहान ने नवदंपति को दिया आशीर्वाद, सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की
करकेंद टीओपी के पीछे जंगल में अवैध कोयला कारोबार का आरोप, डीजीपी से जांच व कार्रवाई की मांग
नदी किनारे अवैध खनन और ओबी डंपिंग पर सख्त कार्रवाई, सीओ व थाना प्रभारी होंगे जवाबदेह : उपायुक्त
बच्चों को “दो बूंद जिंदगी की” पिलाकर डीडीसी ने किया पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ
SIR 2026 को सफल बनाने के लिए राजनीतिक दलों के साथ हुई अहम बैठक, सभी बूथों पर BLA-2 नियुक्त करने का निर्देश
TAGGED:ऑनलाइन शिकायतधनबाद नगर निगमधनबाद समाचारनगर निगमनागरिक सुविधाप्रसून कौशिकबीएसएनएलशिकायत हेल्पलाइन
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article करकेंद टीओपी के पीछे जंगल में अवैध कोयला कारोबार का आरोप, डीजीपी से जांच व कार्रवाई की मांग करकेंद टीओपी के पीछे जंगल में अवैध कोयला कारोबार का आरोप, डीजीपी से जांच व कार्रवाई की मांग
Next Article jaunpur Jaunpur कलेक्ट्रेट में जन सुविधा केन्द्र शुरू: सुबह 8 से रात 10 बजे तक सुनवाई, पर क्या बदलेगा ‘ढाक के तीन पात’ वाला हाल?
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Jaunpur कलेक्ट्रेट में जन सुविधा केन्द्र शुरू: सुबह 8 से रात 10 बजे तक सुनवाई, पर क्या बदलेगा ‘ढाक के तीन पात’ वाला हाल?
  • बीएसएनएल की तकनीकी समस्या से प्रभावित हुई नगर निगम की शिकायत हेल्पलाइन, जल्द होगी बहाल : सहायक नगर आयुक्त प्रसून कौशिक
  • करकेंद टीओपी के पीछे जंगल में अवैध कोयला कारोबार का आरोप, डीजीपी से जांच व कार्रवाई की मांग
  • स्व. राजेंद्र चौहान को श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे समाजसेवी वशिष्ठ चौहान, शोकाकुल परिवार को दी सांत्वना
  • लोकप्रिय समाजसेवी वशिष्ठ चौहान ने नवदंपति को दिया आशीर्वाद, सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की

Recent Comments

  1. Akhand Rashtra on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
  2. Akhand Rashtra on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  3. Bhaskar Singh on माता भाग्यलक्ष्मी के दर्शनोपरांत रामराज्य सभा का समापन
  4. Ryan F on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  5. AlyciaH on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

Important Category

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र

Important Links

  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य

Quick Link

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up