By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: फरार आरोपी पर बाघमारा पुलिस का शिकंजा! ढोल-नगाड़े के साथ घर पर चिपकाया इश्तिहार, आत्मसमर्पण नहीं करने पर होगी कुर्की-जब्ती
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > झारखंड > फरार आरोपी पर बाघमारा पुलिस का शिकंजा! ढोल-नगाड़े के साथ घर पर चिपकाया इश्तिहार, आत्मसमर्पण नहीं करने पर होगी कुर्की-जब्ती
झारखंडताज़ा ख़बरेंधनबाद न्यूज़

फरार आरोपी पर बाघमारा पुलिस का शिकंजा! ढोल-नगाड़े के साथ घर पर चिपकाया इश्तिहार, आत्मसमर्पण नहीं करने पर होगी कुर्की-जब्ती

Krishna Kumar Noniya
Last updated: November 21, 2026 5:27 am
Krishna Kumar Noniya
19 hours ago
Share
फरार आरोपी पर बाघमारा पुलिस का शिकंजा! ढोल-नगाड़े के साथ घर पर चिपकाया इश्तिहार, आत्मसमर्पण नहीं करने पर होगी कुर्की-जब्ती
SHARE

अपनी भाषा चुने।

फरार आरोपी पर बाघमारा पुलिस का शिकंजा! ढोल-नगाड़े के साथ घर पर चिपकाया इश्तिहार, आत्मसमर्पण नहीं करने पर होगी कुर्की-जब्ती

बाघमारा। अपराध और अपराधियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई को लेकर बाघमारा पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। मंदरा पंचायत के मुखिया पति पर हुए जानलेवा हमले के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने ढोल-नगाड़े के साथ उसके घर पर इश्तिहार चिपकाया। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में स्पष्ट संदेश गया है कि कानून से बचकर लंबे समय तक फरार रहना आसान नहीं है।

मामला बाघमारा थाना कांड संख्या 57/25 से जुड़ा है। पुलिस के अनुसार, बीते वर्ष 25 अगस्त की शाम मंदरा पंचायत के मुखिया पति पर जानलेवा हमला किया गया था। घटना के बाद बाघमारा थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने अनुसंधान शुरू किया था।

इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था तथा उनके विरुद्ध न्यायालय में आरोप पत्र भी समर्पित किया जा चुका है। वहीं, अप्राथमिकी अभियुक्त शेख मिराज उर्फ मिराज आलम उर्फ मिराज खान घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा है।

लगातार फरारी और गिरफ्तारी नहीं होने के बाद माननीय न्यायालय के निर्देश पर बाघमारा पुलिस की टीम आरोपी के घर पहुंची और विधि सम्मत तरीके से ढोल-नगाड़े के साथ इश्तिहार चिपकाने की कार्रवाई पूरी की। न्यायालय की प्रक्रिया के तहत आरोपी को आत्मसमर्पण करने का संदेश दिया गया है।

- Advertisement -
anaya's kitchenanaya's kitchen

आत्मसमर्पण नहीं किया तो होगी कुर्की-जब्ती

पुलिस की ओर से स्पष्ट किया गया है कि निर्धारित कानूनी प्रक्रिया के बावजूद यदि आरोपी न्यायालय में आत्मसमर्पण नहीं करता है, तो न्यायालय के आदेशानुसार उसके विरुद्ध कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जा सकती है।

बाघमारा पुलिस की कार्रवाई से अपराधियों को सख्त संदेश

इस कार्रवाई के जरिए बाघमारा पुलिस ने यह संदेश देने का प्रयास किया है कि गंभीर आपराधिक मामलों में फरार आरोपियों के विरुद्ध भी कानून के तहत लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस की सक्रियता और न्यायालय के आदेश के अनुपालन से आम लोगों में कानून-व्यवस्था के प्रति भरोसा मजबूत होने की उम्मीद है।

अब देखना होगा कि न्यायालय की इस प्रक्रिया के बाद फरार आरोपी कब तक आत्मसमर्पण करता है।

You Might Also Like

यूपी बोर्ड परीक्षाओं के ऐलान से बढ़ी हलचल: क्या मार्च 2027 में होंगे उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव?
धनबाद के 55 वार्डों में लगेंगी 2750 स्ट्रीट लाइटें, दुर्गापूजा से पहले रोशनी बढ़ाने की तैयारी
श्री राम और श्री कृष्ण एक ही परम ब्रह्म के अलग-अलग स्वरूप : डॉ द्रिगेश यादव
Bullet Train Project: भारत के ड्रीम प्रोजेक्ट में देरी की असली वजह
UP MLC चुनाव का परिणाम, आगरा में चल रहा है अलग ही “सियासी ड्रामा”
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article 23 नवंबर को STG आउटसोर्सिंग में आर-पार की लड़ाई? मासूम खान के बंदी ऐलान के खिलाफ एकजुट हुए मजदूर, बोले—रोजगार से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं! 23 नवंबर को STG आउटसोर्सिंग में आर-पार की लड़ाई? मासूम खान के बंदी ऐलान के खिलाफ एकजुट हुए मजदूर, बोले—रोजगार से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं!
Next Article धूमधाम से मनाया गया अध्यात्म गुरु गिरिजानंद महाराज का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया अध्यात्म गुरु गिरिजानंद महाराज का जन्मदिन
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • गृह मंत्री अमित शाह से सपत्नीक मिले विधायक रमेश चंद्र मिश्रा
  • पवई तालाब पर बनेगा देश का सबसे भव्य म्यूजिकल फाउंटेन,जीवंत होगी मराठों की शौर्यगाथा : मंगल प्रभात लोढ़ा
  • काशी में वैदिक मंत्रोच्चार और मंगलाचरण के साथ अहिंसा योग यात्रा का भव्य स्वागत
  • धूमधाम से मनाया गया अध्यात्म गुरु गिरिजानंद महाराज का जन्मदिन
  • फरार आरोपी पर बाघमारा पुलिस का शिकंजा! ढोल-नगाड़े के साथ घर पर चिपकाया इश्तिहार, आत्मसमर्पण नहीं करने पर होगी कुर्की-जब्ती

Recent Comments

  1. Sushil kumar Shukla on भारतीय जनभाषा प्रचार समिति द्वारा विचार गोष्ठी एवं परिचर्चा संपन्न 
about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 20 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

Important Category

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र

Important Links

  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य

Quick Link

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up