By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: रक्षाबंधन से पहले रंग-बिरंगी राखियों से सजा मुंगरा बादशाहपुर का बाजार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > उत्तर प्रदेश > रक्षाबंधन से पहले रंग-बिरंगी राखियों से सजा मुंगरा बादशाहपुर का बाजार
उत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरें

रक्षाबंधन से पहले रंग-बिरंगी राखियों से सजा मुंगरा बादशाहपुर का बाजार

Digital Desk - Lucknow
Last updated: August 23, 2026 10:01 pm
Digital Desk - Lucknow
37 minutes ago
Share
रक्षाबंधन से पहले रंग-बिरंगी राखियों से सजा मुंगरा बादशाहपुर का बाजार
SHARE

अपनी भाषा चुने।

बहनों की पसंद बनीं आकर्षक राखियां, खरीदारी को लेकर बाजारों में बढ़ी चहल-पहल

सलमान रज़ा (अखंड राष्ट्र)

मुंगराबादशाहपुर जौनपुर- भाई-बहन के प्रेम, स्नेह और अटूट विश्वास का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे मुंगरा बादशाहपुर के बाजारों की रौनक भी बढ़ती जा रही है। नगर के प्रमुख बाजारों के अलावा नईगंज, साहबगंज और अंजही मोहल्ले में राखियों की दुकानें रंग-बिरंगी और आकर्षक राखियों से सज गई हैं। सुबह से देर शाम तक खरीदारी के लिए लोगों की आवाजाही बनी हुई है। बाजार में इस बार पारंपरिक मौली और रेशम की राखियों के साथ मोतियों, बड्स और आकर्षक डिजाइन वाली राखियां भी लोगों को खूब पसंद आ रही हैं। बच्चों के लिए कार्टून कैरेक्टर, फैंसी डिजाइन और विभिन्न आकर्षक आकृतियों वाली राखियां भी दुकानों पर उपलब्ध हैं। सामान्य राखियों की कीमत करीब 2 रुपये से शुरू होकर 500 रुपये तक है। वहीं सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की राखियां भी ग्राहकों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। इनकी कीमत लगभग 250 रुपये से लेकर 2500 रुपये तक बताई जा रही है। हालांकि महंगी राखियों की खरीदारी अभी सीमित संख्या में हो रही है। नईगंज मोहल्ले के दुकानदार शमशाद अहमद और आदर्श गुप्ता ने बताया कि रक्षाबंधन को लेकर ग्राहकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बहनें अपने भाइयों की पसंद और अपनी पसंद के अनुसार अलग-अलग डिजाइन की राखियां खरीद रही हैं। दुकानदारों ने राखियों के साथ गिफ्ट आइटम, सजावटी सामान और अन्य उपहारों का भी पर्याप्त स्टॉक किया है। राखियों की खरीदारी के साथ बाजार में मिठाई, कपड़े, कॉस्मेटिक और गिफ्ट की दुकानों पर भी ग्राहकों की आवाजाही बढ़ने लगी है। व्यापारियों का कहना है कि रक्षाबंधन तक बाजार में खरीदारी का सिलसिला और तेज होने की उम्मीद है। त्योहारी सीजन को लेकर व्यापारियों में भी उत्साह है और उन्हें इस बार कारोबार बेहतर रहने की उम्मीद है। रक्षाबंधन से पहले बाजारों में उमड़ी यह रौनक भाई-बहन के पवित्र रिश्ते की मिठास और त्योहार के प्रति लोगों के उत्साह को साफ तौर पर बयां कर रही है।

You Might Also Like

शतचंडी महायज्ञ की तैयारियों को लेकर सदस्यीय कमेटी की प्रथम बैठक सम्पन्न
मेरठ में हवाई पट्टी विस्तार का रास्ता साफ स्थानीय लोगों को मिलेगा लाभ।
जौनपुर में राखी बंधवाने मां के साथ मामा के घर गए युवक ने रेलवे पुल से लगाई छलांग
युवाओं एवं मातृ शक्तिओं की राष्ट्र निर्माण में होती है अहम भूमिका
ट्रांसफार्मर केबिल में लगी आग, विद्युत आपूर्ति हुई ठप्प
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article घायल बच्चों की मदद करने वाले राजीव कुमार को मिलेगा सम्मान, राहवीर योजना में भेजा जाएगा नाम घायल बच्चों की मदद करने वाले राजीव कुमार को मिलेगा सम्मान, राहवीर योजना में भेजा जाएगा नाम
Next Article सिंगरामऊ में ‘साथी हाथ बढ़ाना’ क्रिएटर्स मीट का भव्य आयोजन सिंगरामऊ में ‘साथी हाथ बढ़ाना’ क्रिएटर्स मीट का भव्य आयोजन
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • लखनऊ पुलिस की मुस्तैदी: लापता होने के 2 घंटे के भीतर 5 बच्चों को सकुशल बरामद किया
  • महाराष्ट्र के विकास में पूर्वांचल के लोगों का महत्वपूर्ण योगदान : अंकित सुनील प्रभु
  • भारतीय जनभाषा प्रचार समिति द्वारा विचार गोष्ठी एवं परिचर्चा संपन्न 
  • भानाकविसे समिति द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर एवं सम्मान समारोह संपन्न
  • सिंगरामऊ में ‘साथी हाथ बढ़ाना’ क्रिएटर्स मीट का भव्य आयोजन

Recent Comments

  1. Akhand Rashtra on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
  2. Akhand Rashtra on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  3. Bhaskar Singh on माता भाग्यलक्ष्मी के दर्शनोपरांत रामराज्य सभा का समापन
  4. Ryan F on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  5. AlyciaH on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

Important Category

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र

Important Links

  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य

Quick Link

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up